RRB Group D

RRB Group D GA MCQ Test: ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जा रहे हैं ‘जनरल अवेयरनेस’ से जुड़े कुछ ऐसे सवाल

Published

on

RRB Group D GA MCQ Test: भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के 1 लाख से अधिक पदों पर होने वाली परीक्षा का क्रम 17 अगस्त से जारी है। आपको बता दें कि पहले चरण की परीक्षा 25 अगस्त को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। इसी के साथ 26 अगस्त से दूसरे चरण की परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 8 सितंबर तक चलेगी रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा समय समय पर आने वाली चरण की परीक्षा तिथि जारी कर दी जाएगी। वे अभ्यर्थी जो रेलवे में नौकरी करने की चाह रखते हैं, और ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उनके लिए यहां पर हम जनरल अवेयरनेस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। पहले चरण की परीक्षा में पिछले 6 महीने के जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां पर हम परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न आपके साथ साझा कर रहे हैं जो कि आपको परीक्षा में बहुत काम आने वाले हैं।

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण जीए यह प्रश्न—GA MCQ Test For RRB Group D Exam 2022

1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है ?

A. समीर वी कामत

B. श्याम श्रीनिवासन

C. मोहित वर्मन

D. राधाकृष्ण दमानी

Ans- A 

2. भारत के नए ‘उपराष्ट्रपति’ कौन बने है ?

A. जगदीप धनखड़

B. गजेंद्र शेखावत

C. कृष्ण कान्त

D. रामस्वामी वेंकटरमण

Ans- A

3. ‘विश्व शतरंज दिवस 2022 (World Chess Day 2022)’ कब मनाया गया है ?

A. 17 जुलाई

B. 19 जुलाई

C. 18 जुलाई

D. 20 जुलाई

Ans- D

4. फॉर्मूला वन रेस ‘कनाडा ग्रैंड प्रिक्स 2022 ( Canada Grand Prix 2022)’ का खिताब किसने जीता है ?

A. सार्जियो पेरेज (रेड बुल – मैक्सिको)

B. कार्लोस सैंज (फेरारी स्पेन)

C. मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल – नीदरलैंड) 

D. लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज- ब्रिटेन)

Ans- C

5. भारत के 49 मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India / CJI) कौन बने है?

A. उदय उमेश ललित

B. रंजन गोगोई

C. दीपक मिश्रा 

D. जगदीश सिंह खेहर

Ans- A

6. “वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)’ की पहली महिला महानिदेशक कौन बनीं है?

A. नीलिमा मोटापार्टी 

B. चारुदत्त मिश्रा

C. आराधना जौहरी

D. नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी

Ans- D

7. ‘श्रीलंका’ के नए राष्ट्रपति कौन बने है ?

A. रानिल विक्रमसिंघे

B. विमुक्ति मुना

C. महिंदा राजपक्षे

D. गोतबया राजपक्षे

Ans- A

8. ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)’ के नए एथिक्स ऑफिसर और लोकपाल कौन बने है ?

A. अजित कुमार

B. विनीत सरन

C. नितिन गुप्ता

D. विवेक जौहरी

Ans- B

9. 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 कब मनाया गया है ?

A. 20 जून 

B. 18 जून 

C. 19 जून

D. 21 जून

Ans- D

10. योग के विकास और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है ?

A. मार्कस बिनीसियस रोजो रॉड्रिक्स (ब्राजील)

B. भिक्खु संघसेना (लेह लद्दाख) 

C. द डिवाइन लाइफ सोसाइटी (उत्तराखंड)

D. ब्रिटिश व्हील ऑफ योग संगठन (यूनाइटेड किंगडम)

E. उपयुक्त सभी

Ans- E

11. आतंकवाद के खिलाफ वर्ष 2022 में ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)’ के 15 देशों के राजनयिकों की विशेष बैठक अध्यक्षता कौन सा देश करेगा ?

A. जापान

B. ब्रिटेन

C. भारत

D. सिंगापुर

Ans- C

12. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए ‘चिराग योजना’ को किस राज्य सरकार ने शुरू किया है ?

A. हरियाणा 

B. उत्तरप्रदेश

C. बिहार

D. मध्यप्रदेश

Ans- A

13. भारत का पहला ‘हिमालयन मसाला उद्यान’ कहाँ स्थापित किया गया है ?

A. धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)

B. रानीखेत (उत्तराखंड)

C. लेह (लाख)

D. हैदराबाद (तेलंगाना)

Ans- B

14. गाय गोद लेने के लिए ‘पुण्यकोटि दत्तू योजना (Punyakoti Dattu Yojana)’ को शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है ?

A. उत्तराखंड

B. कर्नाटक

C. पंजाब

D. गुजरात

Ans- B

15. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर लिखित ‘Do Different: The Untold Dhoni (डू डिफरेंट : द अनटोल्ड धोनी)’ नामक पुस्तक को किसने लिखा है ?

A. जॉय भट्टाचार्य

B. अमित सिन्हा

C. उपयुक्त दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C

Read More:-

RRB Group D: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जा रहे हैं ‘महत्वपूर्ण दिवस’ से जुड़े कुछ ऐसे सवाल यहां पढे संभावित प्रश्न!

RRB Group D 2022: ‘अम्ल, क्षार और लवण’ से जुड़े कुछ ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं ग्रुप डी परीक्षा में अभी पढ़ें!

RRB Group D 2022: लेंस और दर्पण से जुड़े बेहद बेसिक लेवल के सवाल, जो रेलवे ग्रुप डी की सभी Shift में पूछे जा रहे हैं, अभी पढ़े

उपरोक्त आर्टिकल में हमने रेलवे भर्ती परीक्षा में ”जनरल अवेयरनेस ” से जुड़े महत्वपूर्ण (RRB Group D GA MCQ Test) प्रश्न का अध्ययन किया। जो रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version