REET 2022

REET Level 2: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘सामाजिक विज्ञान’ के संभावित प्रश्न यहां पढ़ें

Published

on

REET Social Science Important MCQ: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में अब चंद दिनों का समय शेष रह गया है। 23 और 24 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके एडमिट कार्ड रीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यदि आप भी शिक्षक बनने की चाह रखते हैं और इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए यहां पर हम सामाजिक विज्ञान (SST) पर आधारित प्रैक्टिस क्वेश्चन शेयर कर रहे हैं। जिसका अध्ययन आपको परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए Iजिससे कि अच्छे अंकों के साथ राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता अर्जित की जा सके I

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है सामाजिक विज्ञान के यह सवाल—Social science Important Question For REET Level 2

1.क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है?

(1) उत्तरी अमेरिका व अन्टार्कटिका

(2) एशिया व ऑस्ट्रेलिया

(3) अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया

(4) एशिया व अन्टार्कटिका

Ans- 2

2.निम्न में से कौनसा वेदांग का घटक नहीं है?

(1) शिक्षा 

(2) व्याकरण

(3) छंद

(4) अलंकार

Ans- 4

3.निम्न में से भारत के संविधान की विशेषता नहीं है?

(1) प्रजातांत्रिक पद्धति

(2) मूल अधिकार एवं कर्त्तव्य 

(3) प्रत्येक नागरिक को रोजगार की सुरक्षा

(4) स्वतंत्र न्यायपालिका

Ans- 3

4.मूल भारतीय संविधान किसके द्वारा हस्तलिखित है?

(1) नंद लाल बांस

(2) व्योहार राममनोहर सिन्हा

(3) प्रेम बिहारी नारायण रायजादा

(4) वसन्त कृष्णन् वैद्य

Ans- 3

5.रिएक्टर पैमाने में………की तीव्रता मापी जाती है –

(1) चक्रवात

(2) सुनामी

(3) वायुदाब 

(4) भूकम्प

Ans- 4

6.मौर्यकाल में प्रचलित विनिमय का माध्यम था?

(1) दीनार

(2) वराह

(3) पण

(4) चूर्णि

Ans- 3

7.अशोक के अभिलेखों की भाषा है?

(1) प्राकृत

(2) प्राकृत, खरोष्टी व अरेमाइक

(3) प्राकृत व खरोष्टी 

(4) प्राकृत, अरेमाइक व ग्रीक(यूनानी)

Ans- 4

8.सुदर्शन झील का पुर्नउद्धार किस गुप्त शासक के शासनकाल में हुआ?

(1) चन्द्र गुप्त द्वितीय

(2) कुमार गुप्त 

(3) स्कंद गुप्त

(4) चन्द्रगुप्त प्रथम

Ans- 3

9.विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

(1 ) 27 जनवरी

(2) 14 अप्रेल

(3) 25 दिसम्बर

(4) 5 जून

Ans- 4

10.झींगा गणगौर किस शहर की प्रसिद्ध है?

(1) कोटा 

(2) उदयपुर

(3) झालावाड़

(4) अजमेर

Ans- 2

11.जैन धर्म में हथेली पर एक चक्र वाले हाथ द्वारा क्या चिन्हित किया गया था?

(1) निर्वाण

(2) धर्म

(3) अहिंसा

(4) प्रकृति

Ans- 3

12.असत्य का चयन कीजिए –

बौद्ध संगीति – शासक

(1) राजगृह         –      अजातशत्रु

(2) वैशाली         –       बिम्बिसार

(3) पाटलीपुत्र      –      अशोक

(4) कुण्डलवन    –       कनिष्क

Ans- 2

13.निम्न में से कौनसी विशेषत शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात की नहीं है –

(1) इनका आकार अनियमित होता है।

(2) इनमें दाब प्रवणता बल व पवनों का वेग कम होता है। 

(3) ये 5° से 30° अक्षांश के मध्य चलती है।

(4) इनकी उत्पति दो विपरीत राशियों के मिलने से होती है।

Ans- 3

14.चक्रवातों में हवाओं की दिशा उत्तरी गोलार्द्ध में रहती है?

(1) घड़ी की सूई के लम्बवत्

(2) घड़ी की सुई के अनुसार 

(3) घड़ी की सूई के विपरीत 

(4) घड़ी की सूई के त्रियक

Ans- 3

15.कौनसा महाजनपद भारत के उत्तर-पश्चिम सीमांत पर स्थित था?

(1) मद्र

(2) सौवीर

(3) कम्बोज

(4) गान्धार

Ans- 4

Read More:-

REET LEVEL 2 (SST): ‘राजस्थान के जनपद’ से जुड़े ऐसे रोचक सवाल जो रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं जरूर पढ़ें!

REET Level 2: ‘इतिहास’ के इन सवालों से करें राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की बेहतर तैयारी!

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version