RRB Group D

RRB Group D: ‘महत्वपूर्ण अभियान और मिशन’ से संबंधित ऐसे प्रश्न जो कि परीक्षा में पूछे जा सकते हैं अभी पढ़ें!

Published

on

Important Campaigns and Missions For RRB Group D: लंबे समय के इंतजार के बाद 17 अगस्त से रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आगाज हो चुका है। बता दें कि एक लाख से अधिक पदों पर होने वाली ग्रुप डी फेस 1 की परीक्षा का 17 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी। एवं बोर्ड के द्वारा फेस 2 की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है, जो कि 26 अगस्त से 8 सितंबर तक है। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जा रही है। यदि आप भी रेलवे में नौकरी करने की चाह रखते हैं, और इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए यहां पर हम महत्वपूर्ण अभियान एवं मिशन से संबंधित प्रश्न लेकर आए हैं। जो कि आपको परीक्षा में बहुत काम आने वाले हैं। इन इस टॉपिक से सभी शिफ्टों में प्रश्न पूछे जा रहे हैं। अतः अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा हॉल में जाने से पहले इन प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़ ले।

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए मिशन और अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल—RRB Group D Exam  Important Campaigns and Missions MCQ

Q1. पालक जागरूकता अभियान किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया?

A. राजस्थान

B. महाराष्ट्र

C. कर्नाटक

D. छत्तीसगढ़

Ans- D

Q2. ‘स्कूल चलो अभियान’ अभियान किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया?

A. ओडिशा

B. उत्तर प्रदेश

C. कर्नाटक

D. गुजरात

Ans- B 

Q3. ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया?

A. असम

B. केरल

C. कर्नाटक

D. तमिलनाडु

Ans- A 

Q4. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान किसके द्वारा शुरू किया गया?

A. राजस्थान

B. उत्तर प्रदेश

C. कर्नाटक

D. केंद्र सरकार

Ans- D 

Q5. कुशल कर्मी अभियान किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया?

A. हरियाणा

B. नई दिल्ली

C. मध्य प्रदेश

D. गुजरात

Ans- B 

Q6. ‘मालवीय मिशन’ किस मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया?

A. स्वास्थ्य मंत्रालय

B. कृषि मंत्रालय

C. शिक्षा मंत्रालय

D. आयुष मंत्रालय

Ans- C

Q7. आजादी से अन्त्योदय तक अभियान किस मंत्रालय | के द्वारा शुरू किया गया?

A. ग्रामीण विकास मंत्रालय

B. शिक्षा मंत्रालय

C. जल मंत्रालय

D. आयुष मंत्रालय

Ans- A

Q8. ‘मिशन अमानत’ किस मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया?

A. विदेश मंत्रालय

B. वित्त मंत्रालय

C. जल मंत्रालय

D. रेल मंत्रालय

Ans- D 

Q9. पढ़े भारत अभियान किस मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया?

A. स्वास्थ्य मंत्रालय

B. कृषि मंत्रालय

C. शिक्षा मंत्रालय

D. आयुष मंत्रालय

Ans- C

Q10. ‘दान-ए-पेंशन’ कार्यक्रम किस मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया?

A. स्वास्थ्य मंत्रालय

B. कृषि मंत्रालय

C. शिक्षा मंत्रालय

D. श्रम मंत्रालय

Ans- D

Q11. ग्राम पंचायतों के लिए ‘ग्राम वन’ कार्यक्रम किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया?

A. महाराष्ट्र

B. केरल

C. कर्नाटक

D. तमिलनाडु

Ans- C

Q12. ‘मीनदम मंजप्पाई’ अभियान कहां शुरू किया गया?

A. असम

B. तमिलनाडु

C. जम्मू कश्मीर

D. ओडिशा

Ans- B 

Q13. ‘नागरिक संविधान साक्षरता अभियान किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया?

A. केरल

B. उत्तराखंड

C. तेलंगाना

D. आंध्र प्रदेश

Ans- A 

Q14. Women@Work कार्यक्रम किसके द्वारा चलाया गया है?

A. महाराष्ट्र

B. केरल

C. कर्नाटक

D. तमिलनाडु

Ans- C

Q15. दिल्ली से द्रास (लद्दाख) तक साइकिलिंग अभियान किसके द्वारा शुरू किया गया?

A. खेल मंत्रालय

B. थल सेना

C. वायु सेना

D. B और C

Ans- D 

Read More:-

RRB Group D GK/GS: 17 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में ‘जीके जीएस’ के कुछ ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं डालें एक नजर

RRB Group D GA Quiz Test: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जा रहे हैं हाल ही में घटित घटनाओं से संबंधित कुछ ऐसे प्रश्न

उपरोक्त आर्टिकल में हमने रेलवे भर्ती परीक्षा में ”महत्वपूर्ण अभियान एवं मिशन” से जुड़े महत्वपूर्ण ( Important Campaigns and Missions For RRB Group D) प्रश्न का अध्ययन किया। जो रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version