REET 2022

REET Level 2 SST Practice Set: परीक्षा हॉल में जाने से पहले जरूर पढ़ें ‘सामाजिक विज्ञान’ के यह प्रश्न!

Published

on

REET SST Practice Set: राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में व्यस्त होंगे बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा रीट परीक्षा का आयोजन 23 एवं 24 जुलाई को होने जा रहा है जिसमें शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे यदि आप भी इस परीक्षा को देने जा रहे हैं तो यहां पर दी गई जानकारी आपकेलिए महत्वपूर्ण होने वाली है यहां पर हम सामाजिक विज्ञान का प्रैक्टिस सेट आपके साथ साझा कर रहे हैं जिसका अभ्यास आपको परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए ताकि अच्छे अंकों के साथ राजस्थान रीट परीक्षा में सफलता अर्जित की जा सके।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा आयोजित रीट परीक्षा के लिए सामाजिक विज्ञान के प्रश्न—SST Sample Paper For Rajasthan REET Level 2

1. वार्ड पंच निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु होना आवश्यक है?

(1) 20 वर्ष

(2) 21 वर्ष

(3) 24 वर्ष

(4) 18 वर्ष

Ans- 2

2. वार्ड सभा का अध्यक्ष होता है ?

(1) वार्ड पंच 

(2) सरपंच

(3) प्रधान

(4) सचिव

Ans- 1

3. जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान तक फैला हुआ महाजनपद था?

(1) अंग

(2) पांचाल

(3) मत्स्य

(4) कम्बोज

Ans- 4

4. अश्वमेघ यज्ञ कर सोने के सिक्के किसने चलाए ? 

(1) समुद्रगुप्त ने

(2) अशोक ने

(3) चन्द्रगुप्त ने

(4) चाणक्य ने

Ans- 1

6. चीनी यात्री फाहयांग की भारत यात्रा के दौरान यहां किस शासक का शासन था ? 

(1) चन्द्रगुप्त 

(2) श्रीगुप्त

(3) ह्वेनसांग

(4) अशोक

Ans- 1 

6. महात्मा बुद्ध के पिता किस गणराज्य के राजा थे? 

(1) वैशाली

(2) अंग

(3) कौशल

(4) शाक्य

Ans- 4

7. भारतीय संविधान निर्मात्री सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे?

(1) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(2) पं. जवाहरलाल नेहरू

(3) डॉ. भीमराव अम्बेडकर

(4) महात्मा गाँधी

Ans- 3

8. भारत के मूल संविधान में है?

(1) 395 अनुच्छेद व 8 अनुसूचियाँ

(2) 444 अनुच्छेद व 12 अनुसूचियाँ

(3) 395 अनुच्छेद व 12 अनुसूचियाँ

(4) 444 अनुच्छेद व 8 अनुसूचियाँ

Ans- 1

9. मूल अधिकारों को निलम्बित किया जा सकता है?

(1) सामान्य परिस्थितियों में

(2) युद्ध के समय

(3) कभी भी

(4) राष्ट्रपति द्वारा आपातकाल घोषित किये जाने पर

Ans- 4

10. चौदह वर्ष से कम आयु के बच्चों से खतरनाक कार्य कराया जा सकता है?

(1) स्वतंत्रता का अधिकार

(2) शोषण के विरूद्ध अधिकार

(3) समानता का अधिकार

(4) संवैधानिक उपचारों का अधिकार

Ans- 2

11. निम्नांकित में से वह मूल अधिकार कौनसा है जिसे हटा देने से नागरिकों के अन्य मूल अधिकारों का महत्त्व भी समाप्त हो जायेगा ?

(1) समानता का अधिकार

(2) स्वतंत्रता का अधिकार

(3) शोषण के विरूद्ध अधिकार

(4) संवैधानिक उपचारों का अधिकार

Ans- 4

12. देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान का आदर करना चाहिए। यह दायित्व संविधान के जिस क्षेत्र में उल्लिखित है, वह है –

(1) मूल अधिकारों में

(2) मूल कर्त्तव्यों में

(3) नीति निर्देशक तत्वों में

(4) परिशिष्ट के भाग में

Ans- 2

13. देश में आर्थिक एवं सामाजिक जनतंत्र की स्थापना में निम्नलिखित में से किसकी क्रियान्विति सर्वाधिक योग देगी, वह है?

(1) वयस्क मताधिकार

(2) नीति निर्देशक तत्व

(3) मूल अधिकार

(4) मूल कर्त्तव्य

Ans- 2

14. आप अपने क्षेत्र के विधान सभा चुनावों में मत देना चाहते हैं तो आपकी आयु मत देने के लिए कम से कम कितनी होनी चाहिए?

(1) 25 वर्ष

(2) 21 वर्ष

(3) 30 वर्ष

(4) 18 वर्ष

Ans- 4

15. वह मैदान जहां नदियाँ बाढ़ के समय काफी मिट्टी लाकर प्रतिवर्ष जमा करती हैं, कहलाते हैं?

(1) भावर

(2) खादर

(3) बाँगड़

(4) तराई

Ans- 2

Read More:-

REET SST Level 2: रीट परीक्षा में शामिल होने से पहले सामाजिक विज्ञान के इस प्रैक्टिस सेट का करें अभ्यास और जाने अपनी तैयारी!

REET SST Level 2: राजस्थान के ‘प्रजामंडल’ से जुड़े कुछ इस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं REET परीक्षा में!

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version