RRB Group D

RRB Group D 2022 Apprentice Notice: आरआरबी नें लेवल 1 अप्रेंटिस सीसीएए नियुक्ति के लिए नोटिस किया जारी, भरने होंगे एनसीवीटी के मार्क्स

Published

on

RRB Group D 2022 Apprentice Notice: रेलवे रिक्रुटमेन्ट बोर्ड यानि आरआरबी द्वारा कोर्स कंप्लीट एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) नियुक्ति के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। बता दें, इस हेतु अभ्यर्थी को उनकी एनसीवीटी परीक्षा में प्राप्त अंकों का विवरण भरना होगा। अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर दिये गए लिंक के जरिये अपने अंक भर सकते हैं।

आपको बता दें, आरआरबी द्वारा इस वर्ष पे लेवल 1 के लगभग 1,03,769 रिक्त पदों पर नियुक्ति कराई जानी है। इन 1,03,769 पदों में से लगभग 20,734 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति कोर्स कंप्लीट एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) के माध्यम से तथा अन्य पदों पर नियुक्ति आरआरबी ग्रुप ‘डी’ नियुक्ति परीक्षा के माध्यम से कराई जाएगी। 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्रुप ‘डी’ नियुक्ति के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों नें आवेदन किया है। अभ्यर्थी ध्यान रखें, कि आरआरबी द्वारा ग्रुप ‘डी’ की परीक्षाएँ 17 अगस्त 2022 से आयोजित कराई जाएंगी। 

कैसे दर्ज करें अंक

अभ्यर्थी इस प्रक्रिया के जरिये अपने अंक दर्ज कर सकते हैं- 

1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएँ।

2. होमपेज पर दिख रही “Modification link for CCAA candidates to feed NCVT marks / grades” की लिंक पर क्लिक करें। 

3. नया पेज खुलेगा, यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नं., जन्मतिथि तथा दिया गया सुरक्षा कोड आदि दर्ज कर लॉगिन करें। 

4. यहाँ पूछी गई जानकारी तथा अपने एनसीवीटी के अंक दर्ज कर सबमिट करें। 

आपको बता दें, कि यह प्रक्रिया केवल उन सीसीएए अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने इस सीईएन के लिए ऑनलाइन आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि को या उससे पहले यानी 12 अप्रैल 2019 को या उससे पहले अपना अप्रेंटिसशिप (रेलवे प्रतिष्ठान में) पूरा कर लिया हो। अभ्यर्थी ये जान लें, कि अंक भरने के लिए लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2022 (शाम 18:00 बजे) तक ही उपलब्ध रहेगी।

Read More:

RRB Group D Static GK: परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूर पढ़ें ‘स्टैटिक जीके’ के यह सवाल!

RRB Group D Disease MCQ: ग्रुप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है ‘मानव रोग’ से जुड़े यह यह प्रश्न अभी पढ़ें!

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की नवीनतम अपडेट तथा अध्ययन नोट्स हेतु आप हमारी टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने ज्वाइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version