REET 2022

REET SST Model Paper: रीट लेवल 2 के लिए ‘सामाजिक विज्ञान’ की संभावित प्रश्नोत्तरी यहां पढ़िए!

Published

on

REET Level 2 SST Model Paper: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा आयोजित होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट का आयोजन जुलाई माह की 23 और 24 तारीख को किया जा रहा है। जिसमें शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। बता दें कि प्रदेश शासकीय विद्यालयों में प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी लेबल पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में क्वालीफाई अभ्यर्थी आगामी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में आवेदन करने के पात्र होंगे। यहां पर हम रीट परीक्षा 2022 के लिए सामाजिक विज्ञान आधारित प्रैक्टिस सेट शेयर कर रहे हैं। जिसका अभ्यास आपको परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार जरूर कर लेना चाहिए।

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सामाजिक विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न—Important Questions of Social Science For Rajasthan Teacher Eligibility Test 2022

Q.सामाजिक विज्ञान की कक्षा में अवधारणाओं को स्पष्ट करते समय, जब एक शिक्षक वैयक्तिक अनुभवों का प्रयोग करता है, तो वह –

(1) पाठ को भागीदारी (दिलचस्प) बनाने वाला बनता है। 

(2) शिक्षार्थियों की ऊर्जा का सरलीकरण करता है।

(3) उनकी स्थानीय वास्तविकता को वैश्विक सन्दर्भों के साथ जोड़ने की योग्यता को बढ़ावा देता है। 

(4) शिक्षार्थियों में भाषिक और सांस्कृतिक विविधता का ध्यान करता है।

Ans- 3

Q. कक्षा-IV की इतिहास की पाठ्य-पुस्तक के प्रत्येक पाठ की शुरुआत, एक युवा लड़की या लड़के के द्वारा की गई है। आपके विचार में पाठ्य-पुस्तक निर्माता द्वारा यह रणनीति क्यों अपनाई गई है?

 (1) यह दिखाना कि लड़के एवं लड़कियाँ इतिहास का अध्ययन कर सकते हैं। 

(2) यह बताना कि प्रस्तावना कैसे दी जा सकती है।

(3) पाठ की विषय-वस्तु का मूल्यांकन करना

(4) विद्यार्थियों में पूछताछ तथा खोज की भावना को विकसित करना

Ans- 4

Q.एक शिक्षक कक्षा-VII के छात्रों को गहन अध्ययन ( Case Study) के लिए प्रकरण देना चाहता है। निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त कौन-सा होगा?

(1) भूकम्प

(2) भारत की प्रमुख फसलें

(3) भारत में पाए जाने वाले खनिज

(4) पृथ्वी की संरचना

Ans- 2

Q.सामाजिक विज्ञानों में सर्पिल पाठ्यचर्या का निम्नलिखित में से कौन-सा लाभ है?

(1) गहन समझ के साथ और एक लम्बी समयावधि के लिए संकल्पनाओं का संधारण

(2) सभी विषयों में संकल्पनाओं का अनुप्रयोग करना

(3) अन्तर्वस्तु आधारित सीखने को विकसित करने वाले अवसरों को बढ़ाना

(4) संकल्पनाओं को अधिक उद्देश्यपूर्ण और प्रासंगिक बनाना

Ans- 1

Q. लेखकों द्वारा अभिव्यक्त एनसीईआरटी की इतिहास की पाठ्य-पुस्तक के शीर्षक ‘हमारे अतीत’ के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं हैं?

(1) यह केवल राजाओं और रानियों के समय के विषय में बात नहीं करता।

(2) यह किसान और शिल्पकारों जैसे कई समूहों और समुदायों के योगदान को बताने की कोशिश है। 

(3) यह इस विचार पर बल देता है कि भारत का केवल एक अतीत नहीं बल्कि अनेक अतीत है। 

(4) यह पड़ोसी देशों के अतीत के विषय में है।

Ans- 4

Q. ——— के अलावा निम्नलिखित कारक सामाजिक विज्ञान शिक्षण के आधार पर निर्माण करते है?

 (1) विश्लेषणात्मक कौशलों को बढ़ावा देने। 

(2) वैश्विक दुनिया में समायोजन के लिए सामाजिक कौशलों को बढ़ावा देने 

(3) पाठ्य सामग्री पर सूचनाओं को स्थानान्तरित करने 

(4) समाज की आलोचनात्मक समझ विकसित करने

Ans- 3

Q. निम्न में से कौनसा चर्चा का एक रूप है जो सामूहिक रचनात्मक विचार को सक्षम बनाता है?

(1) वाद-विवाद

(2) प्रश्नोत्तरी

(3) संगोष्ठी

(4) मस्तिष्क उत्प्लवन

Ans- 4

Q. निम्नलिखित में से कौन-सी अन्योन्य ( पारस्परिक) अधिगम की विशेषता है?

 (1) शिक्षक सक्रिय रूप से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए परस्पर आदान-प्रदान करते हैं।

(2) शिक्षक विद्यालय में कार्य करते हुए अपना दायित्व पूरा करता है। 

(3) सीखने का उत्तरदायित्व विद्यार्थियों और शिक्षक दोनों के द्वारा साझा किया जाता है।

(4) भूलने के कारणों को सम्बोधित करते हुए सीखना अग्रसरित होता है।

Ans- 3

Q.”पाठ्यचर्या में वे समस्त अनुभव निहित हैं जो विद्यालय द्वारा शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये उपयोग में लाए जाते हैं।” यह कथन किसका है?

(1) मुनरो

(2) क्रो. एण्ड क्रो

(3) टी.पी. नन

(4) कैसवेल

Ans- 1

Q. निम्नलिखित में से सभी पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धान्त हैं, सिवाय

(1) अनुभवों की पूर्णता

(2) लचीलापन

(3) रूढ़िवादिता

(4) सहसंबंध

Ans- 3

Q.शिक्षक पाठ्य-पुस्तक की जानकारी के साथ अन्य………. जोड़कर ………. को पुष्ट और गहन बना सकते हैं।

(1) सामग्री, चिन्तन

(2) सूचनाएँ, पुस्तक 

(3) सन्दर्भ, अनुभव

(4) सूचनाएँ, अपनी विद्वता

Ans- 3

Q.सामाजिक विज्ञान के किसी शिक्षक के लिए कक्षा में हाल ही में हुई चर्चा के विषय में कौन-सा तथ्य सर्वाधिक ध्यान देने योग्य है?

(1) कोई भी विद्यार्थी दूसरे विद्यार्थियों से पूर्णरूपेण सहमत नहीं था। 

(2) विद्यार्थियों ने सह विद्यार्थियों की बात सुनने से बिल्कुल मना कर दिया था।

(3) विद्यार्थी सीधे ही अपने सह-विद्यार्थियों से प्रश्न करने लगे थे। 

(4) विद्यार्थियों ने अपने सह-विद्यार्थियों को बीच में ही टोकना शुरू कर दिया था।

Ans- 4

Q.सूचना को छोटे- छोटे भागों में बाँटकर, अंश तथा पूर्ण में सम्बन्ध स्थापित करने की योग्यता……… है

(1) विश्लेषण करना

(2) स्मरण करना

(3) बोध करना

(4) प्रयोग करना

Ans- 1

Read More:-

REET SST Level 2: ‘भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन’ पर आधारित परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न यहां पढ़े!

REET Level 2 SST MCQ Test: ‘सामाजिक विज्ञान’ के इन प्रश्नों से करें रीट लेवल 2 की पक्की तैयारी!

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version