REET 2022

REET 2022: ‘हिंदी शिक्षण विधियों’ से जुड़े इन प्रश्नों का दे सही जवाब और चेक करें अपनी तैयारी

Published

on

Hindi Teaching Method MCQ For REET 2022: राजस्थान के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा रीट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष जुलाई माह की 23 और 24 तारीख को इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा I यदि आप भी प्रदेश में शिक्षक बनने की चाह रखते हैं, और इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं तो आपके लिए यहां पर हम हिंदी शिक्षण पर आधारित ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं जो की परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हिंदी शिक्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न— Hindi Teaching Method MCQ For Rajasthan REET Exam 2022

Q. अध्यापक द्वारा बोलकर किया जाने वाला वाचन कौन सा है?

A. अनुकरण वाचन

B. आदर्श वाचन

C. सामूहिक वाचन

D. मौन वाचन

Ans:- B

Q. कौन सा मूल्यांकन प्रक्रिया का पहलू है?

A. उद्देश्य

B. अधिगम अनुभव

C. मूल्यांकन विधि

D. सभी

Ans:- D

Q. किस अभिक्रमित अनुदेशन में मंदबुद्धि बालक ही रुचि लेते हैं?

A.रेखीय अभिक्रमित अनुदेशन 

B. शाखीय अभिक्रमित अनुदेशन 

C. अवरोही अभिक्रमित अनुदेशन 

D. कोई नहीं

Ans:- A

Q. शिक्षा के क्षेत्र में इकाई योजना को शामिल करने का श्रेय जाता है?

A. मॉरिसन

B. हरबर्ट

C. फ्रायड

D. ब्लूम

Ans:- A

Q. भाषा कौशलों के बारे में कौन सा कथन सही है?

A. भाषा के कौशलों में से केवल पढ़ना लिखना महत्वपूर्ण है 

B. भाषा की मूल रूप से कौशलों में से केवल सुनना बोलना ही महत्वपूर्ण है 

C. भाषा के कौशल केवल क्रमबद्ध रूप से ही सीखे जाते हैं 

D. भाषा के कौशल परस्पर अंतः संबंधित हैं

Ans:- D

Q. ओवरहेड प्रोजेक्टर में प्रयुक्त किया जाता है?

A. कैसेट

B. ट्रांसपेरेंसी

C. पाठ्यपुस्तक

D. हस्तलिपि

Ans:- B

Q. ब्लूम की पाठ योजना आधारित है।

A. मूल्यांकन पर

B. उद्देश्यों पर

C. मापन पर

D. प्रयोजना पर

Ans:- B

Q. हिंदी शिक्षण में उपलब्धि की जाँच की जा सकती है?

A. बुद्धि परीक्षण द्वारा

B. निबंधात्मक प्रश्नों से 

C. प्रोजेक्ट परीक्षण द्वारा 

D. उपलब्धि परीक्षण द्वारा

Ans:- D

Q. अधिसूचना का प्रकाशन कहा होता है।

A. राजपत्र

B. समाचार पत्र

C. सुचना पट्ट

D. कोई नही

Ans:- A

Q. भाषा शिक्षण के एक पहलू के रूप में सुनने की कला का विकास किस की मदद से किया जा सकता है?

A. केवल बातचीत

B. लोक संगीत 

C. शास्त्रीय संगीत

D. लोक और शास्त्रीय संगीत

Ans:- B

Q. भाषाई कौशल का सही क्रम है?

A. सुनना, बोलना, लिखना, पढ़ना

B. सुनना, पढ़ना, लिखना, बोलना 

C. सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना

D. पढ़ना, बोलना, सुनना, लिखना

Ans:- C

Q. गद्य शिक्षण की किस विधि को सुकरात विधि कहते हैं?

A. समीक्षा विधि

B. प्रश्नोत्तर विधि

C. अर्थ बोध विधि

D. व्याख्यान विधि

Ans:- B

Q. किस विधि से छात्र सबसे अधिक और अच्छी तरह सीखते हैं ?

A. देखकर

B. सुनकर

C. स्वयं करके

D. पढ़कर

Ans:- C

Q. शिक्षण की सबसे कमजोर विधि कौन-सी है ?

A. संवाद विधि

B. पाठ्य-पुस्तक विधि

C. प्रोजेक्ट विधि

D. दृश्य-श्रव्य विधि

Ans:- B

Q. पढ़ना कौशल में आप किसे सर्वाधिक महत्व देंगे?

A. शब्दों का अर्थ

B. मुख्य बिंदु / विचार को ग्रहण करना

C. वाक्यों का अर्थ

D. द्रुतगति से पढ़ना

Ans:- B

Read More:-

REET 2022 Hindi Grammar: ‘हिंदी व्याकरण’ से संबंधित ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे जुलाई माह में आयोजित रीट परीक्षा में

REET 2022: परीक्षा में शामिल होने से पूर्व ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ के इन सरल से सवालों का दे जवाब और चेक करें अपनी तैयारी का स्तर

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version