REET 2022

REET 2022 Skinner Theory MCQ: ‘स्किनर’ के सिद्धांत पर आधारित ऐसे प्रश्न जो रीट परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं

Published

on

Skinner Theory MCQ For REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी REET 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। RBSE के द्वारा आयोजित रीट लेवल 1 और लेवल 2 दोनों ही परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2022 को किया जाना है I यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो 18 मई से पहले अपना आवेदन रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर भर सकते हैं I

यहां पर हम REET 2022 के लिए बीएफ स्किनर के सिद्धांत पर आधारित ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न (REET 2022 Skinner Theory MCQ) शेयर कर रहे हैं। जो कि परीक्षा में हमेशा पूछे जाते रहे हैं। परीक्षा से पूर्व प्रश्नों का अध्ययन आपको अवश्य कर लेना चाहिए I

रीट परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है स्किनर के सिद्धांत पर आधारित ये प्रश्न-MCQ Based On Skinner Theory For REET 2022

Q1. पुनर्बलन के प्रणोद ह्रास सिद्धांत के प्रतिपादक कौन है ?

a. फिस्क एवं माडी

b. हल

c. क्रेस्पी तथा जीमैन

d. स्किनर

Ans- b 

Q.2 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आंशिक पुनर्बलन प्रभाव कि सही व्याख्या करता है ?

a. इसका तात्पर्य है कि अनुक्रिया करने के बाद प्राणी को कितनी मात्रा में पुनर्बलन दिया गया।

b. एक ऐसा पैटर्न है, जिसमें अनुक्रिया होने के बाद पुनर्बलन कुछ समय बीतने के बाद दिया जाता है।

c. इसके प्रभाव से विलोपन की प्रतिरोध शक्ति सतत् पुनर्बलन की तुलना में काफी अधिक है।

 d. इसमें चाहे पशु अनुक्रिया करे या न करे उसे पुनर्बलन दिया जाता है।

Ans- c 

Q.3 कारखानों में मजदूरों को उनके द्वारा उत्पादित इकाईयों की संख्या के आधार पर भुगतान किया जाना उदाहरण है?

a. निश्चित अनुपात अनुसूची का

b. परिचत्र्य अंतराल अनुसूची का 

c. निश्चित अंतराल अनुसूची का 

d. आंशिक पुनर्बलन अनुसूची का

Ans- a 

Q.4 प्रशंसा के शब्द उदाहरण देते हैं?

a. गौण पुनर्बलन का

b. सविराम पुनर्बलन का

c. प्रमुख पुनर्बलन का

d. क्रमिक सन्निकटन का

Ans- a 

Q.5. सर्कस में जंगली पशु रॉड या हंटर से मिलने वाले विद्युताघात (शॉक) से तरह-तरह के व्यवहार करना सीख जाते है। यह उदाहरण है?

a. धनात्मक प्रबलन का

b. प्रबलन अनुसूची का

c. ऋणात्मक प्रबलन का

d. पुनर्बलन का

Ans- c 

Q.6 . निम्नलिखित वक्तव्यों में कौन-सा कार्यक्रमबद्ध अधिगम के संबंध में सही नहीं है।

a. अधिगमकर्ता तत्काल प्रतिपुष्टि नहीं पाता है।

b. सूचना तार्किक अनुक्रम में प्रस्तुत की जाती है।

c. अधिगमकर्ता प्रत्येक इकाई के प्रति सक्रिय अनुक्रिया के देने में संलग्न रहता है।

d. कार्यक्रम इस प्रकार अभिकल्पित किये जाते हैं जिससे अधिगमकत्र्ता एक विशिष्ट रूप में निष्पादन करना।

Ans- a 

Q.7 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

 a आंशिक प्रबलन सतत प्रबलन की तुलना में अधिक प्रभावशाली है।

 b.सभी प्रकार के कार्यों को सीखने के लिए अभिप्रेरणा का होना अनिवार्य है।

 c. सीखने की निर्योग्यता एक विशेष प्रकार की बाधा है जिससे बच्चों में सीखने की योग्यता अत्यंत सीमित हो जाती है।

 d. सीखने की निर्योग्यता वाले बच्चों का इलाज नहीं हो सकता।

Ans- d 

Q.8  पावलोव व स्किनर निम्न में से किससे संबंधित है ?

a. संरचनावाद

b. प्रकार्यवाद

c. व्यवहारवाद

d. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान

Ans- c 

Q.9. स्किनर ने क्रिया प्रसूत संबंधी प्रयोग किस पर किया ?

a. बिल्ली व कुत्ते पर

b. चूहे व कबूतर पर

c. कुत्ते और चूहे पर

d. बंदर व मुर्गी पर

Ans- b 

Q.10. जब भी विद्यार्थी सही अनुक्रिया करेगा तो वह पाएगा?

a. पुरस्कार

b. प्रतिपुष्टि

c. पुनर्बलन

d. अभिप्रेरणा

Ans- c 

Q.11. क्रिया प्रसूत अनुबंधन के सिद्धांत का शिक्षकों के लिये निम्नलिखित में से कौनसा निहितार्थ है?

a. विद्यार्थी को पर्याप्त अभ्यास करवाना चाहिये।

b. उचित व्यवहार को पुनर्बलन दिया जाना चाहिये।

c. परवर्ती को रोचक बनाया जाये।

d. विद्यार्थियों को बार-बार प्रयत्न करने दें।

Ans- b 

Q.12. पुनर्बलन की अनुसूची को दर्शाने वाले मनोवैज्ञानिक का नाम बताइये ?

a. थॉर्नडाइक 

b. हल

c. स्किनर

d. वॉटसन

Ans- c 

Q.13 पुनर्बलन का सिद्धांत दिया?

a. थॉर्नडाइक

b. स्किनर

c. गुथरी

d. क्लार्क हल

Ans- d 

Q.14 पुनर्बलन की अवधारणा दी गई?

a. स्किनर

b. क्लार्क हल

c. थॉर्नडाइक

d. पावलव

Ans- a 

Q.15 पावलोव व स्किनर निम्न में से किससे संबंधित है?

a. संरचनावाद

b. प्रकार्यवाद

c. व्यवहारवाद

d. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान

Ans- c

ये भी पढे:-

RTE Act 2009 MCQ Questions for REET

EVS Pedagogy MCQ in Hindi REET Exam 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version