RRB Group D

RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आंसर की को लेकर जारी की अहम सूचना, अभी पढ़ें!

Published

on

RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। जिसके अनुसार यदि कोई आपसे यह कहता है कि उसके पास आंसर की है और वह आपको उपलब्ध करा सकता है , तो वह आप को गुमराह कर रहा है। बोर्ड ने कहा है कि ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की होने का दावा पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया है। रेलवे द्वारा आंसर की को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हालांकि रेलवे ग्रुप बोर्ड द्वारा यह बताया गया है कि बहुत जल्द फेस वन का रिजल्ट जारी किया जाएगा खबरों की माने तो इस सप्ताह के अंत तक प्रोविजनल आंसर की जारी की जा सकती है। जिसे अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तीन चरण की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। 19 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक चौथे फेस की परीक्षाएं आयोजित की रही है।

ऐसे चेक करें रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की—How to Download RRB Group D Answer key

(1) सबसे पहले official website rrbcdg.gov पर जाएं।

(2) इसके पश्चात होम पेज पर latest Notification की लिंक पर क्लिक करें।

(3) Screen पर दिख रहे RRB group D answer key 2022 पर क्लिक करें।

(4) Login विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

(5) अब इसके पश्चात Answer key स्क्रीन पर शो हो जाएगी इसे डाउनलोड कर ले ।

Read More:-

RRB NTPC Result: NTPC पे लेवल 6 के पदों के दस्तावेज़ सत्यापन हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी, जानें क्या है जारी गाइडलाइन 

RRB Group D Exam: ‘मध्यकालीन भारत के इतिहास’ से जुड़े कुछ रोचक सवाल जो कि आगामी ग्रुप डी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण अभी पढें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version