REET 2022

REET 2022 Hindi Grammar: 23 और 24 जुलाई को आयोजित रीट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘क्रिया’ पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न यहां पढ़े!

Published

on

Hindi Grammar MCQ Based on kriya For REET: राजस्थान में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। प्रदेश में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा रीट परीक्षा 2022 का आयोजन जुलाई माह की 23 और 24 तारीख को किया जाएगा I जिसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यदि आप भी प्रदेश में शिक्षक बनना चाहते हैं , और राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं तो आपके लिए यहां पर हम हिंदी व्याकरण के अंतर्गत क्रिया पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। जो की परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है इन प्रश्नों का अध्ययन आपको परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

हिंदी व्याकरण में क्रिया से संबंधित ऐसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में—Hindi Grammar kriya Important Questions For REET Exam 2022

1. जिस शब्द से किसी कार्य का करना या होना पाया जाए, उसे कहते हैं?

(1) कर्ता

(2) क्रिया

(3) धातु

(4) संज्ञा

Ans.2

2. क्रिया के मूल रूप को कहते हैं?

(1) कर्ता

(2) कर्म

(3) धातु

(4) प्रत्यय

Ans.3

3. ‘क्रिया’ शब्द किस धातु से बना है?

(1) कर

(2) कृ

(3) क्रि

(4) करि

Ans.2

4. सकर्मक क्रिया के विषय में सही हैं।

(1) इसमें क्रिया के साथ कर्म होता है।

(2) इसमें क्रिया के व्यापार का फल कर्म पर पड़ता है।

(3) वाक्य की क्रिया के साथ, क्या, किसको, किसे प्रश्न का उत्तर होता हैं।

(4) उपर्युक्त सभी

Ans.4

5. निम्न में से किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है?

(1) सीता भोजन बना रही है।

(2) टैगोर ने गीतांजलि लिखी।

(3) रमेश रोज पढ़ने जाता है।

(4) बच्चा फल तोड़ रहा है।

Ans.3

6. जिन क्रियाओं के साथ कर्म नहीं होता है, उन्हें कहते हैं?

(1) सकर्मक

(2) प्रेरणार्थक क्रिया

(3) दिकर्मक

(4) अकर्मक

Ans.4

7. निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?

(1) हेमांग खाना खाता है।

(2) नौकर पानी भर रहा है।

(3) पक्षी उड़ रहे हैं।

(4) मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।

Ans.3

8. परसर्ग ने के कारण क्रिया सदा काल में होती हैं।

(1) वर्तमान

(2) भूत

(3) भविष्य

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans.2

9. संचना की दृष्टि से क्रिया का भेद नहीं है?

(1) नाम धातु क्रिया

(2) प्रेरणार्थक क्रिया

(3) सकर्मक क्रिया

(4) संयुक्त क्रिया

Ans.3

10. संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण से बनने वाली क्रिया को कहते हैं

(1) सहायक क्रिया

(2) संयुक्त क्रिया

(3) प्रेरणार्थक क्रिया

(4) नामधातु क्रिया

Ans.4

11. ‘टहलना स्वास्थ्य के लिए उत्तम है’ रेखांकित में क्रिया है?

(1) सकर्मक

(2) पूर्वकालिक

(3) क्रियार्धक

(4) नामधातु

Ans.4

12. किस वाक्य में अकर्मक क्रिया नहीं हैं?

(1) बच्चा गहरी नींद में सो रहा है।

(2) दो छात्र बातें करते हुए जोर-जोर से हँस रहे थे।

(3) बालक पतंग उड़ा रहा था।

(4) मजदूर छाया में सुस्ता रहा था।

Ans.3

13. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है ?

(1) मोहन बाजार में फल खरीद रहा है।

(2) तीन छात्र पुस्तकालय में पढ़ रहे हैं।

(3) मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है।

(4) विद्यार्थी ने पुस्तक खरीदी।

Ans.3

14. इनमें से द्विकर्मक क्रिया किस वाक्य में है ?

(1) बच्चे सारी मिठाई खा गए।

(2) श्याम केले और अंगूर खाता है।

(3) राम और श्याम घूमने जाते हैं।

(4) नौकर कुत्ते को दूध पिलाता है।

Ans.4

15. किस विकल्प में अकर्मक क्रिया नहीं हैं।

(1) सोना

(2) रोना

(3) टहलना

(4) पढ़ना

Ans.4

REET Exam 2022: हिंदी व्याकरण के अंतर्गत ‘वाच्य’ से जुड़े ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे रीट परीक्षा में अभी पढ़े!

REET 2022 Online Test: ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ के इन प्रश्नों को हल करें और चेक करें अपनी तैयारी

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version