RRB Group D

RRB Group D Exam: ग्रुप डी परीक्षा में बार-बार पूछे जा रहे हैं, ‘पाचन तंत्र’ (Digestive System) से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न अभी देखें!

Published

on

RRB Group D Digestive System Questions: देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 17 अगस्त से आयोजित की जा रही ग्रुप डी परीक्षा में देश भर से अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यदि आप भी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में नौकरी करने की चाह रखते हैं, और इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए यहां पर हम सामान्य विज्ञान के अंतर्गत पाचन तंत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न आपके लिए इस आर्टिकल में लेकर आए हैं जिन्हें आपको परीक्षा हॉल में जाने से पहले एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए I

आपको बता दें कि 17 अगस्त से ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है पहले और दूसरे चरण की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है वर्तमान में तीसरे चरण की परीक्षा का क्रम जारी है बोर्ड के द्वारा चौथे चरण की परीक्षा तिथि (19 सितंबर से 7 अक्टूबर) भी जारी कर दी गई है।

सामान्य विज्ञान के अंतर्गत पाचन तंत्र से जुड़े परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न—Digestive System Questions and Answers Multiple Choice

1. पाचन क्रिया में प्रोटीन निम्न में से किस पदार्थ में बदल जाते है ?

A. ग्लूकोज

B. वसा

C. एमिनो एसिड 

D. शर्करा

Ans- C

2. बड़ी आंत का मुख्य कार्य क्या है ?

A. जल का अवशोषण 

B. कार्बोहाइड्रेट का पाचन

C. वसा का पाचन

D. प्रोटीन का पाचन

Ans- A

3. HCL का स्त्रावण आहारनाल के किस भाग से होता है ?

A. मुखगुहा

B. ग्रसिका 

C. आमाशय 

D. ग्रसनी

Ans- C

4. दुग्ध प्रोटीन को पचाने वाला एंजाइम है ?

A. रेनिन

B. ट्रिप्सिन

C. इरोप्सिन

D. पेप्सिन

Ans- A

5. आमाशय में पाचन के बाद भोजन को किस नाम से जाना जाता है ?

A. काइल

B. वोलस

C. काइम

D. ग्लूकोज 

Ans- C

6. विषाक्त भोजन को अविषाक्त करने का कार्य करता है ?

A. अग्नाशय ग्रंथि 

B.HCL

C. रेनिन एंजाइम 

D. लीवर

Ans- D

7. निम्न में से कौन सा एंजाइम केवल बच्चों में स्रावित होता है ?

A. पेप्सिन

B. रेनिन 

C. ट्रिप्सिन

D. टायलिन

Ans- B

8. अमाशय में वसा के पाचन की शुरुआत कौन सा एंजाइम करता है ?

A. टायलिन

B. लाइसोजाइम 

C. जठरलाइपेज

D. ट्रिप्सिन

Ans- C

9. लार में कौन सा एंजाइम पाया जाता है ?

A. टायलिन

B. लाइसोजाइम

C. दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C

10. कड़वे की जानकारी जीभ के किस भाग से होती है ?

A. पश्चभाग

B. अग्रभाग

C. मध्यभाग 

D. पाश्र्वभाग

Ans- A

11. भुर्णीय अवस्था में RBC का निर्माण कहां से होता है ?

A. लीवर से

B. प्लीहा से 

C. दोनों से

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C

12. लिबर कुहन की दरारें कहां पायी जाती है ?

A. यकृत में

B. आमाशय में

C. मलाशय मे

D. ग्रहणी व इलियम

Ans- D

13. भोजन ग्रसनी के किस भाग से होता हुआ आमाशय तक पहुंचता है?

A. एपिग्लोट्स

B. गलट 

C. ग्लोट्स

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- B

14. निम्न में से कौन सा एंजाइम आमाशय से स्त्रावित नहीं होता है?

A. पेप्सिन

B. अग्नाशयी लाइपेज

C. रेनिन

D. जठर रस

Ans- B

15. ग्रासनली से भोजन सर्वप्रथम आमाशय के किस भाग में पहुंचता है ?

A. कार्डियक भाग 

B. फंडिक भाग

C. ग्रहणी में

D. पाइलोरिक

Ans- A

Read More:-

RRB Group D Exam: परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए जरूर पढ़ें ‘भारतीय अर्थव्यवस्था’ से जुड़े यह 15 सवाल!

RRB Group D Exam: Next शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं ‘भारत की जनजातियों’ से जुड़े यह प्रश्न अभी पढ़ें!

रेलवे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version