REET 2022

REET 2022: ‘व्यक्तित्व'(Personality) पर आधारित ऐसे प्रश्न जो रीट परीक्षा में पूछे जाएंगे अभी पढ़ें

Published

on

Personality Based MCQ For REET 2022: रीट परीक्षा 23 और 24 जुलाई 2022 को राजस्थान की विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों की शामिल होने की संभावना है। यदि आप भी राजस्थान में शिक्षक बनने की चाह रखते हैं और इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए यहां पर दी गई जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है यहां पर हम रीट 2022 के लिए नियमित रूप परीक्षा पैटर्न पर आधारित प्रैक्टिस सेट शेयर कर रही है। इसी संदर्भ में आज हम व्यक्तित्व पर आधारित कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न (Personality Based MCQ For REET 2022) लेकर आए हैं जो कि रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व इन सवालों का अध्ययन एक बार अवश्य कर लेना चाहिए ।

रीट परीक्षा के लिए ‘व्यक्तित्व’ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न—Personality Based MCQ For Rajasthan Teacher Eligibility Test 2022

Q. व्यक्तित्व व्यक्ति में उन मनोदैहिक व्यवस्थाओं का गत्यात्मक संगठन है जो वातावरण के साथ उसके अभूतपूर्व सन को निर्धारित करता है

[a] वॉटसन

[b] सुरे

[c] आलपोर्ट

[d] स्कीनर

Ans:- (c)

Q. एक व्यक्ति क्रेशमर के व्यक्तित्व के अनुसार पतला दुबला कमजोर व एकांतप्रिय है, शेल्डन के अनुसार ऐसे व्यक्ति को कहा जाएगा 

[a] एंडोमॉर्फिक

[b] एक्टोमॉर्फिक

[c] मेसोमॉर्फिक

[d] इनमें से कोई नहीं

Ans:- (b)

Q. अंतर्मखी व्यक्तित्व की विशेषताएं हैं?

[a] कुशल नेतृत्व क्षमता 

[b] संदेही, शंकालु व एकांतप्रिय रहने वाले

[c] आमोद प्रमोद व मेलजोल रखने वाले

[d] दूसरों को अपने अनुकूल बनाने की क्षमता

Ans:- (b)

Q. निम्न मे से सुमेलित छाँटिए :

[a] मनस्तापिता – सामाजिकता

[b] अंतर्मुखता – बहिर्मुखता

[c] तांत्रिका तापिता – संवेगिक स्थिरता

[d] सभी सत्य हैं

Ans:- (d)

Q. इनमें से कौनसा व्यक्तित्व का विशेषक उपागम है ?

[a] फ्रीडमेन का वर्गीकरण 

[b] हिप्पोक्रेट्स का वर्गीकरण

[c] केटल का वर्गीकरण

[d] युंग का वर्गीकरण

Ans:- (c)

Q. हृदय रोग का खतरा किस प्रकार के व्यक्तित्व के लिए संकेत है?

[a] Type A

[b] Type D

[c] Type C

[d] Type B

Ans:- (a)

Q.केटल द्वारा विश्लेषित किए गए व्यक्तित्व शीलगुणों की संख्या है?

[a] 14

[b] 16

[c] 12

[d] 20

Ans:- (b)

Q. व्यक्तित्व है?

[a] बाहरी कारक 

[b] आंतरिक कारक 

[c] बाहरी व आंतरिक कारक

[d] कोई नही

Ans:- (c)

Q. शक्तिशाली, ऊर्जावान व व्यायामप्रेमी व्यक्ति क्या कहलाते है?

[a] सेरीब्रोटोनिया 

[b] सौमेटोटोनिया

[c] विसेरोटोनिया

[d] डिस्प्लेटोनिया

Ans:- (b)

Q.  व्यक्तित्व मापन की साक्षात्कार विधि के संबंध में यह कथन किसका है कि “साक्षात्कार, संक्षिप्त वार्तालाप द्वारा व्यक्ति को समझने की विधि है।”

[a]  हार्टशन

[b] वुडवर्थ

[c] गैरेट

[d] पोलेन्सक

Ans:- (b)

ये भी जाने:-

REET Exam 2022: राजस्थान रीट 2022 के लिए ‘हिंदी शिक्षण विधियों’ पर आधारित संभावित प्रश्न यहां पढ़े

REET 2022 CDP MCQ Test: परीक्षा से पूर्व ‘बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

1 Comment

  1. Sonu Sen

    May 26, 2022 at 9:46 AM

    Thanks very helpful

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version