RRB Group D

RRB Group D 2022: ‘भारत की नदियों’ से जुड़े ऐसे सवाल, जो रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जा रहे हैं, अभी देखें

Published

on

River Based MCQ For RRB Group D Exam: भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा का क्रम जारी है। 17 अगस्त से फेज-1 की परीक्षा प्रारंभ हुई थी जो कि 25 अगस्त को संपन्न हो गई।  इसी के साथ 26 अगस्त से 8 सितंबर तक फेज -2 की परीक्षा चलेगी। यदि आप भी फेज 2 की परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो आपके लिए यहां पर हम ‘भारत की नदियों’ (Rivers of India) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं। आपको बता दें कि फेज 1 की परीक्षा की सभी शिफ्टों में इस टॉपिक से सवाल पूछे गए थे। ऐसे में आगामी शिफ्ट में भी यहां से सवाल पूछे जाने की संभावना है, वे अभ्यर्थी जिनकी परीक्षाएं आने वाले दिनों में हैं। उनके लिए इन प्रश्नों का अध्ययन करना बहुत आवश्यक हो जाता है। 

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जाने वाले नदी से संबंधित प्रश्न—MCQ Questions on Rivers of India For RRB Group D Exam

1. कौन-सी नदी कपिलधारा जलप्रपात का निर्माण करती है?

A. नर्मदा

B. तापी 

C. गोकक

D. शरावती

Ans- A 

2. कावेरी नदी का उद्गम स्थल है ?

A. तिरूची

B. मैसूर

C. अमरकंटक

D. ब्रह्मगिरि

Ans-  D 

3. वैनगंगा किसकी सहायक नदी है?

A. गोदावरी

B. कृष्णा

C. गंगा

D. झेलम

Ans- A 

4. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?

A. गोदावरी

B. कावेरी 

C. कृष्णा

D. बेतवा

Ans- D 

5. दो प्रमुख नदियां कौन सी है जो अमरकंटक पठार से निकलती है तथा अलग-अलग दिशाओं में बहती है?

A. चंबल और बेतवा

B. चंबल और सोन 

C. नर्मदा और सोन

D. चंबल और नर्मदा

Ans- C 

6. किस नदी की सहायक नदी हगरी नदी है?

A. भीमा

B. गोदावरी

C. कृष्णा

D. तुंगभद्रा

Ans- D 

7. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है?

A. पदमा

B. जमुना 

C. मेघना

D. सांगपो

Ans- C

8. सुंदर वन का डेल्टा कौन सी नदी बनाती है?

A. गंगा

B. ब्रह्मपुत्र

C. गंगा-ब्रह्मपुत्र 

D. नर्मदा-तापी

Ans- C

9. निम्नलिखित में से कौन सी नदी का उद्गम भारत में नहीं है?

A. कावेरी

B. नर्मदा

C. ब्रह्मपुत्र 

D. रवि

Ans- C 

10. कावेरी नदी जल विवाद मुख्यतः किन दो राज्यों के मध्य है?

A. आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु 

B. केरल तथा कर्नाटक

C. केरल तथा तमिलनाडु

D. कर्नाटक तथा तमिलनाडु

Ans- D 

11. हिमालय पार की नदियां हैं?

A. सतलज, सिंधु, गंगा

B. ब्रह्मपुत्र, सिंधु, सतलज 

C. ब्रह्मपुत्र, सिंधु, गंगा

D. ब्रह्मपुत्र, सतलुज, गंगा

Ans- B

12. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?

A. पदमा

B. मेघना

C. सांगपो

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A 

13. निम्न में से कौन सी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है और खंभात की खाड़ी में गिरती है?

A. माही

B. लोनी

C. पार्वती 

D. जवाई

Ans- A 

14. कालिंदी ————- नदी का दूसरा नाम है?

A. गंगा

B. भागीरथी 

C. यमुना

D. ब्रह्मपुत्र

Ans- C 

15. कावेरी नदी का उद्गम स्थान है?

A. ब्रह्मगिरि पहाड़ियों में में

B. ग्वालीगढ़ पहाड़ियों 

C. अमरकंटक में

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A

Read More:-

RRB Group D Sports MCQ: सभी शिफ्टों में पूछे जा रहे हैं स्पोर्ट्स से जुड़े ऐसे सवाल यहां पढ़े संभावित प्रश्न!

RRB Group D Exam: पहले चरण की परीक्षा में पूछे गए थे ‘Static GK’ से जुड़े कुछ इस लेवल के सवाल डालें एक नजर!

उपरोक्त आर्टिकल में हमने रेलवे भर्ती परीक्षा में ”भारत की नदियो” से जुड़े महत्वपूर्ण (River Based MCQ For RRB Group D Exam) प्रश्न का अध्ययन किया। जो रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version