RRB Group D

[9 April 2022] RRB NTPC CBT 2/Group D समसमायकी प्रश्न: रेलवे भर्ती परीक्षा में पूछे जाएँगे ये सवाल, अभी पढ़ें

Published

on

GA for RRB NTPC CBT 2 / Group D Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB NTPC CBT 2 परीक्षा अगले माह से आयोजित की जाएगी, इसके साथ ही RRB Group D परीक्षा का आयोजन जुलाई माह से प्रारंभ होगा. इन दोनों परीक्षाओं में लाखों युवा शामिल होंगे. आरआरबी द्वारा आयोजित की जा रही इन दोनों परीक्षाओं में जनरल अवेयरनेस (GA) से काफी सवाल पूछे जाएंगे.

इस आर्टिकल में हम हाल ही में घटित घटनाओं पर आधारित समसामयिकी के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवालों का संकलन लेकर आए हैं यदि आप भी रेलवे सहित किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह सवाल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.

रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है ये सवाल – GA for RRB NTPC CBT 2/ Group D Exam 2022

Q. इनमें से किसे वर्ष 2021 सरस्वती सम्मान के लिए नामित किया गया है?

A.  रामदरश मिश्रा

B.  अर्जित पांडे

C. श्रीराम चोलिया

D. सुशील शर्मा 

Ans- A

  • केके बिरला फाउंडेशन के द्वारा सरस्वती सम्मान 2021 के लिए प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्रा (Ramdarash Mishra) को उनकी कविताओं के संग्रह ‘मैं तो यहां हूं के लिए प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान, 2021 से सम्मानित किया जाएगा।
  • सरस्वती सम्मान कवि और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाता है जिसमें 15 लाख  रुपए पुरस्कार राशि दी जाती है

Q. हाल ही में भारत सरकार द्वारा सेमीकान इंडिया एडवाइजरी कमिटी का गठन किया गया है इसके अध्यक्ष कौन होंगे?

A. राजीव चंद्रशेखर

B. पीयूष गोयल

C. अश्विनी वैष्णव

D.  जितेंद्र सिंह

Ans- C

  •  भारत में इलेक्ट्रॉनिक तकनीक के क्षेत्र में सेमीकंडक्टर की प्रचुर आपूर्ति के लिए सरकार द्वारा सेमीकान  इंडिया एडवाइजरी कमिटी का गठन किया गया है
  • यह कमेटी देश में ऑटोमोबाइल तथा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सेमीकंडक्टर की कमी को पूरा करने के लिए कार्य करेगी

Q. डीसीबी बैंक के लिए एमडी सीईओ के रूप में किसे दोबारा नियुक्त किया गया है?

A.  जितेंद्र सिंह

B.  राजीव गोयल

C.  पीयूष चोलिया

D.  मुरली नटराजन

Ans- D

  • डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक (DCB) के एमडी और सीईओ पद पर मुरली नटराजन दोबारा अप्वॉइंट किए गए हैं. 
  • मुरली नटराजन साल 2009 से  डीसीबी बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में कार्यरत हैं 

Q. चर्चित पुस्तक “The Maverick Effect” के लेखक कौन हैं?

A. हरीश मेहता

B.  विनय खोसला

C. शुभम शर्मा

D.  प्रतीक सिहं 

Ans- A

  • भारत में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था NASSCOM पर आधारित पुस्तक The Maverick Effect हरीश मेहता द्वारा लिखी गई है 

Q. हाल ही में किस बैंक ने अपना सुपर ऐप- UnionNXT और डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन प्रोजेक्ट- SMBHAV लॉन्च किया है?

A.  बैंक ऑफ इंडिया

B.  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

C.  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

D.  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

Ans- D

– यूनियन बैंक ने अपने ग्राहकों को शॉपिंग,  बिल पे,  इन्वेस्टमेंट, लोन आदि ऑनलाइन सुविधाओं के लिए सुपर ऐप- UnionNXT और डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन प्रोजेक्ट- SMBHAV लॉन्च किया है

Q. 8 अप्रैल 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी मौद्रिक नीति रिपोर्ट में रेपो रेट दर कितनी प्रतिशत रखी गई है

A. 5.00%

B. 4.00%

C. 4.25%

D. 3.35%

Ans- B

  • reverse repo rate- 3.35%
  • repo rate- 4%
  • bank rate-4.25
  • cash reserve ratio- 4%

Q. 4 अप्रैल 2022 को कौन सा देश आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI) में शामिल होने वाला 30वाँ देश बन गया है?

A. बांग्ला  देश

B.  मेडागास्कर

C.  श्रीलंका

D.  नेपाल

Ans- B 

  • coalition for disaster resilient infrastructure (cdri) का कार्य प्राकृतिक आपदा रोधी संरचनाओं का निर्माण करना है
  • आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI) की शुरुआत वर्ष 2019 में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी.

Read More:

[General Awareness] RRB NTPC CBT 2: परीक्षा के अंतिम दिनो में समसमायकी के इन सवालों को जरूर पढ़ लेवें

RRB Group D/NTPC CBT 2: [3 April] जाने आज के मुख्य समसमायकी प्रश्न, रेलवे भर्ती परीक्षा में पूछे जाएँगे ये सवाल

इस आर्टिकल में हमने आरआरबी एनटीपीसी तथा रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस के संभावित सवालों (GA for RRB NTPC CBT 2 / Group D Exam 2022) का अध्ययन किया है रेलवे भर्ती परीक्षा से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट तथा अध्ययन नोट्स प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version