REET

REET Mains 2023: राजस्थान में शिक्षकों का टोटा, नये सत्र में भी शिक्षकों की कमी दूर होना मुश्किल

Published

on

REET Mains 2023 (Teacher Staff Shortage in Rajasthan): राजस्थान के 64 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में इस साल भी में शिक्षकों की नियुक्ति होना मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल प्रदेश में विद्या संभल भर्ती  पहले से ही स्थगित है इसके बाद हाल ही में सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक हो गया,  यह परीक्षा 21 से 27 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।  राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 24 दिसंबर को आयोजित की गई सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के सामान्य ज्ञान का पेपर आउट होने के बाद इसे भी स्थगित कर दिया गया. यही कारण है कि इस साल  राजस्थान के  सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का टोटा खत्म होने वाला नहीं है.

REET Mains के ज़रिए होगी 46 हज़ार शिक्षकों की भर्ती, नियुक्ति में निकल आयेगा ये सत्र 

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए 23 और 24 जुलाई 2022 को रीट ( राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा) आयोजित की गई थी। जिसका परीक्षा परिणाम 29 सितंबर को जारी किया जा चुका है।  अब फरवरी 2023 में रीट मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके जरिए लेवल 1 तथा लेवल 2 के 46 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी परंतु मौजूदा  परिपेक्ष के मद्देनजर, नियत समय पर परीक्षा आयोजित होना तथा शिक्षकों की नियुक्ति होने में  लंबा समय लग सकता है। ऐसे में  सरकारी स्कूलों में इस सत्र में भी शिक्षक मिलना मुश्किल है।

प्रदेश में रिक्त हैं एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद

शाला दर्पण के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में प्रधानाचार्य,  उप प्रधानाचार्य, वरिष्ठ अध्यापक समेत विभिन्न पदों पर हजारों पद खाली पड़े हैं। शाला दर्पण के अनुसार प्रदेश में रिक्त पदों की जानकारी नीचे दी गई है।

प्रदेश में रिक्त पद (आकड़े शाला दर्पण के अनुसार )

पदस्वीकृत पदकार्यरिक्त
प्रधानाचार्य16360100746286
उप प्रधानाचार्य12421222010201
व्याख्याता541604096413201
शा शि -1264135129
पुस्तकालय अध्यक्ष42141
वरिष्ठ अध्यापक777475727220475
पुस्त  अध्यक्ष द्वितीय1098306792
शा शिक्षक- 23508220971411
अति. प्रशा. अधिकारी 14192921127
पुस्तकालय अध्यक्ष-329902008 982
पुस्तकालय तृतीय श्रेणी909067397616903
शा शि तृतीय श्रेणी 1087310165708
सहा प्रशा अ 367819141764
वरी कंप्यूटर अनुदेशक 5910591
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक986209862
वरी  प्रयोगशाला सहायक442159283
प्रयोगशाला सहायक- 339693310659 
वरिष्ठ सहायक563340501583
कनिष्ठ सहायक11270100941175 
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी26043691919124
जमादार519153366 

REET Exam 2023 FAQ’s

रीट मुख्य परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?

इस परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं, Level-1 पेपर, कक्षा 1 से 5वीं के शिक्षकों के लिए जबकि level-2 पेपर, कक्षा 6 से 8 वी के शिक्षक के लिए आयोजित किया जाता है। रीट मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को रीट पात्रता परीक्षा में सफल होना जरूरी है।

क्या रीट मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

हां, रीट मुख्य परीक्षा 2023 में आयोजित होने वाले पेपर वन तथा पेपर 2 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

रीट मुख्य परीक्षा का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा मुख्य परीक्षा 2023 फरवरी माह में आयोजित की जाएगी, 14 दिसंबर 2022 को बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक लेवल 1 प्राथमिक स्तर के लिए 21000 तथा level-2 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 27000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

रीट मुख्य परीक्षा के जरिए कितने शिक्षकों की भर्ती होगी?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रीट मुख्य परीक्षा के जरिए 46500 शिक्षकों के पदों पर भर्ती  के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इन पदों  की संख्या को बढ़ाते हुए अब 48000 कर दिया गया है, हालांकि इस संबंध में अधिक जानकारी परीक्षा के नोटिफिकेशन जारी होने के पश्चात ही प्राप्त होगी।

आपके लिये अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version