Reet Mains Exam

REET Mains Exam 2023: ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ से जुड़े ऐसी ही सवाल दिलाएंगे आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम!

Published

on

REET Mains Education Psychology MCQ Test: राजस्थान के शासकीय विद्यालय में सरकारी शिक्षकों की भर्ती हेतु  राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थी 19 जनवरी से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।  अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो यहां पर हम नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर नियमित रूप से पहले सेहत शेयर करते आ रहे हैं।  इसी कड़ी मे शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण सवाल आपके साथ साझा कर रहे हैं, जो कि आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का अभ्यास परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व एक बार अवश्य कर देना चाहिए। 

राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे जाने वाले शिक्षा मनोविज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

Q1. निम्न में से कौनसी शिक्षा मनोविज्ञान की सर्वाधिक व्यक्ति-निष्ठ विधि है?

(1) निरीक्षण

(2) बहिर्दर्शन

(3) प्रयोगीकरण

(4) अन्तर्दर्शन

Ans- 4 

Q2. सिग्मण्ड फ्रायड के अनुसार अचेतन मन की विशेषताओं को ज्ञात करने की सर्वाधिक उपयुक्त विधि कौन-सी है?

(1) वैयक्तिक- अध्ययन

(2) स्वप्न विश्लेषण

(3) समाजमिति तकनीक

(4) साक्षात्कार

Ans- 2  

Q3. निम्नलिखित में से कौनसी शिक्षा मनोविज्ञान की प्राचीनतम विधि है?

(1) अन्तर्दर्शन विधि

(2) तुलनात्मक विधि

(3) विकासात्मक विधि

(4) जीवन इतिहास विधि

Ans- 1 

Q4. जब एक ही विषय के विकास का अध्ययन अधिक समयावधि तक किया जाता है, इस अध्ययन को कहते हैं-

(1) अनुप्रस्थ-काट अध्ययन

(2) जीवन वृत्तान्त अध्ययन 

(3) अनुदैर्ध्य अध्ययन

(4) सर्वे अध्ययन

Ans- 3 

Q5. सर्वप्रथम मनोविज्ञान ने अपनी आत्मा का परित्याग किया, फिर उसने मन का त्याग किया। उसके बाद उसने चेतना का त्याग किया। अब वह व्यवहार की विधि को स्वीकार करता है। यह कथन दिया है-

(1) वुडवर्थ

(2) मन

(3) मैक्डूगल

(4) जे.बी. वॉटसन

Ans- 1 

Q6. मनोविज्ञान की निम्न शाखाओं में से अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान कौन-सा है?

(1) तुलनात्मक मनोविज्ञान

(2) असामान्य मनोविज्ञान

(3) शिक्षा मनोविज्ञान

(4) प्रयोगात्मक मनोविज्ञान

Ans- 3 

Q7. वर्तमान समय में मनोविज्ञान है-

(1) मस्तिष्क का विज्ञान

(2) व्यवहार का विज्ञान

(3) चेतना का विज्ञान

(4) आत्मा का विज्ञान

Ans- 2

Q8. ‘शिक्षा मनोविज्ञान का अर्थ शिक्षा से, जो सामाजिक और मनोविज्ञान से है, जो व्यवहार संबंधी विज्ञान ग्रहण करता है।’ यह कथन किसका है?

(1) स्किनर

(2) ऐलिस क्रो

(3) टेलफोर्ड

(4) कोलेसनिक

Ans- 1 

Q9. क्रो एवं क्रो के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान की विषयवस्तु जिससे संबंधित है- 

(1) शिक्षा के प्रक्रम में से गुजरने वाले व्यक्ति की प्रकृति

(2) सीखने को प्रभावित करने वाली दशाएँ

(3) व्यक्ति का व्यवहार

(4) व्यक्ति का मानसिक जीवन

Ans- 2 

Q10. शारीरिक शिक्षा का ‘स्वर्ण युग’ कहते हैं-

(1) उत्तर एथेन्स काल

(2) स्पार्टा काल

(3) होमर काल

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans- 1 

Q11. अध्यापक के लिए शिक्षा मनोविज्ञान का ज्ञान महत्वपूर्ण है, क्योंकि-

(1) उसको शिक्षा मनोविज्ञान में निहित सिद्धांतों को अपने शिक्षण कार्य में प्रयोग करना होता है। 

(2) वह कक्षा-कक्ष में शिक्षण करते समय अधिगमकर्ताओं के बीच वैयक्तिक भिन्नता का कोई विचार नहीं करता है।

(3) शिक्षण व्यवसाय में मानवीय विकास के नियमों का कोई स्थान नहीं है। 

(4) उसके शिक्षण व्यवसाय का अधिगम प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है।

Ans- 1 

Q12. निम्नलिखित में से कौनसा शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति को सबसे उपयुक्त रूप में प्रदर्शित करता है?

1. धनात्मक विज्ञान

2. नियामक विज्ञान 

3. व्यवहारगत विज्ञान

उपर्युक्त कोड का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए-

(1) 1 एवं 2

(2) 2 एवं 3

(3) 1 एवं 3

(4) केवल 3

Ans- 3

Q13. शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य बिन्दु होता है- 

(1) अध्यापक एक अनुदेशक के रूप में 

(2) अधिगमकर्ता एक वैयक्तिक रूप में 

(3) शिक्षण विधि एक व्यूहरचना के रूप में 

(4) परिस्थिति एक वातावरण के रूप में 

Ans- 1 

Q14. मनोविज्ञान की यह परिभाषा किस मनोवैज्ञानिक द्वारा दी गयी है? ‘सबसे पहले मनोविज्ञान ने अपनी आत्मा का त्याग किया। फिर उसने अपने मन या मस्तिष्क का त्याग किया। उसके बाद उसने चेतना का त्याग किया। अब वह व्यवहार की विधि को स्वीकार करता है।’

(1) जेम्स विलियम

(2) क्रो एंड क्रो

(3) वुडवर्थ आर. एस.

(4) स्किनर

Ans- 3 

Q15. ‘A Mind That Found itself ए माइन्ड देट फाउन्ड इटसेल्फ’ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है?

(1) हैड फील्ड

(2) सी. डब्ल्यू. बीयर्स

(3) शैफर

(4) स्किनर

Ans- 2 

Read More:-

REET Mains 2023: ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ से जुड़े ऐसे रोचक सवाल जो कि फरवरी में होने वाली रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं!

REET Mains Level 1 & 2: ‘राजस्थान GK’ से जुड़े इन सामान्य से सवालों से करें रीट मुख्य परीक्षा की बेहतर तैयारी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version