CTET

TET Exam 2022: सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाते हैं इस ‘स्किनर’ के सिद्धांत से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न

Published

on

B.F. Skinner Theory Based Questions: शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाने के लिए लाखों अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा में हर वर्ष शामिल होते हैं। परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह सभी टॉपिक्स को अच्छे से कवर करें जिससे कि परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त हो सके। इस आर्टिकल में हम बी.एफ. स्किनर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो कि आपको परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

बी.एफ. स्किनर

जन्म – 20 मार्च 1904, सुस्क्युहन्ना, पेन्सिलवेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका 

मृत्यु – 18 अगस्त 1990, कॉमब्रिज, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका

पत्नी – यावोन ब्लू

बच्चे- जूली वर्गास, डेबोरा बुज़ान

शिक्षा- हार्वर्ड विश्वविद्यालय (1931)B.A., हैमिल्टन कॉलेज (1926) लेखक 

पुरस्कार- नैशनल मेडल ऑफ़ साइंस – बायोलॉजिकल साइंसेज,

सिद्धांत के उपनाम

(1) क्रिया प्रसूत अनुबन्धन का सिद्धान्त

(2) सायानात्मक अनुबन्ध का सिद्धान्त

(3) उत्सर्जित अनुबन्धन का सिद्धान्त

(4) R.S. का सिद्धान्त

(5) सक्रिय अनुबन्धन का सिद्धान्त

(6) नैमित्तिक अनुबन्धन का सिद्धान्त

(7) कार्यात्मक अनुबन्धन का सिद्धान्त

(8) कार्यत्मक प्रतिबद्धता का सिद्धान्त

(9) व्याहारिक सिद्धान्त

यह सिद्धान्त थार्नडाइक के प्रभाव के नियम पर आधारित हैं। इस सिद्धान्त में उद्दीपक नहीं हैं, सिर्फ अनुक्रिया है ।

स्किनर के सिद्धान्त का सारांश है कोई प्राणी किसी अनुक्रिया (R) को तभी जारी रखेगा जब उस अनुक्रिया से कोई फायदा या पुरुस्कार मिलता है।

बीएफ स्किनर के सिद्धांत से जुड़े परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न

1. किस मनोवैज्ञानिक को मौलिक व्यवहारवादी के रूप में वर्णित किया जाता है –

Ans- स्किनर

2. स्किनर के कौन से सिद्धांत को R Type Theory कहा जाता है-

Ans- क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत

3. प्राणी को यदि सकारात्मक पुनर्बलन दिया जाता है तो प्राणी क्रिया को दोहराता है किसका कथन है –

Ans- स्किनर

4. नैमित्तिक अनुबंधन का सिद्धांत किस पर आधारित है-

Ans- क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत पर

5. किसका मत है कि जब भी कार्य में सफलता मिलती है तो संतोष प्राप्त होता है यह संतोष क्रीया पर बल प्रदान करता है –

Ans-  स्किनर

6. मनोविज्ञान शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है यह कथन है –

Ans- स्किनर

7. स्किनर किस प्रकार के मनोवैज्ञानिक थे –

Ans- व्यवहारवादी

8. द बिहेवियर ऑफ आर्गेनिज्म पुस्तक के लेखक है –

Ans- स्किनर

9. वियड फ्रीडम एंड डिग्निटी पुस्तक है –

Ans- स्किनर

10. स्किनर ने व्यवहार कितने प्रकार के बताए हैं –

Ans- दो (प्रतिवादी व्यवहार, क्रिया प्रसूत व्यवहार)

11. कौन सा सिद्धांत बताता है कि बालक में अच्छे व्यवहार को उत्पन्न करना है तो उसमें पुनर्बलन देने की आवश्यकता पर जोर देना चाहिए –

Ans – क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत

12. स्किनर का सिद्धांत किस पर आधारित है –

Ans- उद्दीपन अनुक्रिया व संबंधवाद पर आधारित

13. प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत को किस नाम से जाना जाता है –

Ans- नेमित्तिक अनुबंधन सिद्धांत

14. मनोविज्ञान व्यवहार तथा अनुभव का विज्ञान है यह कथन है –

Ans- स्किनर

15. प्रेरणा सीखने के लिए सर्वश्रेष्ठ है किसने कहा था –

Ans- स्किनर

Read More:-

CTET/HTET Exam 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा में हमेशा पूछे जाते है, हिंदी भाषा की शिक्षण विधियों’ से ये सवाल

HTET 2022 Psychology Practice Set: मनोविज्ञान के इस प्रैक्टिस से करें हरियाणा टीईटी परीक्षा की बेहतर तैयारी!

TET परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version