REET 2022

REET Level 2 Science: रीट परीक्षा में उत्तम परिणाम के लिए ‘विज्ञान’ के इन सवालों का दे जवाब और परखे अपनी तैयारी का लेवल

Published

on

REET Level 2 Science Practice MCQ: राजस्थान में शिक्षकों की भर्ती के लिए जुलाई माह में राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 का आयोजन किया जाएगा। शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को प्रदेश में होने वाली आगामी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में आवेदन करने का मौका मिलेगा। यदि आप भी शिक्षक बनना चाहते हैं और रीट 2022 परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं तो आपको परीक्षा में अच्छे अंको से सफलता प्राप्त करना आवश्यक हो जाता है।

जिसके लिए आपको अभी से अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा। यहां पर हम रीट परीक्षा 2022 के लिए सभी विषयों पर आधारित प्रैक्टिस सेट लेकर आते हैं। इसी श्रंखला में आज हम रीट लेवल 2 के लिए विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे हैं। जो कि आगामी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, इन प्रश्नों का अध्ययन आपको परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए ।

रीट परीक्षा से पूर्व व विज्ञान के इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें—Science Practice MCQ For REET Level 2

1. नारु रोग का रोगजनक है?

(क) जीवाणु

(ख) कृमि

(ग) विषाणु

(घ) प्रोटोजोआ।

Ans- ख 

3. तम्बाकू किस कुल का पादप है?

(क) मालवेसी

(ख) लिलीएसी

(ग) सोलेनेसी

(घ) फेबेसी।

Ans- ग 

4. मदिरा का मुख्य घटक है?

(क) C2 H5 OH

(ख) CH3 OH

(ग) CH3 COOH

(घ) C6 H12 O6

Ans- क 

6. विटामिन B1की कमी से होने वाला रोग है?

(क) क्वाशिओरकर

(ख) एनीमिया

(ग) बेरी-बेरी

(घ) घेंघा

Ans- ग

7. हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाते हैं?

(क) सोडियम-पोटैशियम

(ख) कैल्शियम – फास्फोरस

(ग) आयरन-आयोडीन 

(घ) कार्बोहाइड्रेटस-वसा

Ans- ख

8. निम्न में कौन-सा जलजन्य रोग है?

(क) पीलिया (हेपेटाइटिस – A )

(ख) पोलियो

(ग) हैजा

(घ) उपर्युक्त सभी।

Ans- घ 

10. स्फिग्मोमैनोमीटर से क्या मापा जा सकता है?

(क) रक्त शर्करा स्तर

(ख) भोजन में पोषक तत्व

(ग) रक्तचाप

(घ) खाद्य पदार्थ में मिलावट |

Ans- ग 

11. इन्सुलिन का स्राव होता है?

(क) यकृत से

(ख) अग्न्याशय से

(ग) आमाशय से

(घ) छोटी आँत से

Ans- ख 

12. निकोटिन किस पादप का प्रमुख एल्केलॉइड है?

(क) तम्बाकू

(ख) अफीम

(ग) भाँग

(घ) तुलसी।

Ans- क

13. किस पादप के फल के लेटेक्स में मार्फीन पाया जाता है?

(क) नीम

(ख) अफीम

(ग) तम्बाकू

(घ) भाँग

Ans- ख

14. एल०एस०डी० (LSD) का पूरा नाम है?

(क) लाइसर्जिक एसिड डाईएथाइलेमाइड

(ख) लाइसिन सल्फ्यूरिक एमाइड

(ग) लेसर सेंस एप्लीकेशन

(घ) लाइकोपीन सोम्नीफेरम एसिड

Ans- क

15. दाँतों को गलाने वाले फास्फोरिक अम्ल की मिलावट निम्नलिखित में से किसमें की जाती है?

(क) दालों में चमक हेतु 

(ख) कोल्ड ड्रिंक्स में

(ग) दुग्ध उत्पादों में 

(घ) सरसों के तेल में

Ans- ख

Read More:-

REET 2022: ‘राजस्थान के इतिहास’ पर आधारित ऐसे सवाल पूछे जाएंगे रीट परीक्षा में यहां पढ़े संभावित प्रश्न

REET Hindi Grammar MCQ: हिंदी व्याकरण के अंतर्गत ‘क्रिया विशेषण’ पर आधारित ऐसे प्रश्न जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version