Child Development and Pedagogy

Samajik Adhigam ka Siddhant Albert Bandura

Published

on

Bandura Social Learning Theory in Hindi (अल्बर्ट बंडूरा का सामाजिक अधिगम सिद्धांत)|For CTET & MPTET Grade3

नमस्कार !दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपके साथ हैं शिक्षा मनोविज्ञान का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत (Samajik Adhigam ka Siddhant Albert Bandura) अल्बर्ट बंडूरा का सामाजिक अधिगम का सिद्धांत साझा कर रहे हैं अल्बर्ट बंडूरा एक प्रभावशाली सामाजिक संज्ञानात्मक मनोवैज्ञानिक है वे उनकी सामाजिक शिक्षा सिद्धांत आत्मप्रभावकारिता और उनकी प्रसिद्ध बॉर्बी डॉल प्रयोग अवधारणा के लिए सबसे प्रसिद्ध है । सिद्धांत में बताया गया है कि व्यक्ति अनुकरण के द्वारा सीखता है इस आर्टिकल में हमने अल्बर्ट बंडूरा का संपूर्ण सिद्धांत सांझा किया है जो आगामी CTET एग्जाम तथा MPTET की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।

अल्बर्ट बंडूरा का सामाजिक अधिगम सिद्धांत

प्रतिपादक- अल्बर्ट बंडूरा (संज्ञान वादी)

निवासी- कनाडा

जन्म- 4 दिसंबर 1925

सिद्धांत दिया 1977 में

Book “Social Foundation thought and action”

“समाज द्वारा मान्य व्यवहार को अपनाने तथा अमान्य व्यवहार को त्यागने के कारण ही यह सामाजिक अधिगम सिद्धांत कहलाया”

सामाजिक अधिगम का अर्थ-

  • दूसरों को देखकर उनके अनुरूप व्यवहार करने के कारण व दूसरों के व्यवहार को अपने जीवन में उतारने तथा समाज द्वारा स्वीकृत व्यवहारों को धारण करने तथा अमान्य व्यवहारों को त्यागने का कारण ही सामाजिक अधिगम है।
  • इस सिद्धांत में अनुकरण द्वारा सीखा जाता है।

बंडूरा द्वारा किए गए प्रयोग-

बॉर्बी डॉल, जीवित जोकर

1.गुड़िया पर

एक निर्जीव गुड़िया पर प्रयोग किया उसे बगीचे में रख दिया एक लेडी आती है उस पर लगातार पैर से वार करती है उसकी पिटाई करती और अपशब्द बोलती है जिसे बंडूरा ने रिकॉर्ड किया और 50 स्टूडेंट्स को दिखाया।

निष्कर्ष –कोई प्राणी दूसरे के व्यवहार को देखकर सीखता है?

2.जोकर पर प्रयोग

बगीचे में सजीव जो कर रख दिया कुछ स्टूडेंट ने जाकर हाथ मिलाया जिसे भांडू राने रिकॉर्ड किया और कक्षा में उसे चलाया तो जब भी जोकर आता है तो बच्चे वैसे ही व्यवहार करते हैं जिस प्रकार से देखा था।

निष्कर्ष-जो भी सीखते हैं दूसरों से अवलोकन से ।

इसे किन नाम से जानते हैं?

  • सामाजिक अधिगम सिद्धांत
  • अवलोकन का सिद्धांत
  • अप्रत्यक्ष आत्मक का सिद्धांत
  • प्रेरणात्मक का सिद्धांत
  • निर्देशन का सिद्धांत
  • अनुकरण का सिद्धांत

अल्बर्ट बंडूरा (Samajik Adhigam ka Siddhant Albert Bandura) ने अपने सिद्धांत में 4 पद बताएं

  1. अवधान- निरीक्षण करता का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए मॉडल आकर्षित, लोकप्रिय, रोचक व सफल होना चाहिए
  2. धारण- व्यक्ति व्यवहारों को अपने मस्तिष्क में प्रतिमाओं के रूप में व शाब्दिक वर्णन के रूप में ग्रहण कर लेता है
  3. पुनः प्रस्तुतीकरण- जिसको हम ध्यान से देखकर धारण करते हैं और धारण करने के बाद उसे पुनः प्रस्तुतीकरण करेंगे
  4. पुनर्बलन- जहां सकारात्मक पुनर्बलन मिलने पर हम उस कार्य को दोबारा करेंगे और नकारात्मक पुनर्बलन मिलने पर हम उस व्यवहार को दोबारा नहीं करेंगे।
  • नोट- दूसरों के व्यवहार को देखकर सीखना सामाजिक अधिगम कहलाता है
  • जिसको देखकर बालक व्यवहार करना सीखता है उसे प्रतिमान कहते हैं ।

बंडूरा द्वारा बनाए गए सामाजिक अधिगम सिद्धांत में व्यक्ति अपने आपको निम्न क्रियाओं द्वारा संतुलित रखता है।

1.स्व नियंत्रण –अपने स्वयं के व्यवहारों को देखकर निरीक्षण करना।

  • a.स्व निरीक्षण
  • b.विवेकपूर्ण निर्णय
  • c.स्वअनुक्रिया

2.स्वयं निर्देशन –अधिगमकर्ता स्वयं निर्देशन द्वारा अपने व्यवहार को निर्देशित करने की प्रभावी युक्ति का प्रयोग कर सकते हैं।

  1. स्वयं पुनर्बलन-नकारात्मक व सकारात्मक पुनर्बलन के द्वारा भी व्यक्ति अपने व्यवहारों को निर्देशित कर सकता है।

सामाजिक अधिगम का शैक्षिक महत्व

  • शिक्षक छात्रों के सामने आदर्श या भार वाले प्रतिमान प्रस्तुत करें।
  • बुरे व्यवहार उपस्थित ना होने दें।
  • स्वयं नियंत्रण की विधि अपनाएं।
  • अध्यापक विश्वासग् मजबूत करने वाले संदेश देकर व अन्य व्यक्तियों की सफलताओं को दिखाकर तथा स्वयं के अनुभवों द्वारा विद्यार्थियों में स्वयं प्रभावशीलता का विकास कर सकते हैं ।

अल्बर्ट बंडूरा के सिद्धांत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न सामाजिक अधिगम का सिद्धांत किसने दिया है?

उत्तर अल्बर्ट बंडूरा

प्रश्न संतान को माता-पिता के एक बटे दो दादा दादी के एक बटे चार तथा परदादा परदादी के 1 बटा 8 तथा स्थित पूर्वजों के एक बटे 16 गुण प्राप्त होते हैं कौन सा सिद्धांत है?

उत्तर जैव सांख्यिकी का नियम (वंशानुक्रम)

प्रश्न उद्दीपक अनुप्रिया सिद्धांत किसने दिया है?

उत्तर थार्नडाइक

प्रश्न बुद्धि का बहु कारक सिद्धांत किसने दिया?

उत्तर थार्नडाइक

प्रश्न शिक्षा मनोविज्ञान के जनक है?

उत्तर थार्नडाइक

प्रश्न थार्नडाइक के कितने गुण नियम का प्रतिपादन किया ?

उत्तर 5

प्रश्न अधिगम के प्रमुख नियम है?

उत्तर 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version