REET 2022

REET 2022 Intelligence MCQ: रीट परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए ‘बुद्धि’ पर आधारित इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

Published

on

Intelligence MCQ For REET 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रीट परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई को करने जा रहा है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी के 46 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है। बता दें कि रीट परीक्षा में क्वालीफायर अभ्यर्थियों को इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने का मौका मिलेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह अपनी तैयारी में जुट जाए, जिससे कि परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करके शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बना सके।

 यहां पर हम राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए विषय वार प्रैक्टिस मॉक टेस्ट लेकर आते हैं। इसी श्रंखला में आज हम बुद्धि के सिद्धांतों पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण सवालों को आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। इन प्रश्नों के माध्यम से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना पाएंगे।

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में बुद्धि के सिद्धांतों पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न-Intelligence Practice Questions For REET 2022

प्रश्न 1. थार्नडाइक के अनुसार बुद्धि के प्रकार है?

(1) यांत्रिक

(2) सामाजिक

(3) अमूर्त

(4) उक्त तीनों

उत्तर:- 4

प्रश्न 2. निम्न में गिलफोर्ड ने कौनसा बुद्धि का सिद्धांत प्रतिपादित किया?

(1) बुद्धि संरचना सिद्धांत

(2) बुद्धि का एक खण्ड सिद्धांत

(3) बुद्धि का द्वि खण्ड सिद्धांत

(4) बुद्धि का बहु खण्ड सिद्धांत

उत्तर:-1

प्रश्न 3. गिलफोर्ड द्वारा प्रतिपादित बौद्धिक संरचना मॉडल में कितने तत्वों को सम्मिलित किया गया है?

(1) 120/150/180

(2) 200/150

(3) 80/150

(4) 150 / 150

उत्तर:-1

प्रश्न 4. गिलफोर्ड के बुद्धि संबंधी मॉडल में कुल कोष्ठ (खाने) है?

(1) 140

(2) 3

(3) 160

(4) 120

उत्तर:-4

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन-सा गिलफोर्ड के त्रिविमीय बुद्धि सिद्धांत के “विषय-वस्तु आयाम” का घटक नहीं है?

(1) प्रणाली

(2) प्रतीकात्मक

(3) शाब्दिक

(4) व्यावहारिक

उत्तर:- 1

प्रश्न 6. गिलफोर्ड के अनुसार निम्न में से बुद्धि का आयाम नहीं?

(1) विषय वस्तु

(2) संक्रिया

(3) उत्पाद

(4) संज्ञान

उत्तर:- 4

प्रश्न 7. एडवर्ड डी बोनो ने गिलफोर्ड के अपसारी चिंतन के संप्रत्यय को क्या नाम दिया?

(1) पार्श्विक चिंतन 

(2) उदग्र चिंतन 

(3) क्षैतिज चिंतन

(4) बहुसांस्कृतिक चिंतन

उत्तर:-1

प्रश्न 8. गार्डनर ने वर्तमान में बुद्धि के कितने प्रकार बताये है?

(1) मूलतः 7 व (वर्तमान में 9)

(2) मूलतः 9 व (वर्तमान में 9)

(3) मूलतः 7 व (वर्तमान में 10 )

(4) मूलतः 10 व (वर्तमान में 7)

उत्तर:-1

प्रश्न 9. बहुवादी बुद्धि ज्ञान को अनेक पद्धतियों से प्रदान कर एक से अधिक को प्रकट करती है, यह विचार

(1) जॉनसन

(2) गार्डनर

(3) कोहन

(4) हरबर्ट

उत्तर:-.2

प्रश्न 10. बहुबुद्धि सिद्धांत के प्रतिपादक है?

(1) गिलफोर्ड

(2) स्पीयरमैन

(3) गार्डनर

(4) टरमन

उत्तर:- 3

प्रश्न 11. बुद्धिलब्धि का विचार सर्वप्रथम किसने दिया?

(1) बिने

(2) टरमन

(3) फ्राबेल

(4) कोहलर.

उत्तर:-1

प्रश्न 12. बुद्धि परीक्षण के निर्माता/जन्मदाता थे?

(1) फ्रान्सिस गाल्टन

(2) स्टर्न

(3) लेवेटर

(4) अलफ्रेड बिने

उत्तर:- 4

प्रश्न 13.मानसिक आयु की अवधारणा को विकसित किया था?

(1) बिने

(2) टरमन

(3) गार्नर

(4) कैटेल.

उत्तर:- 1

प्रश्न 14. बुद्धिलब्धि (I.Q.) की गणना करने का सूत्र है?

(1) मानसिक आयु/वास्तविक आयु X 100

(2) वास्तविक आयु / मानसिक आयु x100

(3) मानसिक आयु x आयु x वास्तविक आयु 

(4) मानसिक आयु X वास्तविक आयु / 100

उत्तर:-1

प्रश्न 15. बुद्धिलब्धि की अवधारणा किसने विकसित किया?

(1) स्टर्न

(2) बिने

(3) टरमन

(4) स्पीयरमैन

उत्तर:- 3

ये भी पढे :-

REET 2022 Level 1 & 2: हिंदी व्याकरण के अंतर्गत ‘संधि प्रकरण’ से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न यहां पढ़े!

REET 2022: राजस्थान की ‘वेशभूषा और आभूषण’ पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न जो रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version