rajasthan gk

Rajasthan GK: Question on Climate of Rajasthan

Climate of Rajasthan Practice MCQ: नमस्कार प्यारे अभ्यर्थियों आज हम यहां राजस्थान में आगामी महीनों में होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण राजस्थान सामान्य ज्ञान के अंतर्गत पूछे जाने वाले राजस्थान की प्रमुख जलवायु से जुड़े बेहद रोचक और महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह आपके लिए लेकर आए हैं जिनका अभ्यास आपको परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने में सहायक होगा इसलिए एग्जाम हॉल में जाने से पूर्व इन सवालों को एक नजर जरूर पढ़ें.

राजस्थान की जलवायु पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी—Rajasthan Climate Practice MCQ Test

प्रश्न 1 1000 मिलिबार की समदाब रेखा जुलाई माह में गुजरती है –

(अ) सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ से

(ब) सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा और बांरा से 

(स) जालोर, पाली, अजमेर एवं करौली से

(द) उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा एवं बारां से

Ans- अ 

प्रश्न 2 कोपेन ने जलवायु प्रदेश के वर्गीकरण का आधार माना है –

(अ) वनस्पति

(ब) वर्षा

(स) तापमान

(द) वायुदाब

Ans- अ 

प्रश्न 3 राजस्थान में शीतकालीन वर्षा का कारण है –

(अ) स्थानीय हवायें

(ब) द. पूर्वी मानसून

(स) उ. पूर्वी मानसून

(द) पश्चिमी विक्षोभ

Ans- द 

प्रश्न 4 राजस्थान में अरावली का कौन सा भाग सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है –

(अ) उत्तर-पूर्वी

(ब) मध्य

(स) दक्षिणी

(द) शेखावाटी पहाड़ियां

Ans- स 

प्रश्न 5 राजस्थान में न्यूनतम ग्रीष्मकालीन तापमान वाला  क्षेत्र है –

(अ) दक्षिणी-पूर्वी

(ब) उत्तरी-पश्चिमी 

(स) दक्षिणी-पश्चिमी

(द) उत्तरी-पूर्वी

Ans- स 

प्रश्न 6 राजस्थान में लौटते मानसून ऋतु की अवधि है –

(अ) जुलाई से अगस्त

(ब) मार्च से जून

(स) अक्टूबर से दिसम्बर 

(द) जनवरी से फरवरी

Ans- स 

प्रश्न 8 कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार झुंझुनू जिले की जलवायु किस कोटि में रखी जा सकती है –

(अ) Aw

(ब) Bshw

(स) Bwhw

(द) Cwg

Ans- ब 

प्रश्न 9 पूर्व दिशा से राजस्थान में चलने वाली हवा को क्या कहा जाता है-

(अ) पुरवाई

(ब) लू

(स) पछुआ

(द) पश्चिमी विक्षोभ

Ans- अ 

प्रश्न 10 राजस्थान में किस दिशा में वर्षा कम होती जाती है

(अ) उत्तर से दक्षिण

(ब) पश्चिम से पूर्व

(स) उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व

(द) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व

Ans- द 

प्रश्न 11 थार मरुस्थल में रात्रि का तापमान गर्मियों में अचानक गिर जाता है क्योंकि – 

(अ) निम्न सापेक्षिक आर्द्रता, दिन में ऊंचा तापक्रम एवं बादलों का अभाव 

(ब) झीलों की उपस्थिति, अधिवासों की विरलाता एवं उच्च वायुवेग

(स) वातावरण की शुष्कता, स्वच्छ आकाश, मिट्टी की बलुई प्रकति. वनस्पति का अभाव

(द) वायुमण्डलीय दबाव के कम होने, नग्न चट्टानों की उपस्थित, बालू के टिलों की उपस्थिति के कारण

 Ans- स 

प्रश्न 12 राजस्थान का कौनसा जिला ‘आर्द्र दक्षिण-पूर्वी मैदान’ के कृषि जलवायु प्रदेश में सम्मिलित नहीं है –

(अ) बूंदी

(ब) बारां

(स) कोटा

(द) उदयपुर

Ans- द 

प्रश्न 13 राजस्थान में प्रवेश करने वाले पश्चिम विक्षोभ की उत्पत्ति कौन से क्षेत्र से होती है –

(अ) अरब सागर

(ब) हिन्द महासागर

(स) बंगाल की खाड़ी

(द) भूमध्य सागर

Ans- द 

प्रश्न 14  निम्नलिखित में से किस स्थान पर राजस्थान में साधारणतः सर्वाधिक वर्षा दर्ज की जाती है –

(अ) नाथद्वारा

(ब) मा. आबु

(स) प्रतापगढ़

(द) रावतभाटा

Ans- ब 

प्रश्न 15  उत्तर-पूर्वी राजस्थान की जलवायु है –

(अ) अर्द्ध-शुष्क

(ब) आर्द्र

(स) उप-आर्द्र

(द) अति-आर्द्र

Ans- अ 

Related Article:-

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलClick Here
राजस्थान के प्रमुख व्यक्तियों के उपनामClick Here
History of Rajasthan Chauhan Vansh Important QuestionsClick Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button