RRB Group D

RRB Group D 2022: मौर्य साम्राज्य से जुड़े बेहद सामान्य से सवाल, जो रेलवे ग्रुप D परीक्षा में आपका स्कोर बढ़ाएंगे, अभी पढ़ें

Published

on

RRB Group D Mauryan Emperor MCQ: रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड के द्वारा आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रथम चरण की परीक्षा 17 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी है। जो कि 25 अगस्त 2022 तक चलेगी।परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाएगा रेलवे बोर्डे के द्वारा द्वितीय चरण की परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी गई है, जो कि 26 अगस्त से 8 सितंबर तक है वे अभ्यर्थी जो रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। उनके लिए यहां पर हम इतिहास के अंतर्गत मौर्य साम्राज्य से जुड़े ऐसे सवाल लेकर आए हैं , जो कि आपको परीक्षा में बहुत काम आने वाले हैं। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा हॉल में जाने से पहले इन प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़ लें,जिससे कि अच्छे अंकों के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सके।

मौर्य साम्राज्य के इन रोचक सवालों से परीक्षा में अपने 1 से 2 नंबर, पक्के करें—Mauryan Emperor Practice MCQ for RRB Group D Exam 2022

1. मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की?

(A) बिम्बिसार

(B) चन्द्रगुप्त-II 

(C) चन्द्रगुप्त मौर्य

(D) अशोक

Ans- C

2. चाणक्य को और अन्य किस नाम से जाना जाता था ?

(A) श्रीगुप्त 

(B) समुद्रगुप्त

(C) चन्द्रगुप्त 

(D) विष्णुगुप्त

Ans-  D

3. चाणक्य किसका प्रधानमंत्री था?

(A) बिम्बिसार 

(B) चन्द्रगुप्त मौर्य

(C) चन्द्रगुप्त द्वितीय 

(D) अशोक

Ans- B

4. ‘अर्थशास्त्र’ की रचना किसने की थी?

(A) कौटिल्य

(B) पुष्यमित्र 

(C) धनानंद

(D) बिम्बिसार

Ans- A 

5. कौटिल्य के अर्थशास्त्र में निम्न में से  जीवन के किस विषय पर प्रकाश डाला गया है

(A) धार्मिक जीवन

(B) आर्थिक जीवन

(C) सामाजिक जीवन 

(D) राजनीतिक नीतियाँ

Ans- D

6. चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने अंतिम दिन कहाँ गुजारे?

(A) पाटलिपुत्र

(B) श्रवणबेलगोला

(C) काशी

(D) उज्जैन

Ans- B 

7. किस राजा की कहानी, मुद्राराक्षस नाटक का विषय है?

(A) चन्द्रगुप्त II 

(B) चन्द्रगुप्त मौर्य

(C) जयचंद

(D) चन्द्रपीड

Ans- B

8. प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे?

(A) चन्द्रगुप्त मौर्य

(B) बिन्दुसार 

(C) अशोक

(D) हर्षवर्धन

Ans- A

9. ‘इंडिका’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(A) फाह्यान 

(B) ह्वेनसांग

(C) इतसिंग 

(D) मेगस्थनीज

Ans- D

10. बिन्दुसार के शासन के दौरान अशांति कहां थी?

(A) उज्जैन

(B) स्वर्णगिरि 

(C) तक्षशिला

(D) वैशाली

Ans- C

11. सम्राट अशोक किसका पुत्र था? 

(A) चन्द्रगुप्त मौर्य

(B) बिन्दुसार 

(C) बिंबिसार 

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans- B 

12. मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था? 

(A) चन्द्रगुप्त मौर्य

(B) सुसीम

(C) अशोक 

(D) बृहद्रथ

Ans- D 

13. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है, जिसका नाम ‘देवानाम प्रियदर्शी था?

(A) महावीर

(B) चन्द्रगुप्त 

(C) अशोक

(D) गौतम बुद्ध

Ans- C

14. निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें अशोक का नामोल्लेख हुआ है?

(A) गुर्जरा में

(B) ब्रह्मगिरि में 

(C) सारनाथ में

(D) अहरौरा में

Ans- A

15. कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है?

(A) पहला शिलालेख

(B) दूसरा शिलालेख 

(C) बारहवाँ शिलालेख

(D) तेरहवाँ शिलालेख

Ans- D 

Read more:

RRB Group D Geography Previous Year Question: विगत वर्ष में आयोजित परीक्षा में पूछे जा चुके हैं भूगोल के यह सवाल डालें एक नजर!

RRB Group D Science MCQ: 17 अगस्त से होने वाली ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘विज्ञान’ के इस लेवल के सवाल जरूर पढ़ें!

उपरोक्त आर्टिकल में हमने रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए ‘मौर्य साम्राज्य’ से जुड़े कुछ रोचक सवालों (RRB Group D Mauryan Emperor MCQ) का अध्ययन किया, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version