RRB Group D

RRB Group D Science (light): अगली शिफ्ट में शामिल होने से पहले जरूर पढ़े ‘प्रकाश’ पर आधारित यह प्रश्न!

Published

on

RRB Group D Light Related Questions:  रेलवे के करीब 1 लाख पदों की नियुक्ति के लिए रेलवे बोर्ड  द्वारा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।  परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया अभी जारी है,  पहले दूसरे एवं तीसरे चरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की  जा चुकी है वर्तमान में अभी चौथे चरण की परीक्षा चल रही है जो कि 7 अक्टूबर तक संपन्न होगी। पाँचवे चरण की परीक्षा 6 से 11 अक्टूबर तक रहेगी,  अगर आप भी रेलवे में सरकारी नौकरी  की चाह लिए हुए इस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस लेख में साइंस विषय के प्रकाश टॉपिक से पूछे जाने वाले सवालों को प्रस्तुत प्रस्तुत किए हैं। इन सवालों को आप अपने आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षा में शामिल होने से पूर्व  एक नजर अवश्य पढ़ें।

बता दे आर आरआरबी आयोजित की जाने वाली यह ग्रुप दी भर्ती परीक्षा सीबीटी द्वारा अनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों से 100 अंकों के 100 बस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जा रहे जिनको हाल करने के लिए 1 घंटे 30 मिनट का टाइम है। हर 4 प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों के 1 अंक माइनस का दिए जाएंगे।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न—RRB Group D Science Light Related Question

1. जब प्रकाश किरण एक माध्यम से दुसरे माध्यम में जाती है तो इसकी ?

A. तरंगदैर्घ्य समान बनी रहती है।

B. आवृति समान बनी रहती है।

C. आवृति बढ़ जाती

D. तरंगदैर्घ्य बढ़ जाती है।

Ans- B

2. यौगिक सूक्ष्मदर्शी क्या होता है?

A. ऐसा सूक्ष्मदर्शी जिसमे एक लेस होता है।

B. ऐसा सूक्ष्मदर्शी जिसमे एक नेत्राकर लेंस और एक नेत्रक लेंसों के दो सेट होते है

C. ऐसा सूक्ष्मदर्शी जिसके लेंस अवतल होते है

D. ऐसा सूक्ष्मदर्शी लेंस उतल होते है

Ans- B

3. किस सिद्धांत पर प्रकाशीय फाइबर कार्य करता है ?

A. अपवर्तन

B. प्रकीर्णन

C. वयतिकरण

D. पूर्ण आंतरिक परावर्तन

Ans- D

4. एक गोलाकार वायु का बुलबुला किसी कांच के टुकड़े के अंतःस्थापित है उस बुलबुले से गुजरती हुई प्रकाश की किरण के लिए वह बुलबुला किसी की तरह व्यवहार करता है? 

A. अभिसारी (Convex) लेंस

B. अपसारी (Cancave) लेंस

C. समतल अभिसारी लेंस

D. समतल अपसारी लेंस

Ans- B

5. वाहन, पीछे से आने वाली वस्तुओं को देखने के लिए किसका प्रयोग करते हैं ?

A. उत्तल लेंस

B. अवतल लेंस

C. उत्तल दर्पण 

D. अवतल दर्पण

Ans- C

6. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय वायुमंडल में लालिमा किस कारण छा जाती है ?

A. प्रकाश के अपवर्तन

B. प्रकाश के परावर्तन

C. प्रकाश के परिक्षेपण

D. प्रकाश के प्रकीर्णन

Ans- D

7. यातायात सिग्रलों में लाल प्रकाश प्रयुक्त किया जाता है, क्यूंकि ?

A. खून का रंग लाल है

B. प्राणी (जीव जंतु) लाल रंग पहचान सकते हैं। 

C. लाल रंग सबसे कम परिक्षेपित होता है

D. लाल खतरे का प्रतीक है

Ans- C

9. किस व्यक्ति का पूरा प्रतिबिम्ब देखने के लिए एक समतल दर्पण की न्यूनतम ऊंचाई होती है? 

A. व्यक्ति की ऊंचाई के बराबर

B. व्यक्ति की ऊंचाई की आधी

C. व्यक्ति की ऊंचाई की एक चौथाई

D. व्यक्ति की ऊंचाई की दोगुनी

Ans- B

10. किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब मनुष्य की आँख में कहाँ बनता है ?

A. कॉर्निया

B. आइरिस

C. प्यूपिल

D. रेटिना

Ans- D

11. रोगियों के दांत देखने में दन्त चिकित्सकों द्वारा प्रयुक्त दर्पण होता है ?

A. उत्तल

B. अवतल

C. समतल

D. इनमे से कोई नहीं

Ans- B

12. जब कोई वस्तु, दो समानांतर दर्पणों के बीच रखी जाती है तो बने हुए प्रतिबिम्बों की संख्या होती है?

A. दो

B. तीन

C. चार

D. अनंत

Ans- D

13. पानी में हवा का बुलबुला वैसे ही काम करेगा जैसे करता है?

A. उतल दर्पण

B. उत्तल लेंस

C. अवतल दर्पण

D. अवतल लेंस

Ans- D 

14. प्रकाश का रंग निर्धारित होता है इसके ?

A. आयाम से

B. तरंगदैर्ध्य से

C. तीव्रता से 

D. वेग से

Ans- B

15. दो समतल दर्पणों को 90° के कोण पर रखा गया है और उनके मध्य एक मोमबती जल रही है दर्पण में मोमबती के कितने प्रतिबिम्ब बनेंगे?

A. 2

B. 3

C. 4

D. अनन्तं

Ans- B

Read More:-

RRB Group D 2022: परीक्षा हॉल में जाने से पहले जरूर पढ़ें ‘स्टैटिक जीके’ से जुड़े इन 15 सवालों को!

RRB GROUP D REASONING: परीक्षा हॉल में जाने से पहले ‘तर्कशक्ति’ से जुड़े इन सवालों का अभ्यास जरूर करें

उपरोक्त आर्टिकल में हमने रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘प्रकाश‘ (RRB Group D Light Related Questions) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया। रेलवे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version