REET 2022

REET SST Level 2: राजस्थान के ‘प्रजामंडल’ से जुड़े कुछ इस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं REET परीक्षा में!

Published

on

MCQ on Praja Mandal of Rajasthan For REET: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली रीट परीक्षा 2022 का आयोजन 23 जुलाई एवं 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा । जिसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही रीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड रीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि रीट लेवल-1 कक्षा 1 से 5 के लिए और लेबल 2 कक्षा 6 से 8 कक्षाओं के लिए आयोजित की जाती है। देखा जाए तो परीक्षा में अब बहुत कम दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में व्यस्त होंगे।

यहां पर हम रीट परीक्षा 2022 के लिए सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत राजस्थान के प्रजामंडल से जुड़े कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं। जो की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा के अंतिम दिनों में इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार जरूर कर ले ।

रीट परीक्षा के लिए पढ़ें राजस्थान के प्रजामंडल पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न—REET Level 2 SST Important Questions

Q.  अध्यापक ‘शिवराम भील’ का सम्बंध किस कांड से था?

(अ) पुनावाड़ा कांड

(ब) रास्तापाल कांड

(a) तमिसो कांड

(द) कांगड़ा कांड

Ans- अ

Q. ‘डंके री चोट सूण’ प्रजामण्डल युगीन गीत के रचयिता कौन थे?

(अ) जय नारायण व्यास

(ब) माणिक्य लाल वर्मा

(स) जमनालाल बजाज

(द) मरिभाऊ उपाध्या

Ans- अ

Q. रास्तापाल सत्याग्रह’ से कौन सम्बन्धित था?

(अ) विद्यादेवी

(ब) गौतमीदेवी

(स) कालीबाई

(द) रमादेवी पाण्डे

Ans- स

Q.  ‘राजस्थान सेवा संघ की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

(अ) 1919

(ब) 1909

(स) 1929

(द) 1939

Ans- अ

Q.  प्रथम बार जयपुर राज्य प्रजामण्डल के संस्थापक थे?

(अ) जमनालाल बजाज

(ब) रणछोड़दास गट्टानी

(स) कर्पूरचन्द पाटनी

(द) हीरालाल देवपुरा

Ans- स

Q. 1939 के अंत में गठित ‘भरतपुर प्रजा परिषद के प्रथम अध्यक्ष बने थे?

(अ) ठाकुर देशराज

(ब) जुगलकिशोर चतुर्वेदी

(स) गोपीलाल यादव

(द) मास्टर आदित्येन्द्र जी

Ans- द

Q.  ‘वागड़ के गांधी के रूप में किसे जाना जाता है?

(अ) मानिकलाल वर्मा

(ब) शोभालाल गुप्त

(स) भोगीलाल पाण्ड्या

(द) भूरेलाल वया

Ans- स

Q. 1938 में जयपुर राज्य प्रजामण्डल का प्रथम वार्षिक अधिवेशन किसकी अध्यक्षता में आयोजित हुआ?

(अ) हीरालाल शास्त्री

(व) घनश्यामदास बिड़ला

(स) जमनालाल बजाज

(द) कपूर चन्द पाटनी

Ans- स

Q.  मेवाड़ प्रजामंडल में किस महिला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई –

(अ) जानकी देवी बजाज

(ब) नारायणी देवी

(स) काली बाई

(द) किशोरी देवी

Ans- ब

Q.  राजेन्द्रसिंह निम्नलिखित में से किस संस्थान के संस्थापक है?

(अ) जल भागीरथ

(ब) तरुण भारत संघ

(स) अरग्याम

(द) आई आई एच एम आर

Ans- ब

Q. दिसम्बर, 1945 को मीठालाल व्यास द्वारा जैसलमेर प्रजामंडल की स्थापना की गई?

(अ) जोधपुर में

(ब) जैसलमेर में

(स) बीकानेर में

(द) कलकत्ता में

Ans- अ

Read More:-

REET Geography Level 2: रीट परीक्षा के लिए पढ़े ‘वायुदाब व पवन’ से जुड़े 15 संभावित प्रश्न

REET Level 2: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘सामाजिक विज्ञान’ के संभावित प्रश्न यहां पढ़ें

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version