REET 2022

REET 2022 Geography Quiz : 23 और 24 जुलाई को आयोजित REET परीक्षा के लिए ‘भूगोल’ के इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें

Published

on

Geography Quiz For REET Exam: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा 23 जुलाई शनिवार और 24 जुलाई रविवार को आयोजित की जाएगी इस परीक्षा के लिए कुल 16 लाख 44 हजार 246 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। रीट की समन्वय मेघना चौधरी ने बताया कि रीट लेवल वन में 3 लाख 86 हजार 508 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है जबकि level-2 के लिए 12 लाख 57 हजार 738 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं , तो आपको अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर देनी चाहिए। ताकि परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की जा सके। यहां पर हम रीट परीक्षा 2022 के लिए नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट शेयर कर रहे हैं। इसी संदर्भ में आज सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत भूगोल के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न का अध्ययन करेंगे जो की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है ।

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न—Geography Multiple Choice Questions For REET Exam 2022

Q. राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार है।

A. 23°03′ दक्षिण अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश

B. 69°30′ पश्चिमी देशांतर से 78°17′ पूर्वी देशांतर

C. 23°03′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश

D. 69°30′ पूर्वी देशांतर से 78°17′ पूर्वी देशांतर

Ans. C

Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिये गये कूट में सत्य कूट का चयन कीजिए

i. जैसलमेर जिले के थईयत गांव में डायनासौर के अवशेष मिले है।

ii. बाप बोल्डर्स बैड प्रीकार्बोनिफेरस काल की चट्टानों का समूह है।

iii. अरावली पर्वत की आकृति तानपुरे वाद्य यंत्र जैसी है।

iv. अड़ावाला पर्वत टोंक में स्थित है।

A. i, ii, iii, iv

B. i, ii, iii

C. i, iii, iv

D. i, ii, iv

Ans. B

Q. जयसमंद बांध किस नदी पर बनाया गया है?

A.गोमती

B.माही

C. बेड़च

D. रूपारेल

Ans. D

Q. कथन राजस्थान में अरब सागरीय शाखा से वर्षा नहीं हो पाती। कारण यह शाखा अरावली पर्वत के समानान्तर गुजरती है।

A. कथन व कारण सही है। कारण, कथन की व्याख्या करता है।

B. कथन व कारण नहीं है। कारण, कथन की व्याख्या नहीं करता है।

C. कथन सही है। कारण गलत है।

D. कथन गलत है। कारण सही है।

Ans. A

Q. कथन: जलोढ मिट्टी राजस्थान की सबसे उपजाऊ मिट्टी है। कारण इस मिट्टी में नाइट्रोजन व फास्फोरस की मात्रा सर्वाधिक पायी जाती है।

A.कथन व कारण सही है। कारण, कथन की व्याख्या करता है।

B.कथन व कारण नहीं है। कारण, कथन की व्याख्या नहीं करता है।

C. कथन सही है। कारण गलत है।

D. कथन गलत है। कारण सही है।

Ans. C

Q. निम्न कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिये गये कूटों में सत्य कूट का चयन कीजिए –

i. IGNP को राजस्थान की मरूगंगा कहा जाता है।

ii. IGNP की प्रथम लिफ्ट नहर इजी कंवर सेन है।

iii. IGNP की कुल 649 किमी. लम्बाई गडरा रोड़ बाड़मेर तक है।

iv. IGNP का वर्तमान में सिंचाई क्षेत्र 16.17 लाख हेक्टेयर है।

A.i, ii, iii, iv

B.i, ii, iii, iv

C. i, ii, iv

D. i, iii, iv

Ans. C

Q. असत्य कथन का चयन कीजिए

A. थारपार वंश पश्चिमी राजस्थान

B गिर वंश – मध्य राजस्थान

C. काकरेज वंश दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान

D. राठी वंश- उत्तर-पूर्वी राजस्थान

Ans. D

Q. असुमेलित छाँटिये

A. शुष्क बागवानी कृषि अनुसंधान केन्द्र बीकानेर

B. केन्द्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र जयपुर

C सरसों अनुसंधान केन्द्र भरतपुर

D. AFRI- जैसलमेर

Ans. D

Q. कर्क रेखा पर स्थित राज्यों का पूर्व से पश्चिम में क्रम बताइए।

A. गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़

B. गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश

C राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़

D. छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात

Ans. D

Q. बेमेल छाँटियें –

A. उत्तराखण्ड चूरिया मूरिया की पहाड़ी

B. जम्मू-कश्मीर पीरपंजाल श्रेणी

C. असम मिकिर की पहाड़ी –

D. अरूणाचल प्रदेश रेशमा की पहाड़ी

Ans. D

Q. मावठ है?

A. शीतकाली मानसूनी वर्षा

B. दक्षिण पश्चिमी मानसूनी वर्षा

C.उत्तर पूर्वी मानसूनी वर्षा

D. भूमध्य सागरीय चक्रवातीय वर्षा

Ans. D

Q. बैलाडिला की खान से कौनसा खनिज निकाला जाता है?

A. मैगनीज

B. सीसा, जस्ता

C. लौहा

D. कोयला

Ans. C

Read More:-

REET SST History Level 2: राजस्थान रीट 2022 में पूछे जाने वाले ‘इतिहास’ पर आधारित संभावित प्रश्न यहां पढ़े

REET SST level 2 Model MCQ: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है ‘सामाजिक विज्ञान’ से जुड़े यह सवाल

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version