Basic GK For Kids In Hindi: आजकल हर माता-पिताअपने बच्चे के भविष्य को लेकर काफी ज्यादा जागरूक है। अतः माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को हमेशा नई नई चीजों को सिखाते रहे जिससे उनका बच्चा दूसरे बच्चों से काफी अधिक स्मार्ट बने। आजकल बच्चे भी हमेशा नई नई चीजें कुछ सीखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं, अगर आप भी माता-पिता है तो हमने इस लेख में जीके कुछ बुनियादी सवाल शेयर किए हैं जिससे आपका बच्चा दूसरे बच्चों से अधिक स्मार्ट बने तथा लेख में दिए गए यह सवाल बच्चे के लिए कुछ जगह काफी काम आने वाले हैं, जैसे कि स्कूल इंटरवीयू, क्विज़ प्रतियोगिता आदि। इन सवालों को आप अपने बच्चों के साथ शेयर अवश्य करें।
लेख मे दिए यह बुनियादी सवाल हर माता पिता को अपने बच्चे के साथ अवगत जरूर करना चाहिए- Basic Hindi GK For Your Kids
1. जन गण मन क्या है?
Ans. हमारे देश का राष्ट्रगान
2. भारत देश का राष्ट्रीय फूल क्या है?
Ans. कमल का फूल
3. रविवार से पहले कौन सा दिन आता है?
Ans. शनिवार
4. एक हफ्ते में कितने दिन होते हैं?
Ans. 7 दिन
5. भारत देश का राष्ट्रीय पशु कौन है?
Ans. बाघ
6. मनुष्य के शरीर में कितनी हड्डियां पाई जाती है?
Ans. 206
7. हमारे देश के राष्ट्रीय तिरंगे में कौन-कौन से कलर पाए जाते हैं?
Ans. केसरिया, सफेद तथा हरा
8. पृथ्वी सूर्य के चक्कर कितने दिनों में लगाती है?
Ans. 365 दिन
9. सौरमंडल में सूर्य से सबसे निकट कौन सा ग्रह है?
Ans. बुध
10. हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन है?
Ans. नरेंद्र मोदी
11. हमारे देश के राष्ट्रपति कौन है?
Ans. द्रोपदी मुर्मू
12. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का स्थान क्या है?
Ans. दूसरा
13. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का स्थान क्या है?
Ans. सातवा
14. हमारे देश के राष्ट्रपिता कौन है?
Ans. महात्मा गांधी
15. हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
Ans. डॉ राजेंद्र प्रसाद