RRB Group D

RRB Group D Exam: ग्रुप डी परीक्षा की आगामी शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं ‘भारत के वनो’ से संबंधित यह सवाल!

Published

on

Forest Related GK Questions For RRB Group D: 25 अगस्त को रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) फेस 1 की परीक्षा संपन्न हो गई। 26 अगस्त से फेस 2 की परीक्षा शुरू हो जाएगी जो कि 8 सितंबर तक चलेगी। यदि आपका भी एग्जाम फेस टू में है तो यहां पर दी गई जानकारी आपकी बहुत काम आने वाली है। इस आर्टिकल में हम 17 से 25 अगस्त तक आयोजित परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर सभी टॉपिक्स पर बहुविकल्पीय प्रश्न नियमित रूप से शेयर करते आ रहे हैं।

इसी कड़ी में आज हम भारत के प्रमुख वनों से संबंधित परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न (Forest Related GK Questions) आपके साथ साझा कर रहे हैं। जो कि आपको आगामी शिफ्ट में देखने को मिल सकते हैं। इन प्रश्नों का अध्ययन आपको परीक्षा हॉल में जाने से पहले एक बार अवश्य कर लेना चाहिए। जिससे कि अच्छे अंकों के साथ ग्रुप डी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सके।

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है वनों से जुड़े यह प्रश्न—Forest Related GK objective Questions and Answers For RRB Group D

1. भारत के किस राज्य में उसके क्षेत्र का अधिकतम प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है ?

A. अरुणाचल प्रदेश

B. उत्तर प्रदेश

C. मिजोरम

D. असम

Ans-  C 

2. भारत में वर्षा वन पाए जाते हैं?

(a) मध्य भारत में 

(b) पूर्वी घाट में 

(c) उत्तर-पूर्वी हिमालय और पश्चिमी घाट में 

(d) उत्तर-पश्चिमी हिमालय और पूर्वी घाट में

Ans- C 

3. केंद्र सरकार द्वारा नई वन नीति की घोषणा किस  वर्ष की गई ?

A.1970 ई. में

B. 1981 ई. में

C. 1988 ई. में

D. 1991 ई. में

Ans- C 

4. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

A. नई दिल्ली

B. देहरादून

C. नागपुर

D. भोपाल

Ans- B 

5. भारत में वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ?

A. दिल्ली

B. भोपाल

C. देहरादून 

D. लखनऊ

Ans- C 

6. राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान (NERI) कहाँ  स्थित है ?

A. भोपाल

B. नागपुर

C. देहरादून

D. जोधपुर

Ans- B 

7. वनरोपण प्रक्रिया है?

A. वन साफ़ करने की

B. और पेड़ लगाने की

C. पेड़ काटने की

D. वन संसाधनों को एकत्र करने की

Ans- B

8. पश्चिमी हिमालय संसाधन प्रदेश के प्रमुख संसाधन है?

A. वन

B. धात्विक खनिज

C. कार्बनिक खनिज

D. आण्विक खनिज

Ans- A 

9. निम्नलिखित में से किस राज्य के कुल भौगोलिक  क्षेत्रफल के सबसे कम भाग पर वनों का विस्तार पाया जाता है ?

A. गुजरात

B. राजस्थान

C. पंजाब

D. हरियाणा

Ans- C

10. वृक्षाच्छादित क्षेत्र सर्वाधिक है?

A. पूर्वी डेक्कन में

B. उत्तरी मैदानी क्षेत्र में

C. पश्चिमी घाट में

D. पूर्वी तट में

Ans- A

11. नीलगिरि पहाड़ियों में पेड़ की सामान्य जाति है?

A. साल

B. चीड़

C. यूकेलिप्टस

D. टोंक (सागौन)

Ans- D 

12. भारत में अति सघन वनों का सर्वाधिक क्षेत्र जिस राज्य में पाया जाता है, वह है?

A. अरुणाचल प्रदेश

B. मध्य प्रदेश

C. महाराष्ट्र

D. ओड़िशा

Ans- A 

13. निम्न में से किसे वैश्विक विरासत का वन माना जाता है ?

A. ओड़िशा में नंदन कानन

B. असम में काजीरंगा

C. प. बंगाल में सुंदर वन

D. प. बंगाल में राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान, शिवपुर

Ans- C 

14.भारत के निम्न राज्यों में से किसमें सागौन का वन पाया जाता है ?

A. मध्य प्रदेश

B. उत्तर प्रदेश

C. झारखंड

D. कर्नाटक

Ans- A 

15. भारत में मैंग्रोव वनस्पति मुख्यत: पायी जाती है?

A. मालाबार तट

B. सुंदर वन

C. कच्छ का रण

D. दण्डकारण्य

Ans- B 

Read More:-

RRB Group D Exam Analysis: 24 अगस्त को रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे गए मेमोरी बेस्ड रिजनिंग के सवाल, यहां पढ़िए

[24 August All Shift] RRB Group D Science Question: 24 अगस्त की सभी शिफ्ट में विज्ञान से पूछे गए इन सवालों को हल कर, जाने! कितनी है आपकी तैयारी

उपरोक्त आर्टिकल में हमने रेलवे भर्ती परीक्षा में ”भारत के प्रमुख वनों ” से जुड़े महत्वपूर्ण (Forest Related GK Questions For RRB Group D) प्रश्न का अध्ययन किया। जो रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version