Current Affairs

Rashtriya Khel Puraskar 2020 List in Hindi

Published

on

List of National Sports Award 2020|| For All Competitive Exams

नमस्कार! दोस्तों इस आर्टिकल में हम जानेंगे वर्ष 2020 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (Rashtriya Khel Puraskar 2020 List in Hindi) के बारे में , जिसकी घोषणा अभी हाल ही में अगस्त 2020 को खेल मंत्रालय के द्वारा की गई है इस वर्ष राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पांच खिलाड़ियों को प्रदान किया जाएगा इसके साथ ही द्रोणाचार्य पुरस्कार ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की गई यह पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस (28 अगस्त) के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा प्रदान किए जाएंगे ।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार-2020

  • राजीव गांधी खेल रत्न भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले 4 साल की अवधि में खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान किया जाता है ।
  • इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है ।
  • इस पुरस्कार की स्थापना 1991 में हुई थी।
  • सबसे पहले राजीव गांधी खेल रत्न शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था ।

पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया 2020 में

  1. रोहित शर्मा (क्रिकेटर)
  2. मनिका बत्रा (टेबल टेनिस)
  3. मरियप्पन थंगवेलू (पैरा एथलीट हाई जंपर)
  4. विनेश फोगाट महिला (रेसलिंग)
  5. रानी रामपाल (महिला हॉकी)
  • 2020 में रोहित शर्मा राजीव गांधी खेल रत्न वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं
  • इनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भी यह पुरस्कार प्राप्त हो चुका है

अर्जुन पुरस्कार- 2020

  • अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला एक पुरस्कार है खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जाता ।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत 1961 में हुई थी ।

2020 में 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए गए

  1. अतनु दास (तीरंदाजी)
  2. दुती चंद (एथलेटिक्स)
  3. सात्विक साईराज लकीरेड्डी (बैडमिंटन)
  4. चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन)
  5. सूबेदार मनीष कौशिक (मुक्केबाजी)
  6. लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)
  7. विशेष भ्रगुवंशी (बास्केटबॉल)
  8. इशांत शर्मा (क्रिकेट)
  9. दीप्ति शर्मा (क्रिकेट)
  10. सावंत अजय आनंद (अश्वरोही)
  11. आकाशदीप सिंह (हॉकी)
  12. संदेश झींगन (फुटबॉल)
  13. दीपिका (हॉकी)
  14. दीपक हुड्डा (कबड्डी)
  15. काले सारिका सुधाकर (खो – खो)
  16. दतु बबन भोकानल (रोइंग)
  17. मनु भाकर (निशानेबाजी)
  18. सौरभ चौधरी (निशानेबाजी)
  19. माधुरी का सुहास पाटकर (टेबल टेनिस)
  20. दिविज शरण (टेनिस)
  21. दिव्या काकरान (कुश्ती)
  22. मनीष अग्रवाल (पैरा निशानेबाजी)
  23. संदीप (पैरा एथलेटिक्स)
  24. सुयश नारायण जादव (पैरा स्विमिंग)
  25. राहुल आवरे (कुश्ती)
  26. शिवा केशवन (शीतकालीन खेल)

द्रोणाचार्य पुरस्कार-2020

  • ऐसी कुछ जिनसे प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने चर्चित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीते हैं उन कोच को यह पुरस्कार दिया जाता है ।
  • यह पुरस्कार द्रोण के नाम पर रखा गया है जिससे आचार्य ‘गुरु द्रोण‘ कहा जाता है जो कि प्राचीन भारत के संस्कृत महाकाव्य महाभारत के पात्र थे ।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार की शुरुआत 1985 में हुई थी ।

द्रोणाचार्य लाइफटाइम कैटेगरी

  1. धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी)
  2. पुरुषोत्तम रॉय (एथलेटिक्स)
  3. शिव सिंह (बॉक्सिंग)
  4. रमेश पठानिया (हॉकी)
  5. कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी)
  6. विजय भाई चंद्र मुनीश्वर (पैरा लिफ्टर)
  7. नरेश कुमार (टेनिस)
  8. ओम प्रकाश दहिया (कुश्ती)

द्रोणाचार्य रेगुलर कैटेगरी

  1. जुड़ फेलिक्स (हॉकी)
  2. योगेश मालवीय (मलखमब)
  3. जसपाल राणा (निशानेबाजी)
  4. कुलदीप कुमार हंडू (वुशु)
  5. गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)

मेजर ध्यानचंद पुरस्कार-2020

  • खेल के विकास में लाइफटाइम कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत 2002 में हुई थी।

ध्यानचंद पुरस्कार पाने वाले 15 खिलाड़ियों के नाम

  1. कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स)
  2. जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स)
  3. प्रदीप श्री कृष्ण गंधे (बैडमिंटन)
  4. तृप्ति मुंग्रडे (बैडमिंटन)
  5. एन उषा (मुक्केबाजी)
  6. लाखा सिंह (मुक्केबाजी)
  7. सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल)
  8. अजीत सिंह (हॉकी)
  9. मनप्रीत सिंह (कबड्डी)
  10. सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन)
  11. मनजीत सिंह (रोइंग)
  12. सचिन नाग (तैराकी, मरणोपरांत)
  13. नंदन पी बॉल (टेनिस)
  14. नेत्रपाल गुड्डा (कुश्ती)

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2020

  • यह ट्रॉफी अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतिस्पर्धा में समग्र रूप से बेहतर प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को दी जाती है
  • 2020 में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को यह पुरस्कार दिया गया है
  • पंजाब यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया गेम्स 2020 में इसका आयोजन उड़ीसा में हुआ था उसका विजेता भी रहा है

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 में दी जाने वाली राशि

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

  • पहले विजेता राशि- 7.5 लाख
  • नई विजेता राशि – 25 लाख

अर्जुन पुरस्कार

  • पहले विजेता राशि- 5 लाख
  • नई विजेता राशि – 15 लाख

द्रोणाचार्य अवॉर्ड

  • पहले विजेता राशि- 5 लाख
  • नई विजेता राशि- 10 लाख

ध्यानचंद अवार्ड

  • पहले भी जीता राशि– 5 लाख
  • नई विजेता राशि- 15 लाख

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से संबंधित प्रश्नोत्तरी

Q 1. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?

उत्तर- राष्ट्रपति

Q 2.भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान कौन सा है?

उत्तर- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

Q 3. 2020 में रोहित शर्मा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले कौन से क्रिकेटर बन गए हैं?

उत्तर- चौथी

Q 4. वर्तमान में हमारे देश में खेल मंत्री कौन है?

उत्तर -किरण रिजिजू

Q 5. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 29 अगस्त

Q 6. राष्ट्रीय खेल दिवस किसके जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है?

उत्तर- मेजर ध्यानचंद

Q 7. 2020 में कितने खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया?

उत्तर– 5

Q 8. 2020 में कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर- 27

Q 9. 2020 में कितने कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम कैटेगरी से सम्मानित किया गया है?

उत्तर- 8

Q 10. 2020 में कितने कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार रेगुलर कैटेगरी से सम्मानित किया गया है?

उत्तर- 5

Q 11. 2020 में कितने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर – 15

दोस्तों उपरोक्त आर्टिकल में हमने आपके साथ वर्ष 2020 में प्रदान की जाने वाले (Rashtriya Khel Puraskar 2020 List in Hindi) राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की सूची हमने आपके साथ शेयर की है जबकि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है आशा है आप इसका ध्यान पूर्वक अध्ययन करेंगे और परीक्षा में अपनी सफलता को सुनिश्चित करेंगे । धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version