REET 2022

REET 2022 Action Research MCQ: रीट परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं ‘क्रियात्मक अनुसंधान ‘पर आधारित कुछ ऐसे प्रश्न

Published

on

REET 2022 Action Research MCQ: राजस्थान में शिक्षकों की भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) के द्वारा रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 23 एवं 24 जुलाई को किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 18 मई तक चलेगी। यदि आप ही शिक्षक बनने की चाह रखते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यहां पर हमने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए ‘क्रियात्मक अनुसंधान’ पर आधारित  महत्वपूर्ण प्रश्न (REET 2022 Action Research MCQ) शेयर किए हैं, जो की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यदि आप भी रीट 2022 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य करें I

Action Research Based MCQ For REET 2022— क्रियात्मक अनुसंधान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Q.क्रियात्मक अनुसंधान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a)यह किसी विशिष्ट समस्या के समाधान के लिए किया जाता है।

 (b) यह अध्यापकों एवं शिक्षा व्यवसाय से जुड़े लोगों के द्वारा किया जाता है।

(c) व्यापक स्तर पर निर्णय लेने के लिए सूचना संकलन का कार्य इसमें किया जाता है।

(d) स्थानीय स्तर पर रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिये क्रियात्मक अनुसंधान किया जाता है।

Ans:-(c)

Q.क्रियात्मक अनुसंधान किस क्षेत्र में किया जाता है?

(a) परीक्षाओं के क्षेत्र में 

 (b)  पाठ्यक्रम के क्षेत्र में

(c) व्यवस्थाओं के क्षेत्र में

(d) उपर्युक्त सभी

Ans:- (d)

Q. शिक्षा में क्रियात्मक अनुसंधान का जनक माना जाता है?

(a) कुक 

(b) स्टीफन एम. कोरे

(c) मैक्ग्रेथ

(d) रेडमैन तथा मोरे

Ans:- (b)

Q.विद्यालय प्रशासन के द्वारा विद्यालय में क्रियाकलापों के सुधार हेतु संचालित किया जाता है।

(a)सामाजिक अनुसंधान

 (b) मौलिक अनुसंधान

(c) क्रियात्मक अनुसंधान

(d) उपर्युक्त सभी

Ans:- (c)

Q. अमेरिका में किस व्यक्ति द्वारा क्रियात्मक अनुसंधान का पहली बार उपयोग किया गया था? 

(a) जॉन मेयर संवेगात्मक

 (b) डी. के. तिवारी 

(c) कॉलियर

(d) कुर्ट लेविन

Ans:- (c)

Q. यह किसने कहा था कि “क्रियात्मक अनुसंधान समस्या समाधान की विधि है जिसमें प्राप्त सुझाव आंशिक या पूर्ण रूप से तथ्यों पर आधारित होते हैं।”

(a) मुनरो

(b) स्टीफन 

(c)  मौली

(d) कोलियर

Ans:- (a)

Q.लेस्टर एण्डरसन के अनुसार क्रियात्मक अनुसंधान का सोपान नहीं है ?

(a) समस्या का ज्ञान

(b) तथ्यों का संकलन

(c) दूसरों के परिणाम देखना

(d) निरंकुश वातावरण

Ans:- (d)

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा एक क्रियात्मक अनुसंधान का उद्देश्य नहीं है?

(a) विद्यालय वातावरण को लोकतांत्रिक के स्थान पर यांत्रिक बनाना।

(b) किसी भी समस्या का तत्काल समाधन और वह भी वैज्ञानिक तरीके से प्राप्त करना।

(c) विद्यालय वातावरण को यांत्रिक के स्थान पर लोकतांत्रिक बनाना।

(d) विद्यालय की प्रगति के लिए कार्य करना।

Ans:- (a)

Q.निम्नलिखित मे से क्रियात्मक अनुसंधान के संबंध में सत्य कथन है?

(a) क्रियात्मक अनुसंधान का सर्वप्रथम उपयोग कोलियर द्वारा किया गया।

(b) क्रियात्मक अनुंसधान का प्रयोग करने वाला विश्व का पहला देश अमेरिका है।

(c) क्रियात्मक अनुसंधान का शिक्षा के क्षेत्र में पहला प्रयोग प्रो. स्टीफन एम कोरे द्वारा किया गया।

(d) उपर्युक्त सभी

Ans:- (d)

Q.निम्न मे से क्रियात्मक अनुसंधान का प्रमुख कार्य है?

(a) स्थानीय सामाजिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना।

(b) राज्य स्तरीय समस्याओं का समाधान करना।

(c) स्थानीय शैक्षिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना।

(d) स्थानीय राजनीतिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना।

Ans:- (c)

ये भी पढे :-

REET 2022 Education Psychology प्रैक्टिस सेट-2: रीट परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ पर आधारित ये प्रश्न

REET Level 1 EVS MCQ: पर्यावरण अध्ययन के इस टॉपिक (वस्त्र एवं आवास) से पूछे जाएंगे 1 से 2 सवाल

यहां पर हमने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए ”क्रियात्मक अनुसंधान” (REET 2022 Action Research MCQ) पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन किया। REET परीक्षा 2022 से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version