RRB Group D

रेलवे भर्ती परीक्षा 2022: ग्रुप डी परीक्षा के दूसरे चरण में भर-भर के पूछे जा रहे है ‘विधुत धारा’ से सवाल, ये 15 सवाल जरूर पढ़ ले

Published

on

Railway Group D Exam Important Questions on Electric Current: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लगभग एक लाख ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 17 अगस्त से शुरू की जा चुकी है जो कई चरणो में पूरी होगी। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे है तो आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद ही काम की है।

बता दें इस भर्ती परीक्षा के लिए एक करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं ऐसे में यह परीक्षा के चरणों में आयोजित करने जा रही है इसमें से पहला चरण 25 अगस्त को समाप्त हो चुका है तथा अभी परीक्षा का दूसरा चरण जारी है जो कि 8 सितंबर तक चलेगा इसके साथ ही तीसरा चरण की परीक्षाए 9 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगी।

आर्टिकल में रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए विद्युत धारा से जुड़े बेहद ही महत्वपूर्ण सवाल साझा किए हैं चूकी इस टॉपिक से विगत दिनो आयोजित परीक्षा मे लगातार पूछे जा रहे हैं ऐसें में इस प्रश्न का अध्ययन आप परीक्षा हाल में जाने से पूर्व अवश्य कर लें।

Read More: RRB Group D 2022 Modi Cabinet MCQ: हर शिफ़्ट में पूछे जा रहें है मोदी कैबिनेट से सवाल, अभी पढ़ें

परीक्षा में पूछे जा सकते है ये महत्वपूर्ण सवाल- Important Quesitons on Electric Current for RRB Group D Exam 2022

1. किसी आवेशित चालक का सम्पुर्ण आवेश उसके –

A. आंतरिक पृष्ठ पर रहता है

B. बाहरी पृष्ठ पर 

C. कुछ आन्तरिक व कुछ बाहरी पृष्ठ पर रहता है 

D. सभी सत्य है

Ans- B

2. जब कांच की छड़ को रेशम से रगड़ा जाता है तो छड –

A. ऋनावेशित हो जाती है 

B. धनावेशित हो जाती है

C. उदासीन रहती है। 

D. पहले ऋणावेशित होती है फिर धनावेशित

Ans- B

3. घरों में लगे पंखे बल्ब आदि लगे होते है –

A. श्रेणी क्रम में 

B. मिश्रित क्रम में

C. समान्तर क्रम में

D. किसी भी क्रम में

Ans- C 

4. प्रतिरोध का मात्रक है –

A. एम्पीयर

B. कुलॉम 

C. हेनरी

D. ओम

Ans- D

5. फ्यूज का सिद्धांत है –

A. विद्युत का रासायनिक प्रभाव

B. विद्युत का यांत्रिक प्रभाव

C. विद्युत का उष्मीय प्रभाव 

D. विद्युत का चुम्बकीय प्रभाव

Ans- C

6. दो विद्युत आवेशों के बीच लगने वाले बल से सम्बन्धित है –

A. एम्पीयर का नियम

B. कुलॉम का नियम 

C. फैराडे का नियम

D. ओम का नियम

Ans- B 

7. फ्यूज तार किससे बनती है।

A. टिन और तांबे की मिश्रधातु

B. टिन और सीसा की मिश्रधातु 

C. टिन और एल्युमिनियम की मिश्रधातु 

D. निकल और क्रोमियम की मिश्रधातु

Ans- B

8. किसी चालक के सिरों के बीच विभवान्तर उसमे बहने वाली धारा के समानुपाती होता है’ यह नियम है –

A. कुलॉम का नियम 

B. फैराडे का नियम

C. जूल का नियम 

D. ओम का नियम

Ans- D

9. समान आवेशों में होता है –

A. आकर्षण

B. आसंजन

C. विकर्षण

D. संसंजन

Ans- C

10. जब एबोनाइट की छड़ी को बिल्ली की खाल से रगड़ते है तो एबोनाईट की छड़ी –

A. ऋणावेशित हो जाती है 

B. धनावेशित हो जाती है

C. उदासीन रहती है।

D. पहले ऋणावेशित होती है फिर धनावेशित

Ans- A

11. किसी विद्युत परिपथ में इकाई धन आवेश को एक बिंदु से दुसरे बिंदु तक ले जाने में किये गए कार्य द्वारा मापा जाता है उन बिन्दुओं के बीच के –

A. प्रतिरोध को

B. विभवान्तर को

C. धारा को 

D. विद्युत धारा की प्रबलता को

Ans- B 

12. वस्तुओं का आवेशन किसके स्थानान्तरण के फलस्वरूप होता है।

A. इलेक्टॉन

B. पोजिटॉन

C. प्रोट्रॉन

D. न्यूटॉन

Ans- A

13. आप कार में जा यदि आसमान से बिजली गिरने वाली हो तो सुरक्षित रहने के लिए

A. कार की खिड़कियाँ बंद कर लेंगे 

B. कार की खिड़कियाँ खोल देंगे

C. कार से उतर कर नीचे बैठ जायेंगे 

D. कार के उपर बैठ जायेंगे

Ans- A

14. यदि दो विद्युत आवेशों के मध्य दूरी को आधा कर दिया जाये तो उनके मध्य विद्युत बल का मान हो जायेगा

A. आधा

B. दूना

C. चौगुना

D. एक चौथाई

Ans- C 

15. दो स्थिर आवेशों के बीच लगने वाला बल उनकी मात्राओं के गुणनफल के अनुक्रमानुपाती तथा उनकी बीच की दूरी के वर्ग केव्युत्क्रमानुपाती होता है’ यह नियम है –

A. ओम का नियम 

B. किरचाफ का नियम

C. कुलॉम का नियम 

D. फैराडे का नियम

Ans- C

आपके लिए अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

RRB GROUP D 2022 समसामयिकी प्रश्न: रेलवे ग्रुप ड़ी परीक्षा देने जा रहें है तो ये सवाल जरूर पढ़ कर जाएँ
RRB Group D 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की प्रत्येक शिफ्ट में ‘PH स्केल’ से पूछे जा रहे हैं कई सवाल, यहां पढ़ें संभावित प्रश्न
RRB Group D 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जा रहे ‘Awards and Honours’ से 1 से 2 सवाल यहां पढें संभावित प्रश्न!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version