RRB Group D

RRB Group D NCERT Physics: ‘गुरुत्वाकर्षण’ से जुड़े कुछ ऐसे ही सवाल पूछे जा रहे हैं तीसरे चरण की परीक्षा में अभी देखें!

Published

on

NCERT Physics Gravitation MCQ For RRB Group D: 17 अगस्त से देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में रोजाना लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। वर्तमान में ग्रुप डी के तीसरे चरण की परीक्षाएं चल रही है, जो कि 8 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाएगा। जिसमें से पहले और दूसरे चरण की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। चौथे चरण की परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर से 7 अक्टूबर तक किया जाना प्रस्तावित है।

यदि आपकी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए इस आर्टिकल में परीक्षा में पूछे जा रहे एनसीईआरटी के अंतर्गत गुरुत्वाकर्षण से संबंधित कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं जो कि आपको परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

Read More:-RRB Group D Exam: सभी शिक्टों में पूछे जा रहे हैं वर्ष 2022 में हुई ‘नियुक्तियों’ से जुड़े ऐसे सवाल अभी पढ़ें

भौतिक विज्ञान के अंतर्गत गुरुत्वाकर्षण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न—RRB Group D NCERT Physics Gravitation Important Questions

1) किसी वस्तु की चाल या गति की दिशा बदलने के लिए ———— की आवश्यकता होती हैं?

a) विस्थापन

b) बल

c) उर्जा

d) तापमान

Ans- b

2) जब कोई वस्तु वृत्ताकार पथ पर गति करती है तब प्रत्येक बिंदु पर गति की दिशा ———– रहती है ?

a) एकसमान

b) बदलती

c) पहले एकसमान उसके बाद नियत 

d) कुछ कहा नही जा सकता है

Ans- b

3) एकसमान वृत्तीय गति में क्या नियत नही होता हैं ?

a) चाल 

b) गतिज उर्जा

c) वेग

d) इनमे से सभी

Ans- c

4) पृथ्वी के चारो ओर चंद्रमा की गति ——– के कारण होती हैं –

a) नाभकीय बल

b) अभिकेन्द्र वल 

c) अभिलम्ब वल

d) स्थिरविद्युत वल

Ans- b

5) विश्व के सभी पिंड जिस बल से एक दुसरे को आकर्षित करते है उसे क्या कहते हैं ?

a) चुम्बकीय बल

b) गुरुत्वाकर्षण बल

c) स्थिरविद्युत वल

d) नाभकीय बल

Ans- b

6) दो पिंडो के बीच लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल के सबंध में कौन असत्य हैं?

A. यह बल दोनों पिंडो के द्रव्यमानो के गुणनफल के के समानुपाती होता है

B. यह बल दोनों पिंडो के बीच के दुरी के वर्ग के समानुपाती होता है।

C. वह बल सिर्फ प्रयोगशाला में ही मान्य है

a) केवल A

b) केवल B

c) A और B दोनों

d) B और C दोनों

Ans- d

7) गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम की खोज किसने की ?

a) केप्लर

b) गैनिनियो

c) न्यूटन 

d) बेल्म

Ans- c

8) गुरुत्वाकर्षण बल के सम्बन्ध में कौन असत्य हैं ?

a) यह एक केन्द्रीय बल हैं।

b) यह माध्यम पर निर्भर नही करता है।

c) यह क्रिया-प्रतिक्रिया वल युग्म बनता हैं

d) इनमे से कोई नही

Ans- d

9) न्यूटन ने गणित की किस शाखा की खोज की हैं ?

a) बीजगणित 

b) त्रिकोणमिति

c) कलकुलस

d) ज्यामिति

Ans- c

10) सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक ‘G’ का मान कितना हैं ?

a) 6.67 x 10-¹¹ Nm/Kg²

b) 6.67 x 10-¹¹ Nm²/Kg

c) 6.67 x 10-¹¹ Nm/g²

d) 6.67 x 10-¹¹ Nm²/Kg²

Ans- d

11) सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक ‘G’ का मान का पता सबसे पहले किसने लगाया ?

a) आइज़ेक न्यूटन

b) हेनरी केवेंदिश

c) जोहांस केप्लर

d) गैलिलियो

Ans- b

12) जैसे-जैसे हम पृथ्वी के भूमध्य रेखा से ध्रुव की तरफ जाते है गुरुत्वाकर्षण नियतांक ‘G’ को मान –

a) बढ़ता है

b) घटता है

c) अपरिवर्तित रहता है 

d) शून्य हो जाता है

Ans- c

13) सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक का विमा सूत्र होता हैं?

a) [MLT-²]

b) [ML²T-²] 

c) [M-¹L3T-²]

d) [MLT-¹]

Ans- c

14) तरल में डूबी हुई वस्तु पर ऊपर की ओर कौन-सा बल लगता हैं ?

a) अपकेंद्री वल 

b) अभिकेन्द्री बल

c) झूठा वल

d) उत्प्लावन बल

Ans- d

15) पृथ्वी की त्रिज्या कितनी हैं ?

a) 6400 m

b) 6400 km

c) 5700 km 

d) 4000 km

Ans- b

Read More:-

RRB Group D Exam: सभी शिक्टों में पूछे जा रहे हैं वर्ष 2022 में हुई ‘नियुक्तियों’ से जुड़े ऐसे सवाल अभी पढ़ें

RRB Group D Exams: सभी शिफ्टों में पूछे जा रहे हैं ‘भाषा’ से जुड़े सवाल यहां पढ़ें संभावित प्रश्न

रेलवे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version