REET 2022

REET 2022: हिंदी की शिक्षण विधियां से शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों की महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, अभी पढ़े!

Published

on

REET 2022 Hindi Teaching Methods: राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के माध्यम से राजस्थान की शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इस परीक्षा का आयोजन जुलाई माह की 23 और 24 तारीख को किया जाएगा। यदि आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं , और इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए यहां पर हम हिंदी भाषा की शिक्षण विधियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न देकर आए हैं। जो की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व इन प्रश्नों का अध्ययन परीक्षा में अच्छे अंक दिला सकता है।

हिंदी शिक्षण विधियों पर आधारित कुछ ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे रीट परीक्षा में- Hindi Teaching Methods Important MCQ For REET Exam 2022

Q.1 भाषा शिक्षण में विशिष्ट उद्देश्यों का ज्ञान कराने में सम्मिलित नहीं है।

(अ) विषयवस्तु का ज्ञान कराना

(ब) निष्कर्ष निकालने की तकनीक का ज्ञान कराना

(स) भाषा तत्वों का ज्ञान कराना

(द) साहित्य के इतिहास का ज्ञान कराना

Ans.द

Q.2 निम्नलिखित में से भाषा प्रयोगशाला का अनुभाग नहीं है?

(अ) नियंत्रण प्रकोष्ठ

(ब) परामर्श प्रकोष्ठ

(स) दूरदर्शन प्रकोष्ठ

(द) श्रवण प्रकोष्ठ

Ans.स

Q.3 सूक्ष्म शिक्षण तकनीक का पद नहीं है।

(अ)शिक्षक सत्र

(ब) चर्चा सत्र

(स) पाठ योजना

(द) पुनः शिक्षण सत्र

Ans.ब

Q.4 डाल्टन विधि किन आयु के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है ?

(अ) 3 से 7 वर्ष

(ब) 3 से 10 वर्ष

(स) 7 से 16 वर्ष

(द) 16 से 26 वर्ष

Ans.स

Q.5 डाल्टन विधि में शिक्षक का स्थान है?

(अ) पथ प्रदर्शन का

(ब) नियन्त्रक का

(स) निर्देशक का

(द) कोई नहीं

Ans.अ

Q.6 विनेट विधि का प्रवर्तन किसने किया?

(अ) डॉ. कार्ल्टन

(ब) हेलन पार्कहर्स्ट

(स) फॉबेल ने

(द) कॉल्डवेल कुक

Ans.अ

Q.7  पर्यवेक्षित अध्ययन विधि उपयुक्त है?

(अ) प्राथमिक स्तर पर गद्य शिक्षण के लिए 

(ब) प्राथमिक स्तर पर पद्य शिक्षण के लिए 

(स) माध्यमिक स्तर पर गद्य शिक्षण के लिए

(द) माध्यमिक स्तर पर पद्य शिक्षण के लिए

Ans.स

Q.8 प्रयोजना विधि के प्रवर्तक है?

(अ) कोल्डवेलकुक

(ब) मारिया मोंटेसरी

(स) किलपैट्रिक

(द) जॉन ड्यूवी

Ans.स

Q.9  व्यतिरेक विधि में?

(अ) किसी दो भाषाओं का तुलनात्मक रूप प्रस्तुत किया जाता है।

 (ब) इसमें केवल मातृभाषा का मनोवैज्ञानिक रूप प्रस्तुत किया जाता 

(स) इसमें किसी विदेशी भाषा का अध्ययन किया जाता है

(द) उपर्युक्त सभी सही है।

Ans.अ

Q.10 किस शिक्षण विधि को श्रेष्ठ माना जाता है ? 

(अ) जिसमें अध्यापक सक्रिय और छात्र निष्क्रिय हो

(ब) जिसमें छात्र सक्रिय और अध्यापक निष्क्रिय हो

(स) जिसमें छात्र और अध्यापक दोनों सक्रिय हो 

(द) जिसमें छात्र और अध्यापक दोनों निष्क्रिय हो

Ans.स

Q.11 चॉमस्की के अनुसार के कारण बच्चे सीखते हैं?

(अ) भाषा आकलन की क्षमता

(ब) भाषा अर्जन की क्षमता

(स) भाषीय समाज

(द) व्याकरणिक नियमों की जानकारी

Ans.ब

Q.12 उच्च माध्यमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है?

(अ) भाषा के व्याकरण के कंठस्थ करना

(ब) भाषा के आलंकारिक रूप को पहचानना

(स) भाषा की नियमबद्ध प्रकृति को पहचानना

(द) साहित्यिक विधाओं की रचना करना

Ans.स

Q.13 मेथेटिक्स सहायक अभिकम अनुदेशन के प्रयोक्ता है?

(अ) बी.एफ. स्किनर

(ब) नॉर्मन ए. काउडर

(स) थॉमस एफ. गिलबर्ट

(द) लॉरेन्स स्टोलुरो और डॉ. प्रेस

Ans.स

Q.14 इनमें से श्रव्य–दृश्य सामग्री है?

(अ) ग्रामोफोन

(ब) रेडियो

(स) मॉडल

(द) प्रोजेक्टर

Ans.द

Q.15  निम्न में से कौनसा शिक्षण का स्तर नहीं है?

(अ) स्मृति

(ब) बोध

(स) वर्णन

(द) चिंतन

Ans.स

Read Also:-

REET SST Level 2 Final Revision MCQ: ‘वैदिक सभ्यता’ पर आधारित ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे रीट परीक्षा में, जरूर पढ़ें

REET 2022: ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ से जुड़े इन सवालो का निकालें हल और जाने अपनी परीक्षा की तैयारी का लेबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version