RRB Group D

RRB Group ‘D’ Phase 5 Exam Schedule: ग्रुप ‘डी’ चरण 5 परीक्षा का शैड्यूल जारी, 6 अक्टूबर से आयोजित होनी है परीक्षा

Published

on

RRB Group ‘D’ Phase 5 Exam Schedule 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानि आरआरबी द्वारा वर्तमान में ग्रुप ‘डी’ पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षाएँ आयोजित कराई जा रही हैं। ग्रुप ‘डी’ के अंतिम चरण (चरण-5) परीक्षा का शैड्यूल भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। आरआरबी द्वारा ग्रुप ‘डी’ चरण 5 की परीक्षाएँ 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित कराई जाएंगी। अभ्यर्थी परीक्षा के शैड्यूल से संबन्धित आधिकारिक अधिसूचना आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

आपको बता दें, इस वर्ष कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तथा अभ्यर्थियों की लंबी दूरी की यात्रा को प्रतिबंधित करने के लिए आरआरबी द्वारा ग्रुप ‘डी’ की परीक्षाएँ विभिन्न चरणों में आयोजित कराई जा रही है। वर्तमान में चरण 4 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। चरण 4 परीक्षा के पश्चात आरआरबी द्वारा चरण 5 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

बता दें, प्रत्येक चरण में विभिन्न रेलवे रिक्रूटमेंट सेल्स यानि आरआरसी के समूहों को समूहीकृत किया गया है। चरण 5 की परीक्षा शेष बचे आरआरसी दक्षिण पश्चिम रेलवे (हुब्ली) के लिए आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित होगी।

RRB Group ‘D’ Phase 5 Exam Schedule Official Notice

Check Official Notification

जानें कब जारी होंगे एड्मिट कार्ड व सिटि स्लिप

जारी किए गए एक्ज़ाम शैड्यूल के अनुसार आरआरबी द्वारा ग्रुप ‘डी’ चरण 5 परीक्षा की सिटि इंटीमेशन स्लिप 27 सितंबर 2022 को प्रातः 11:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एड्मिट कार्ड सिटि स्लिप में उल्लेखित परीक्षा तिथि से 4 दिवस पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के पश्चात अपने एड्मिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाऊनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी द्वारा ग्रुप ‘डी’ चरण 1, 2 व 3 की परीक्षाएँ आयोजित कराई जा चुकी है, वर्तमान में चरण 4 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आरआरबी नें चरण 5 परीक्षा का शैड्यूल भी जारी कर दिया है। बता दें, चरण 5 आरआरबी ग्रुप ‘डी’ परीक्षा का अंतिम चरण होगा।

जानें कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एड्मिट कार्ड 

अभ्यर्थी अपना एड्मिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को फॉलो करें- 

1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएँ। 

2. होमपेज पर दिख रही “RRB Group ‘D’ Admit Card 2022” की लिंक पर क्लिक करें। 

3. यहाँ अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें। 

4. आपका एड्मिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

5. इसे डाउनलोड करें व प्रिंट निकलवाएँ। 

Read More: RRB Group D: यहीं से पूछे जाएंगे आप की शिफ्ट में ‘राष्ट्रीय उद्यान’ से जुड़े कुछ ऐसे ही सवाल अभी पढ़ें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version