RRB Group D

RRB Group D 13 September Analysis: ग्रुप डी फेज 3 की परीक्षा मे 13 सितंबर को पूछे गए ‘गणित’ के कुछ इस लेबल के सवाल!

Published

on

RRB Group D 13 September Math Analysis: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की अगली शिफ्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यहां पर हम 13 सितंबर की सभी शिफ्ट में पूछे गए गणित के कुछ चुनिंदा सवाल आपके साथ शेयर कर रहे हैं। यह प्रश्न परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर प्राप्त हुए हैं। यदि आप भी रेलवे में नौकरी करने की चाह रखते हैं। और ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको इन प्रश्नों को एक नजर जरूर देख लेना चाहिए। ताकि आप जान पाए कि पेपर में किस लेवल के सवाल पूछे जा रहे हैं।

 बता दें कि एक लाख से अधिक पदों पर आयोजित रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जा रही है। वर्तमान में तीसरे चरण की परीक्षा चल रही है। 19 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चौथे चरण की परीक्षाएं बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाएंगी।

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में 13 सितंबर को पूछे गए गणित के प्रश्न—RRB Group D Exam All Shift Math Analysis Questions

Q. किसी समकोण त्रिभुज की अन्य दो कोण 4:1 में है , बड़े कोण का मान क्या होगा?

Ans:- 72 डिग्री

Q. P= 1000, R = 6% T = 2, वर्ष तो साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।

Ans:- 120

Q. A और B की आयु का योगफल 80 है तथा 8 वर्ष बाद A और B की आयु का अनुपात 15:17 है, तो A की वर्तमान आयु ज्ञात करे।

Ans:- 37

Q. A किसी काम को 10 दिन में करता है, A और B मिलकर 6 दिन में करते है तो B उस काम को कितने दिन में समाप्त करेगा।

Ans:- 15

Q. समबाहु का आन्तरिक को 144 डिग्री हो तो भुजाओं की संख्या = ?

Ans:- 10

Q. किस चतुर्भुज में विकणों के बीच कोण का मान 90° नहीं होता?

(a) वर्ग (b) समचतुर्भुज (C) समान्तर चतुर्भुज

Ans:-

Q. 25 और 36 का मध्यानुपाती ज्ञात करें।

Ans:- 30

Q. एक घन का आयतन 216 है तो उसका विकर्ण ज्ञात कीजिए?

Ans:-  6√3

Q. 222 + 22.00 + 12 + 0.22 + 0.02

Ans:- 256.24

Q. कोई व्यक्ति किसी दूरी का 1/3 भाग 30 किमी/घंटा से और 1/ 4 भाग 25 किमी/घंटा से और बाकी 20 किमी प्रति घंटा से औसत गति बताओ।

Ans:-

Q. किसी आंकड़ों की माध्य 10 है तथा माध्यिका 10 है तो बहुलक क्या होगा?

Ans:- 10

Q. यदि कोई रेलगाडी किसी दूरी का 1/4 भाग 30km/h की चाल से तथा 1/3 भाग 25km/h की चाल से और शेष भाग को 50km/h की चाल से तय करती हैं, तो औसत चाल ज्ञात कीजिए।

Ans:

Q. किसी वस्तु को ₹1000 में खरीदी एवं 1260 रु में बेच दी तो कितने प्रतिशत का लाभ होगा।

Ans:- 26%

Q. दो अभाज्य संख्या (5:7), HCF = 8, तो उनका LCM ज्ञात करें।

Ans:- 280

Read More:-

RRB Group D Polity MCQ: यदि देने जा रहे हैं ग्रुप डी परीक्षा तो ‘पंचायती राज व्यवस्था’ से जुड़े इन सवालों को एक बार जरूर पढ़ ले

RRB Group D [12 Sept All Shift]: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में 12 सितंबर को पूछे गए ‘सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स’ के सभी प्रश्न यहां पढ़ें!

रेलवे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version