RRB Group D

RRB Group D: विज्ञान के अंतर्गत ‘प्रकाश’ से पूछे जा रहे हैं हर शिफ्ट में सवाल यहां पढ़ें संभावित प्रश्न

Published

on

Science Light MCQ For RRB Group D Exam: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यहां पर हम नियमित रूप से परीक्षा में पूछे जा रहे प्रश्नों के आधार पर संभावित प्रश्न शेयर करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम विज्ञान के अंतर्गत प्रकाश से जुड़े कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं। जो कि आपको परीक्षा में बहुत काम आने वाले हैं। पहले एवं दूसरे चरण की परीक्षा में इस टॉपिक से लगभग हर शिफ्ट में प्रश्न पूछे गए थे। अब जबकि 8 सितंबर से तीसरे चरण की परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में यह संभव है कि इस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएं। यदि आप की भी परीक्षा आने वाले कुछ दिनों में होने वाली है तो आपको इन प्रश्नों को एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए जिससे कि पेपर में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की जा सके।

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जा रहे हैं प्रकाश से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न—RRB Group D Exam Light Important MCQ

1. जिस भौतिक कारक के कारण हम किसी वस्तु को देख पाते हैं उसे हम क्या कहते हैं?

A. प्रकाश

B. ध्वनि

C. तरंगे 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A

2. किस घटना में आपतन कोण और परावर्तन कोण हमेशा बराबर होते हैं?

A. प्रकाश के परावर्तन में।

B. प्रकाश के अपवर्तन में

C. प्रकाश के प्रकरण में

D. प्रकाश के विवर्तन में

Ans- A

3. कांच का चटका हुआ भाग चमकीला दिखाई देता है किस घटना के कारण?

A. पूर्ण आंतरिक परावर्तन

B. अपवर्तन

C. विवर्तन

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A

4. एक उत्तल दर्पण ऐसा प्रतिबिंब बनाता है जो हमेशा ——– होता है?

A. वास्तविक

B. आभासी छोटा और सीधा 

C. आभासी और अभिनिर्धारित

D. अभिनिर्धारित

Ans- B

5. मानव नेत्र में लेंस एक वस्तु की छवि कहां बनाता है?

A. कॉर्निया

B. रेटिना

C. रक्तताक पटल 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- B

6. सूर्य अस्त होते समय लाल दिखाई देता है?

A. परावर्तन के कारण

B. प्रकीर्णन के कारण

C. अपवर्तन के कारण

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- B

7. प्रकाश के प्रकीर्ण में सबसे अधिक अपवर्तित रंग होता है?

A. लाल

B. नीला 

C. बैंगनी

D. हरा

Ans- C

8. समुंदर नीला प्रतीत होता है?

A. अधिक गहराई के लक्षण के कारण

B. जल के कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण

C. जल के नीले रंग के कारण

D. जल जल की ऊपरी सतह के कारण

Ans- B

9. प्रकाश का रंग निर्धारित होता है इसके ?

A. आयाम से 

B. तरंगदैर्ध्य से

C. तीव्रता से

D. वेग से

Ans- B

10. निम्न में से किस रंग का सबसे लंबा तरंगदैर्ध्य है।

A. हरा

B. पीला

C. नीला 

D. लाल

Ans- D

11. निम्न में से कौन वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाने में प्रयोग में लाया जा सकता है ?

A. एकमात्र अवतल दर्पण

B. एकमात्र समतल दर्पण

C. एकमात्र उत्तल दर्पण

D. उत्तल एवं अवतल दर्पण दोनों

Ans- A

12. आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को किसके द्वारा नियंत्रित किया जाता है ?

A. कॉर्निया

B. नेत्रलेंस

C. आयरिस

D. पेशीं

Ans- C

13. एक दंतचिकित्सक कौन-से दर्पण का उपयोग करता है ?

A. उत्तल दर्पण

B. बेलनाकार दर्पण

C. समतल दर्पण 

D. अवतल दर्पण

Ans- D

14. निम्न में से किसका प्रयोग दूर दृष्टी को सही करने के लिए किया जाता है ?

A. उत्तल लेंस

B. उत्तल दर्पण

C. अवतल दर्पण

D. अवतल लेंस

Ans- A

15. एक दर्पण द्वारा प्रकाश के मार्ग की दिशा में परिवर्तन को कहा जाता है ?

A. परावर्तन 

B. अपवर्तन

C. परिक्षेपण 

D. भ्रम

Ans- A

Read More:-

RRB Group D International organization: परीक्षा में पूछे जा रहे ‘प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन’ से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न अभी देखें!

[6 September All Shift] RRB Group D Math Questions: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में 6 सितंबर को पूछे गए गणित के सभी प्रश्न यहां देखें

रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version