REET 2022

REET 2022 Sigmund Freud Theory MCQ: रीट परीक्षा में बेहतर स्कोर! के लिए ‘सिगमंड फ्रायड’ सिद्धांत के ये सवाल, जरूर पढ़ें

Published

on

REET 2022 Sigmund Freud Theory MCQ: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा रीट 2022 का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से प्रारंभ होकर 18 मई तक चलेगी। यदि आप भी प्रदेश में शिक्षक बनने की चाह रखते हैं तो रीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यहां पर हम बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के अंतर्गत ‘सिगमंड फ्रायड के सिद्धांत’ पर आधारित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (REET 2022 Sigmund Freud Theory MCQ) शेयर कर रहे है, जो की परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा में शामिल होने से पूर्व इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य करें।

REET परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है सिगमंड फ्रायड की थ्योरी के यह प्रश्न— Sigmund Freud Theory MCQ For REET Exam 2022

Q.1- इरोस शब्द संबंधित है ?

A. जीवन मूल प्रवृत्ति से

B. मरण मूल प्रवृति से

C. भय मूल प्रवृति से

D. प्राकृतिक मूल प्रवृत्ति से

Ans. A

Q.2 फ्रायड के मनोलैंगिक विकास सिद्धांत के अनुसार मुखिय अवस्था की आयु सीमा है ?

A. जन्म से 1 वर्ष

B. जन्म से 2 वर्ष

C. जन्म से 3 वर्ष

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. A

Q.3- मनोलैंगिक विकास की फ्रायडीयन अवस्था को क्या कहा जाता है जिसमें बच्चों को शौच के लिए प्रशिक्षित किया जाता है ?

A. प्रसुप्ति अवस्था

B. जननेंद्रिय अवस्था

C. लैंगिक अवस्था

D. गुदीय अवस्था

Ans. D

Q.4- फ्रायड के मनोविश्लेषण सिद्धांत के अवस्था की आयु मानी जाती है ?

A. 1 से 2 वर्ष

B. 2 से 5 वर्ष

C. 5 से 12 वर्ष

D. 12 वर्ष के पश्चात

Ans. D

Q.5. किस अवस्था में बालक ज़िद्दी आक्रामक व धारणात्मक को होता है ?

A. मुखीय अवस्था

B. गुदीय अवस्था

C. लैंगिक अवस्था

D. प्रसूति अवस्था

Ans. B

Q.6- मनोलैंगिक विकास सिद्धांत के अनुसार सबसे पहली अवस्था है?

A. गुदीय अवस्था

B. मुखीय अवस्था

C. लैंगिक अवस्था

D. प्रसुप्ति अवस्था

Ans. B

Q.7 सिगमंड फ्रायड ने मनोलैंगिक विकास सिद्धांत के अंतर्गत अवस्थाओं का वर्गीकरण किया है ?

A. सामाजिकता के आधार पर

B. काम प्रवृति के आधार पर

C. संज्ञान के आधार पर

D. संवेगों के आधार पर

Ans. B

Q.8- जैसा कि फ्राइड ने पाया कि एक आयु विशेष के दौरान ‘इलेक्ट्रा ग्रंथि’ विकसित होती है इलेक्ट्रा ग्रंथि विकसित होने की आयु निम्नलिखित में से पियाजे के किस चरण में रखी जा सकती है ?

A. संवेदी गामक अवस्था

B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था.

Ans. B

Q.9- फ्राइड की अनुशंसित व्यक्तित्व की बनावट के अनुसार , निम्न में से कौन मूलभूत तीव्र इच्छा के उठने के साथ ही तुरंत तथा अनैच्छिक रूप से संतुष्ट होता है?

A. परम अहम

B. अहम तथा परम अहम दोनों

C. इदम

D. अहम

Ans. C

Q.10- मनोविश्लेषण में जिस के अध्ययन पर बल दिया जाता है ?

A. संचेतना

B. अर्ध संचेतना

C. अचेतन

D. बहुचेतन

Ans. C

Q.11- जिन इच्छाओं की पूर्ति नहीं होती, उनका भंडार गृह निम्न में से कौन सा है ?

A. इदम

B. अहम

C. परम अहम

D. इदम एवं अहम

Ans. A

Q.12- व्यक्तित्व की नैतिकता वाली भुजा निम्नलिखित में से किसे कहेंगे

A. इदम

B. अहम

C. परमअहम

D. इदम तथा परम अहम

Ans. C

Q.13- मनोलैंगिक विकास सिद्धांत में सुप्तावस्था वर्ष अंतराल संबंधित है?

A. 2 – 5 वर्षों का

B. 6 यौवन तक

C. 18-20 वर्षों का

D. 2022 वर्षों का

Ans. B

Q.14- फ्राइड के अनुसार ?

A. सीखे हुए तथ्यों को धारण करने या पुनः याद करने मैं असफल होने को विस्मरण कहते हैं

B. विस्मरण का अर्थ है किसी समय प्रयत्न करने पर भी किसी पूर्व अनुभव का स्मरण करने या पहले से सीखे किसी कार्य को करने की असफलता हुए

C. विस्मरण वह प्रवृति है जिसके द्वारा दुखद अनुभवों को स्मृति से अलग कर दिया जाता है

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans. C

Q.15- अहम निर्देशित होता है ?

A. सुख के सिद्धांत द्वारा

B. वास्तविकता सिद्धांत द्वारा

C. आदर्शवादी सिद्धांत द्वारा

D. सामान्य मान्य सिद्धांत द्वारा

Ans. B

Read More:-

EVS Previous Year Questions For Reet: विगत वर्ष में आयोजित परीक्षा में पूछे जा चुके हैं ‘पर्यावरण अध्ययन’ से संबंधित यह प्रश्न

रीट 2022 से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version