RRB Group D

RRB Group D/NTPC CBT 2: [4 April] आज के समसामयिकी घटनाक्रम के मुख्य सवाल, रेलवे परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न

Published

on

RRB Group D /NTPC CBT 2 Exam 2022 Today General Awareness Questions: [4 April 2022] रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा एनटीपीसी के 35000 से अधिक पदों पर परीक्षा का आयोजन मई माह से शुरू किया जाएगा इस परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए अभ्यर्थियों को जनरल अवेयरनेस विषय पर पकड़ बनाना बेहद आवश्यक है इस आर्टिकल में हम हाल ही में घटित घटनाओं पर आधारित General Awareness के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह उनकी व्याख्या के साथ लेकर आए हैं जो आपको आगामी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा में सहायक होंगे.

Read more:- RRB Group D/NTPC CBT 2: [3 April] जाने आज के मुख्य समसमायकी प्रश्न, रेलवे भर्ती परीक्षा में पूछे जाएँगे ये सवाल

[4 April 2022] General Awareness MCQ Questions for Railway NTPC Exam 2022—इन सवालों से जाने आज की समसामयिकी घटनाक्रम के बारे में

Q. भारतीय सेना ने 3 अप्रैल 2022 को सेना चिकित्सा कोर का कौन सा स्थापना दिवस मनाया है

A. 250वाँ 

B. 258वाँ 

C. 225वाँ 

D. 170वाँ 

Ans- B

  • सेना चिकित्सा कोर की स्थापना 1764 में  ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल मेडिकल सर्विस  (IAMC) के रूप में हुई थी।
  •  26 जनवरी 1950 को IAMC के नाम को परिवर्तित कर इसका नाम सेना चिकित्सा कोर रखा गया।
  • सेना चिकित्सा कोर सेनाओं को युद्ध एवं शांति काल में, देश और विदेश में और दुर्गम इलाकों में चिकित्सा सेवा पहुंचाने का कार्य करती है

Q. 02 अप्रैल, 2022 को स्कूली विद्यार्थियों के लिए देश की पहली कौशल चैंपियनशिप जूनियर स्किल्स 2021 कहाँ संपन्न हुई?

A. पटना

B. जयपुर

C. हैदराबाद

D. नई दिल्ली

Ans- D

  • 2 अप्रैल को पहले कौशल चैंपियनशिप जूनियर  स्किल्स का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में कौशल का विकास करना है
  • इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने  वाले स्टूडेंट शंघाई-चीन में आयोजित होने वाले विश्व कौशल चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट करेंगे 

Q. हाल ही में चर्चा में रही हिप्पोक्रेटिक शपथ ( चरक शपथ ) किससे संबंधित है

A. मंत्रियों की शपथ

B. इंजीनियरिंग शिक्षा की शपथ

C. मेडिकल शिक्षा की शपथ

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans- C

  • हिप्पोक्रेटिक शपथ मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक संहिता है जो कि हाल ही में चर्चा का विषय बनी हुई है दरअसल राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने हिप्पोक्रेटिक शपथ का नाम बदलकर अब चरक शपथ रख दिया है
  • मेडिकल शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल एजुकेशन की शुरुआत करते समय महर्षि चरक शपथ दिलाई जाएगी

Q. भारतीय रिज़र्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने कहाँ पर वर्णिका नामक एक स्याही निर्माण इकाई की स्थापना की है?

A. देवास, मध्य प्रदेश

B. मैसूर, कर्नाटक 

C. पुणे, महाराष्ट्र

D. राँची, झारखंड

Ans- B

  • भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा मैसूर कर्नाटक में वर्णिका स्याही निर्माण इकाई का अनावरण किया गया है
  • RBI बैंक नोट मुद्रन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्याही निर्माण इकाई का संचालन किया जाएगा जिसका कार्य नोट छापने में प्रयुक्त स्याही की आपूर्ति करना है
  • भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी जिसका राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 को किया गया था

Q. निम्न में से कौन सा राज्य 83 वा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी करने जा रहा है

A. सिक्किम

B.  आसाम

C. मिजोरम

D. मेघालय

Ans- D

  • भारत के मेघालय राज्य में 83 वा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित किया जाएगा. मेघालय के नेहु ज़िले में SAI ITC (Sai indoor training centre) में इसका आयोजन होगा
  • नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस देश में “Cross Border Passenger Train Service” तथा “RuPay Payment System” का उद्घाटन किया है

A. श्रीलंका

B.  नेपाल

C.  भूटान

D.  बांग्लादेश

Ans- B

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाल समकक्ष शेर बहादुर देउबा ने शनिवार को दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भारत के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच सीमा पार यात्री ट्रेन सेवाओं को संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया
  • नेपाल रुपए पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करने वाला चौथा देश बन गया है
  •  रुपे कार्ड योजना 2012 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के भुगतान की प्रणाली के रूप में शुरुआत हुई थी 

Q. International chess federation (FIDE)- Chess Olympiad 2022 की मेजबानी कौन कर रहा है

A. चेन्नई (भारत )

B. बेजिंग (चीन)

C. लंदन

D. शंघाई

Ans- A 

  • अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा शतरंज ओलंपियाड 2022 का आयोजन भारत के चेन्नई राज्य में या जा रहा है
  •  Chess Olympiad 2022 का आयोजन 28 जुलाई से 14 अगस्त तक किया जाएगा

इस आर्टिकल में हमने रेलवे ग्रुप डी /RRB NTPC CBT 2 परीक्षा के लिए 4 APRIL 2022 समसमायकी सवाल (General Awareness Questions for RRB NTPC Exam) का अध्ययन किया। रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

RRB Group D/ NTPC CBT-2 Periodic Table MCQ: रेलवे परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं ‘आवर्त सारणी’ से संबंधित ऐसे सवाल क्या आप जानते हैं इनके जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version