RRB Group D

RRB Group D Science Practice Set 1: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए ‘सामान्य विज्ञान’ के संभावित प्रश्न!

Published

on

RRB Group D Science Practice Set: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब समाप्त हो चुका है। 17 अगस्त 2022 से परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन सीबीटी मोड में किया जाना है I जिसके लिए बोर्ड के द्वारा संपूर्ण तैयारी कर ली गई है l जल्द ही परीक्षा के एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। देखा जाए तो परीक्षा में 1 माह से भी कम का समय शेष रह गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह अब नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट का अभ्यास प्रारंभ कर दें जिससे कि परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त हो सके।

यहां पर हम रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) भर्ती परीक्षा के लिए सभी विषयों पर आधारित प्रैक्टिस सेट नियमित रूप से शेयर करते आ रहे हैं। इसी श्रंखला में आज हम सामान्य विज्ञान पर आधारित प्रैक्टिस सेट आपके साथ शेयर कर रहे हैं। जिसका अभ्यास आपको परीक्षा में उत्तम परिणाम दिलाने में मदद कर सकता है।

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है विज्ञान के यह प्रश्न—General Science Multiple Choice Questions For RRB Group D 2022

1. कोशिकाओं की उत्पत्ति के विषय में मत ‘ओमनियस सेल्युला ई सेल्युला’ किसने प्रस्तुत किया?

(1) एंटोनी वॉन ल्यूवेनहॉक 

(2) रॉबर्ट ब्राउन

(3) रुडोल्फ विचों

(4) थियोडोर श्वान

Ans- 3

2. कोरोना वायरस है?

(1) एकल रज्जुकी RNA वायरस

(2) एकल रज्जुकी DNA वायरस 

(3) द्विरज्जुकी RNA वायरस

(4) द्विरज्जुकी DNA वायरस

Ans- 1

3. ‘सीड ड्रिल’ के संदर्भ में सत्य कथन है?

(1) इसे ट्रैक्टर से संचालित करते हैं। 

(2) इसका उपयोग बीजों के मध्य उचित दूरी बनाने के लिए करते हैं।

(3) इसका उपयोग बीजों में उचित गहराई स्थापित करने में किया जाता है।

(4) उपर्युक्त सभी

Ans- 4

4. निम्नलिखित में से असत्य कथन का चयन कीजिए

(1) ओजोन परत 280-315 nm (नेनोमीटर) तरंग दैर्ध्य वाली पराबैंगनी किरणों को धरती पर आने से रोकती है।

(II) ओजोन परत की औसत मोटाई 800 डॉबसन यूनिट है। 

(III) ओजोन परत की ऊँचाई ध्रुवों पर अधिक होती है।

कूट:

(1) I, II

(2) II, III

(3) I, III

(4) 1, II, III

Ans- 2

5. निम्नलिखित में से कौन-से भाग वनस्पति और जंतु दोनों ही कोशिकाओं में पाए जाते हैं?

(1) कोशिका कला, हरितलवक, रिक्तिका

(2) कोशिका भित्ति, केंद्रक, रिक्तिका

(3) कोशिका कला, कोशिका द्रव्य, केंद्रक 

(4) कोशिका भित्ति, हरितलवक, कोशिका द्रव्य

Ans- 3

6. निम्नलिखित में से किस सिद्धान्त पर रॉकेट कार्य करता है ?

(1) आवोगाद्रो अवधारणा

(2) ऊर्जा संरक्षण

(3) संवेग संरक्षण

(4) बरनोली सिद्धान्त

Ans- 3

7. निम्नलिखित में से कौन-सा कचरा सबसे खतरनाक और पर्यावरण में लम्बे समय तक बना रहता है?

(1) चिकित्सकीय कचरा

(2) ज्वालामुखी की राख

(3) वायु प्रदूषण

(4) नाभिकीय कचरा

Ans- 4

8. निम्नलिखित में से रुधिर प्लाज्मा के संदर्भ में असत्य कथन है?

(1) यह रुधिर का लगभग 55 प्रतिशत भाग होता है।

(2) यह हल्का लाल रंग का होता है।

(3) इसमें 7-8 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है। 

(4) यह रुधिर का तरल भाग होता है।

Ans- 2

9. निम्नलिखित में से बल का मात्रक नहीं है?

(1) पाउण्ड

(2) डाइन

(3) जूल

(4) न्यूटन

Ans- a

10. किसी नियत ताप पर, किसी द्रव के निश्चित आयतन में घुलने पर गैस की मात्रा उस गैस के उक्त द्रव के साथ साम्यावस्था की स्थिति में आंशिक दाब के समानुपाती होती है, यह नियम प्रदर्शित करता है?

(1) डॉल्टन का आंशिक दाब का नियम 

(2) द्रव्यमान एक्शन का नियम

(3) हेनरी का नियम

(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans- 3

11. जल की कठोरता मापने/जाँचने के लिए निम्नलिखित में से किस विधि का उपयोग किया जाता है?

(1) क्वथनांक

(2) प्रभाजी आसवन

(3) साबुन से झाग बनाना

(4) विसरण

Ans- 3

12. धोने के सोडे (धावन सोडा) को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

(1) सोडियम बाइकार्बोनेट

(2) मैग्नीशियम कार्बोनेट 

(3) सोडियम कार्बोनेट

(4) पोटेशियम परमँगनेट

Ans- 3

13. रबर का वल्कीनीकरण निम्नलिखित में से किस पदार्थ की उपस्थिति में किया जाता है?

(1) सल्फर 

(2) ब्रोमीन

(3) सिलिकॉन

(4) फॉस्फोरस

Ans- 1

14. सीमेन्ट की खोज किसने की?

(1) प्रीस्टले

(2) वोह्नर

(3) जोसेफ एस्पिडन

(4) हॉबर्ट

Ans- 3

15. केन्द्रिका (Nucleolus) मुख्य रूप से बनी होती है?

(1) प्रोटीन व डी.एन.ए.

(2) प्रोटीन व आर. एन. ए. 

(3) वसा व डी.एन.ए.

(4) वसा व आर. एन. ए

Ans- 2

Read More:-

RRB Group D Static GK Practice Set 1: ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने से पहले ‘स्टैटिक जीके’ के इन प्रश्नों पर डालें एक नजर

RRB Group D Botany MCQ: ‘वनस्पति विज्ञान’ से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में अभी पढ़े

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की नवीनतम अपडेट तथा अध्ययन नोट्स हेतु आप हमारी टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने ज्वाइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version