REET 2022

REET SST LEVEL 2: ‘भारतीय इतिहास’ के इन प्रश्नों को रीट परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार जरूर पढ़ें!

Published

on

REET Level 2 Indian History MCQ: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जानी है ऐसे में युवा जो शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन जुलाई माह में 23 और 24 तारीख को किया जाएगा जिसके लिए लाखोंउम्मीदवारों ने आवेदन किया है इस परीक्षा में क्वालीफाई अभ्यर्थी प्रदेश में होने वाली शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में आवेदन करने के पात्र होंगे ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करना बेहद ही आवश्यक हो जाता है।

इस आर्टिकल में हम रीट लेवल 2 के लिए सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत भारतीय इतिहास पर आधारित परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न आपके साथ साझा कर रहे हैं जो कि आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने में मददगार साबित हो सकते हैं Iपरीक्षा में शामिल होने से पूर्व इन प्रश्नों का अध्ययन आपको एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

परीक्षा में पूछे जाने वाले भारतीय इतिहास पर आधारित संभावित प्रश्नोत्तरी—REET Level 2 Indian History Based Multiple Choice Questions

1.निम्नलिखित में से कौनसा हड़प्पा स्थल वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित नहीं है?

A.) मोहनजोदड़ो

B.) रोपड़

C.) कोटदीजी

D.) चन्हूदड़ो

Ans. B

2.निम्नलिखित में से कौनसी विश्व सभ्यता सिन्धु घाटी सभ्यता के समकालीन नहीं थी?

A.) मिश्र की सभ्यता

B.) चीन की सभ्यता

C.) यूनान की सभ्यता

D.) मेसोपोटामिया की सभ्यता

Ans. c

3.हड़प्पा स्थल किस नदी के किनारे स्थित

A.) सिन्धु नदी के बांये

B.) रावी नदी के दांये

C.) रावी नदी के बांये

D.) सिन्धु नदी के दांये

Ans. C

4.किस हड़प्पाकालीन स्थल से सीप की एक टूटी पटरी (स्केल) के साक्ष्य मिले है?

A.) कालीबंगा

B.) चन्हुदड़ो

C.) लोथल

D.) मोहनजोदड़ो

Ans. D

5.निम्नलिखित में से किस हड़प्पा स्थल से अग्नि वेदिकाओं के साक्ष्य मिले है?

A.) लोथल

B.) बनावली

C.) राखीगढी

D.) उपरोक्त सभी

Ans. D

6.वैदिककाल में राजनैतिक संगठन का कौनसा विकल्प अवरोही क्रम के अनुसार सही है?

A.) राष्ट्र – विश-जन-ग्राम

B.) विश-राष्ट्र-जन-ग्राम

C.) विश-राष्ट्र-ग्राम-जन

D.) राष्ट्र-जन-विश-ग्राम

Ans. D

7.दसराज्ञ युद्ध किस नदी के किनारे हुआ था?

A.) रावी

B.) व्यास

C.) झेलम

D.) चेनाब

Ans. A

8.निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प वैदिक कालीन गणराज्य से संबंधित नहीं है?

A.) अन्धक

B.) यदु

C.) वृष्णि

D.) कुकुर

Ans. B

9.निम्नलिखित में से कौनसा देवता स्वर्गवासी देवता ( आकाशवासी) के वर्ग से संबंधित था?

A.) घौस

B.) रूद्र

C.) अग्नि

D.) पर्जन्य

Ans. A

10.वैदिक काल में कौनसी फसल “व्रीहीं” नाम से जानी जाती थी?

A.) गेहूँ

B.) जौ

C.) चावल

D.) चना

Ans. C

11.आयुर्वेद किस वेद का उपवेद माना जाता है?

A) अथर्ववेद

B.) सामवेद

C.) यजुर्वेद

D.) ऋग्वेद

Ans. D

12.चन्द्रावती सभ्यता से प्राप्त मूर्तियां एवं अभिलेख किस संग्रहालय में सुरक्षित है?

A.) राजपूताना संग्रहालय, अजमेर

B.) माउण्ट आबू संग्रहालय, सिरोही

C.) अल्बर्ट संग्रहालय, जयपुर

D.) कालीबंगा संग्रहालय, हनुमानगढ़

Ans. B

13.दुर्गीकरण के अवशेष राजस्थान की किस सभ्यता से प्राप्त हुए है?

A.) बैराठ

B.) आहड़

C.) कालीबंगा

D.) गणेश्वर

Ans. C

14.निम्नलिखित में से कौनसा साक्ष्य बैराठ सभ्यता के स्थलों से संबंधित नहीं है?

A.बुना हुआ वस्त्र

B.) बौद्ध मठ

C.) चाँदी की मुद्राएं

D.) हाथी के दाँत

Ans. D

15.मत्स्य जनपद के संबंध में कौनसा कथन असत्य है।

A.) यह जनपद अलवर एवं जयपुर के मध्य स्थित था।

B.) इस स्थान का वर्णन चीनी यात्री युवानच्यांग ने भी किया है।

C.) मत्स्य जनपद के निकट चेदी जनपद एवं शाल्व थे।

D.) इस जनपद के अवशेष चित्तौड़ के पास नगरी नामक गाँव में मिलते है।

Ans. D

Read More:-

REET LEVEL 2 History: रीट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘भक्ति और सूफी आंदोलन’ पर आधारित संभावित प्रश्न यहां पढ़े!

REET Level 2 History: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने से पूर्व ‘इतिहास’ के इन रोचक सवालों पर डालें एक नजर

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version