CTET & Teaching

CTET 2023: सीटेट 2023 में अच्छा Score दिलाएंगे हिंदी पेडगॉजी के यह महत्वपूर्ण सवाल, इन्हें जरूर पढ़ें

Published

on

Pedagogy of Hindi Language for CTET 2023: वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन का समय आ चुका है परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार रणनीति बनाकर अपनी तैयारियां में जुटे हुए हैं यदि आप भी उनमें से एक है तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं सीबीएसई के द्वारा बेहद जल्द परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. जिन्हें अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. इस आर्टिकल में हम हिंदी पेडगॉजी से जुड़े कुछ सवाल हो तो आपके साथ सांझा करने जा रहे हैं जिनके परीक्षा में पूछे जाने की संभावना अधिक है इसलिए  इनका अभ्यास जरूर करें.

हिंदी पेडगॉजी के इन सवालों को हल कर, चेक! करें अपनी तैयारी—Hindi pedagogy important question answer for CTET August 2023

1. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भाषा कौशलों के बारे में सही है?

1. विद्यालयों को केवल पठन तथा लेखन कौशल पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि श्रवण तथा वाचन कौशल स्वतः ही आ जाते हैं

2. भाषा कौशलों को श्रवण, वाचन, पठन तथा लेखन के उचित क्रम में पढ़ाना चाहिए 

3. सभी भाषा कौशल अंत: संबंधित हैं तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में इन्हें एकीकृत किया जाना चाहिए।

4. भाषा के नियम लक्ष्य भाषा को दिए जाने वाले अवसरों से अधिक महत्तवपूर्ण हैं

Ans- 3 

2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गृहकार्य के संबंध में सही है?

1. गृहकार्य अभिभावकों को सम्मिलित करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। 

2. गृहकार्य पढ़ायी गई संकल्पनाओं का विस्तार तथा अभ्यास होना चाहिए।

3. प्रत्येक शिक्षक को शिक्षार्थियों को प्रतिदिन कुछ गृहकार्य देना चाहिए।

4. गृहकार्य शिक्षार्थियों को व्यस्त रखने का एकमात्र साधन है।

Ans- 2 

3. भाषा शिक्षण में पाठ्य पुस्तक……..

1. एकमात्र साधन है।

2. एक महत्तवपूर्ण संसाधन है।

3. महत्तवपूर्ण नहीं है।

4. आखिरी संसाधन है।

Ans- 2 

4. वाचन कौशल को विकसित करने का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है

1. स्पष्ट तथा शुद्ध उच्चारण का प्रयोग करना

2. वाणी को मीठा तथा सुरीला बनाना

3. संदर्भ तथा स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोलना

4. उतार-चढ़ाव तथा लय से बोलने का अभ्यास करना

Ans- 3 

5. डायरी लेखन शिक्षार्थियों की सहायता करता है.

1. अपने अधिगम पर चिंतन करने में

2. अपने साथियों के अधिगम पर चिंतन करने में

3. अपने उच्चारण का आकलन करने में

4. अपने श्रवण- वाचन कौशलों के आकलन में

Ans- 1 

6. प्राथमिक स्तर पर चयनित बाल साहित्य में सर्वाधिक महत्वपूर्ण बिंदु हैं-

1 रंगीन चित्र

2 सार्थक पुनरावृत्ति

3 संक्षिमता

4 केवल चित्रात्मकता

Ans- 2 

7.भाषा एक……..हैं

1. जटिल प्रक्रिया

2. समस्यात्मक वस्तु 

3. तार्किक व्यवस्था

4. नियमबद्ध व्यवस्था

Ans- 4 

8. कक्षा तीन की हिंदी भाषा की पाठ्य पुस्तक में दिया गया अभ्यास औज़ारों के नाम खोजकर लिखना’ उदाहरण है-

1 बच्चों को सर्वज्ञ बनाने का

2 अन्य व्यवसायों से परिचित कराने का

3 संपूर्ण पाठ्यचर्या में भाषा का

4 विषयों की शब्दावली से अनिवार्य परिचय का

Ans- 3 

9. कक्षा तीन की हिंदी भाषा की पाठ्य पुस्तक में दिया गया अभ्यास औज़ारों के नाम खोजकर लिखना’ उदाहरण है-

1 बच्चों को सर्वज्ञ बनाने का

2 अन्य व्यवसायों से परिचित कराने का

3 संपूर्ण पाठ्यचर्या में भाषा का

4 विषयों की शब्दावली से अनिवार्य परिचय का

Ans- 3 

10. हमारे देश की ………… विविधता हमारा एक भाषायी …………. हैं

1 साहित्यिक, सुनीत

2 भाषिक, संबल

3 भौगोलिक, विस्तार

4 भाषिक, हथियार

Ans- 2

11. प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम ………  ही होना चाहिए।

1 मातृभाषा

2 हिंदी

3 अंग्रेजी

4 विदेशी

Ans- 1 

12. विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री भाषा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को बनाती है।

1 सरल

2 रोचक

3 समावेशी

4 जटिल

Ans- 3

13. किस विद्या में मौखिक अभिव्यक्ति के विकास की सर्वाधिक गुंजाइश है।

1 जीवनी

2 आत्मकथा

3 डाबरी

4 एकांकी

Ans- 4 

14. प्राथमिक स्तर के बच्चों में ………… और ……….. के माध्यम में से लेखन कौशल का विकास किया जा सकता है।

1 लिपि ज्ञान, वर्तनी

2 रेखांकन, शब्द लेखन

3 रेखांकन, चित्रांकन

4 वर्तनी ज्ञान, वाक्य लेखन

Ans- 3 

15. ‘तुम्हारी परिचित नदी के किनारे क्या-क्या होता है?” सवाल बच्चों को……… का अवसर देता है।

1 अपनी नदियों की जानकारी देने

2 अपने अनुभवों को साझा करने

3 अपने पर्यावरण का संरक्षण करने

4 विभिन्न नदियों के नाम बताने

Ans- 2 

Read More:

CTET 2023: विगत वर्ष पूछे गए ‘मनोवैज्ञानिकों’ द्वारा दिए गए सिद्धांत पर आधारित कुछ इस लेबल के सवाल अभी पढ़ें!

CTET 2023: ‘गणित पेडागोजी’ के ऐसे ही प्रश्न पूछे जाएंगे अगले माह होने वाली सीटेट परीक्षा में!

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version