REET 2022

REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘शिक्षण सहायक सामग्री’ पर आधारित कुछ ऐसे रोचक सवाल क्या आप जानते हैं इनके जवाब?

Published

on

MCQ Based on Teaching aids For REET Exam 2022: राजस्थान में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा रीट परीक्षा 2022 का आयोजन जुलाई माह की 23 और 24 तारीख को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए यहां पर दी गई जानकारी महत्वपूर्ण होने वाली है। यहां पर हम राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक सहायक शिक्षण सामग्री पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे हैं, जिनका अध्ययन आपको परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

शिक्षण सहायक सामग्री से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर— REET Exam 2022 Teaching aids Multiple Choice Questions

Q. निम्नलिखित में से प्रोजेक्टर का प्रकार है?

A. स्लाइड पोजेक्टर

B. फिल्म स्ट्रिम प्रोजेक्टर

C. चलचित्र प्रोजेक्टर

D. उपयुक्त सभी

Ans – D

Q. सामाजिक विज्ञान में किस प्रकार की शिक्षण सामग्री सबसे उपयोगी होती है?

A. मॉडल

B. संग्रहालय

C. दृश्य-श्रव्य सामग्री

D. ड्राइंग उपकरण

Ans- C

Q. क्षैत्रीय भ्रमण उपयोगी होता है?

A. मूल्यांकन के लिए

B. आनुभविक साक्ष्य के लिए

C. मनोरंजन के लिए

D. उपर्युक्त सभी

Ans- D

Q. सर्वाधिक प्रभावशाली शिक्षण सामग्री है?

A. प्रक्षेपित

B. अप्रक्षेपित

C. क्रिया आधारित प्रत्यक्ष अनुभव

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C

Q. निम्नलिखित में से श्रव्य-दृश्य सामग्री नहीं है?

A. वीडियोटेप

B. दूरदर्शन

C. चलचित्र

D. मानचित्र

Ans- D

Q. असुमेलित को पहचानिए –

A. प्रक्षेपी – प्रोजेक्टर

B. अप्रक्षेपी – ब्लैक बोर्ड

C. श्रव्य – लिंग्वाफोन

D. डिस्पले – मॉडल

Ans- D

Q. शिक्षक का परम मित्र श्याम पट्ट को कहा जाता है जिसके बारे में असत्य कथन है?

A. यह आयताकार होता है।

B. नीचे से ऊपर को मिटाना चाहिए।

C. पारम्परिक सामग्री

D. अप्रक्षेपी सामग्री

Ans- B

Q. संग्रहालय व कलादीर्घाएं उदाहरण है?

A. भौगोलिक रुचि का स्थान

B.  आर्थिक रुचि का स्थान

C. ऐतिहासिक रुचि का स्थान

D.  सांस्कृतिक रुचि का स्थान

Ans – D

Q. स्मृति में सर्वाधिक समय तक रहती है ?

A. सुनी हुई

B. देखी व सुनी हुई

C. देखी हुई

D. पढ़ी हुई

Ans- B

Q. सामाजिक ज्ञान विषय में सहायक सामग्री का कौन सा उपयोग नहीं है?

A. पाठ को आकर्षक व रुचिकर बनाना 

B. नवीन भाषा शैली का ज्ञान

C. मंदबुद्धि व प्रतिभाशाली बालकों के लिए आवश्यक 

D. छोटी कक्षाओं के बालकों के विकास हेतु

Ans- B

Q. फिल्म दिखाने के बाद आवश्यक सोपान है?

A. उसका विवेचन

B. उसकी पुनरावृति

C. उसकी गुणवता की चर्चा

D. उसकी उपादेयता

Ans- A

Q. गतिशील चित्रों अथवा दृश्यों को किसके द्वारा रिकार्ड किया जाता है?

A. प्रोजेक्टर द्वारा

B. टेपरिकार्डर द्वारा

C.  वी. सी. आर. द्वारा

D. एपिस्कोप द्वारा

Ans – C

Q. शिक्षण सहायक सामग्री की सापेक्षिक प्रभावशिलता को किसके द्वारा स्पष्ट किया गया है?

A. त्रिभुज द्वारा

B. शंकु द्वारा

C. वर्ग द्वारा

D. रेखाचित्र द्वारा

Ans- B

Q. विद्यालय में राजनीयिक, सामाजिक आदि नवीन सूचनाएं व समाचार कहां प्रदर्शित किये जाते है?

A. फ्लेनल बोर्ड पर

B. ब्लेक बोर्ड पर

C.  बुलेटिन बोर्ड पर

D.  इनमें से कोई नहीं

Ans- C

Q. अवलोकन विधि का क्या अर्थ है?

A. छात्र को पर्यटन पर ले जाकर वस्तु का अवलोकन कराना

B. प्रयोगशाला में ले जाकर वस्तु का अवलोकन करना

C.  कक्षा में ही वस्तु का अवलोकन करना

D.  उपर्युक्त सभी

Ans- D

Read More:-

REET Exam 2022: ‘मापन और मूल्यांकन’ पर आधारित ऐसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं रीट परीक्षा में अभी पढ़ें

REET 2022 Child Psychology: ‘बाल मनोविज्ञान’ पर आधारित इन सवालों से करें REET परीक्षा की पक्की तैयारी!

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version