REET 2022

REET 2022: ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ से जुड़े इन सवालों का निकाले हल और जाने अपनी तैयारी का लेवल!

Published

on

MCQ on Education Psychology For REET 2022: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा रीट परीक्षा का आयोजन जुलाई माह की 23 और 24 तारीख को किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, यदि आप भी प्रदेश में शिक्षक बनने की चाह रखते हैं, और राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। तो आपके लिए यहां पर हर परीक्षा में पूछे जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक शिक्षा मनोविज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न आपके साथ साझा कर रहे हैं। जिनका अध्ययन आपको परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए। जिससे कि परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की जा सके।

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पढ़ें शिक्षा मनोविज्ञान के यह प्रश्न—Education Psychology Important Question and Answer For REET Exam 2022

Q. वह मनोवैज्ञानिक जिन्होनें अपने 31/ वर्षीय पुत्र पर बाल विकास से सम्बंधित अध्ययन कर “Baby Biography” लिखि है?

A. प्रेयर (Preyer)

B. स्टेनले हॉल (Stanley Hall )

C. टैन (Taine) 

D. पेस्तालॉजी (Pestalozzi )

Ans:- D

Q. शैशवावस्था से मानव विकास का एक मनोलैंगिक सिद्धांत किसने विकसित किया ?

A. एरिक इरीकसन

B. पियाजे

C. सिग्मंड फ्रॉयड

D. वाइगोत्सकी

Ans:- C

Q. असंगत छाँटिए

A. विकास की विभिन्न अवस्थाओं में सुख-शांति असमान । 

B. विकास का भविष्य कथन सम्भव है।

C. विकास रेखीय न होकर वर्तुल होता है।

D. विकास सदैव एक निश्चित गति से होता है।

Ans:- D

Q. वॉटसन के अनुसार शिशु के मूल संवेग है।

A. भय, शांति, अस्थिरता 

B. हास्य, पलायन, स्नेह

C. क्रोध, वात्सल्य, पीड़ा

D. भय, क्रोध, स्नेह

Ans:- D

Q. एक पिता अपने 4, 8. 12 वर्ष की आयु के सभी बच्चों से उम्मीद करता है कि वे एक साथ समान विषय सीखें | यह विकास के किस सिद्धांत का खण्डन है ? 

A. विकास सरलता से जटिलता की ओर बढ़ता है।

B. विकास एक सतत् प्रक्रिया है।

C. विकास परिपक्वता और अधिकगम पर निर्भर करता है।

D. विकास सिर पर पैर की ओर होता है।

Ans:- C

Q. शैशवावस्था के लिए उपयुक्त नहीं है?

A. किंडनर गार्टन

B. खेल

C. मोन्टेसरी

D. सर्वे

Ans:- D

Q. छोटे शिशु का पहाड़े बोलकर सुनाते समय बीच में अटकने पर शुरू से बोलकर सुनाना इंगित करता है कि शिशु 

A. रटने पर आधारित स्मरण शक्ति रखता है।

B. अभ्यास पर आधारित स्मरण शक्ति रखता है।

C. संज्ञान पर आधारित स्मरण शक्ति रखता है। 

D. परिश्रम पर आधारित स्मरण शक्ति रखता है।

Ans:- A

Q. शिशु प्रारम्भ में होता है?

A. सामाजिक

B. असामाजिक

C. सामाजिक व असामाजिक दोनों

D. न सामाजिक, न असामाजिक

Ans:- D

Q. 5 वर्षीय स्नेहा द्वारा अपने पिता की ओर माता कि तुलना में विशेष झुकाव / लगाव दर्शाता है?

A. ओडिपस 

B. इलेक्ट्रा

C. नार्सिसिज्म

D. लिबिडो

Ans:- B

Q. शिशु का पहले सिर हिलाना, फिर उठाना तथा उसके बाद बैठना सीखता है, उदाहरण है।

A. प्रोक्सिमोडिस्टल

B. पैर-सिर विकास

C. सिफेलोकोडल

D. परिधि केन्द्र विकास

Ans:- C

Q. ‘Infant’ (शिशु) … भाषा के ……. से बना है जिसका अर्थ होता है ……… की अयोग्यता ।

A. फ्रेंच, Infanz, गमन

B. जर्मन, Infans, सीखने

C. लेटिन, Infans, बोलने

D. स्पेनिश, Infan, स्मरण

Ans:- C

Q. गर्भ धारण से शिशु जन्म की अवधि को ……….. कहते है, जो…….. दिन की होती है।

A. शैशव अवस्था, 210-220

B. प्रसव पूर्व काल, 270-280

C. लैंगिक काल, 275-285

D. मातृकाल, 225-230

Ans:- B

Read More:-

REET 2022 Psychology: रीट परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए ‘मनोविज्ञान’ के इन सवालों पर डालें एक नजर

REET 2022: जुलाई माह में आयोजित रीट परीक्षा के लिए ‘हिंदी शिक्षण विधियों’ के संभावित प्रश्न यहां पढ़े!

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version