science gk
Class 10th Science Objective Questions in Hindi

Magnetic Effect of Electric Current Class 10 MCQs in Hindi
प्रिय! विद्यार्थियों नमस्कार इस आर्टिकल में हम आपके लिए कक्षा- दसवीं के विज्ञान विषय (Class 10th Science Objective Questions in Hindi) से संबंधित कुछ वस्तुनिष्ठ प्रश्न शेयर करने जा रहे हैं जिसमें हमने कक्षा दसवीं के पाठ- धारा का चुंबकीय प्रभाव के लगभग 10 MCQs के आपके साथ शेयर किया है क्योंकि यह आपकी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि कोविड-19 के चलते इस वर्ष कक्षा दसवीं के पाठ्यक्रम में कुछ कटौती की गई है और साथ ही यह भी तय किया गया है कि परीक्षा में 30% वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि आप इन की तैयारी अच्छे से करें ताकि परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर सकें
Objective Type Questions of Science Class 10
Q.1 फ्लेमिंग के दायीं हथेली के नियम से पता किया जा सकता है
(A) धारावाही तार पर चुंबकीय क्षेत्र से लगनेवाले बल की दिशा
(B) प्रेरित धारा की दिशा
(C) सीधे धारावाही तार से पैदा चुंबकीय क्षेत्रकी दिशा
(D) कोई नहीं
Q.2 किसी प्रोटॉन का निम्नलिखित में से कौन-सा गुण किसी चुंबकीय क्षेत्र में मुक्त गति करते समय परिवर्तित हो जाता है?
(A) द्रव्यमान एवं वेग
(B) चाल एवं संवेग
(C) वेग एवं संवेग
(D) इनमें से कोई नहीं
Q.3 विद्युत फ्यूज काम करता है—
(A) धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर
(B) धारा के चुंबकीय प्रभाव पर
(C) धारा के रासायनिक प्रभाव पर
(D) किसी पर भी
Q.4 1 kWh तुल्य है—
(A) 3600 J का
(B) 3 ]6×10°J का
(C) 36 x 10° का
(D) 36 ]00 J का
Q.5 अतिभारण के समय विद्युत परिपथ में विद्युत धारा का मान–
(A) बहुत कम हो जाता है
(B) परिवर्तित नहीं होता है
(C) बहुत अधिक बढ़ जाता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Q.6 DC मोटर की कुंडली के दोनों सिरों पर होते हैं
(A) अर्द्धवलय
(B) पूर्णवलय
(C) कोई भी
(D) आयताकार रचना
Q.7 चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक है
ओर्टेड
(B) टेसला
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Q.8 चुम्बक के विजातीय ध्रुवों के बीच होता है
(A) आकर्षण
(B) प्रतिकर्षण
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Q.9 किसी ac जनित्र तथा dc जनित्र में एक मूलभूत अंतर यह है कि
(A) ac जनित्र में विद्युत चुम्बक होता है जबकि_dc मोटर में स्थायी चुम्बक होता है
(B) dc जनित्र उच्च वोल्टता को उत्पन्न करता है
(C) ac जनित्र उच्च वोल्टता को उत्पन्न करता है
(D) ac जनित्र में सी वलय होते हैं जबकि dc जनित्र में दिक् परिवर्तक होता है ।
Q.10 विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की खोज किसने की थी?
(A) फैराडे ने
(B) मैक्सवेल ने
(C) एम्पियर ने
(D) फ्लेमिंग ने
Can Read Also:–
|
science gk
List of Vitamins and their Functions pdf in Hindi

Science GK: List of Vitamin Deficiency Diseases
नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे (List of Vitamins and their Functions pdf in Hindi) विटामिन के प्रकार और उनकी कमी से होने वाले रोगों के बारे में जोकि साइंस जीके का एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है क्योंकि परीक्षा में संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं
विटामिन एक प्रकार का कार्बनिक यौगिक होता है।विटामिन से कोई कैलोरी नहीं प्राप्त होती है। परंतु यह शरीर के उपापचय में रासायनिक प्रतिक्रियाओं के (List of Vitamins and their Functions pdf in Hindi) नियम के लिए अत्यंत आवश्यक है। विटामिन की खोज फंक ने सन् 1911 ई० में की थी।
घुलनशीलता के आधार पर विटामिन के दो प्रकार होते हैं।
1.जल में घुलनशील विटामिन – विटामिन B एवं विटामिन C
2.वसा में घुलनशील विटामिन – विटामिन A ,विटामिन D, विटामिन E एवं विटामिन K.
विटामिन के रासायनिक नाम और रोग
विटामिन Kरासायनिक नाम – फिलोक्विनोन विटामिन K की कमी से होने वाले रोग – रक्त का थक्का न बनना। विटामिन K के स्रोत – टमाटर, हरी सब्जियां। |
विटामिन Eरासायनिक नाम – टोकोफेराल विटामिन E की कमी से होने वाला रोग – जनन शक्ति का कम होना। विटामिन E के स्रोत – पति वाली सब्जियां दूध मक्खन अंकुरित गेहूं वनस्पति तेल |
विटामिन Dरासायनिक नाम – कैल्सिफेराल विटामिन D की कमी से होने वाले रोग – रिकेट्स विटामिन D के स्रोत – मछली यकृत तेल, दूध, अंडे। |
विटामिन Cरासायनिक नाम – एस्कार्बिक एसिड विटामिन C की कमी से होने वाले रोग – स्कर्वी ,मसूड़े का फूलना। विटामिन C के स्रोत – नींबू ,संतरा ,नारंगी ,टमाटर, खट्टे पदार्थ, मिर्च ,अंकुरित अनाज। |
फालिक अम्लरासायनिक नाम – टेरोईल गलूटैमिक। फॉलिक अम्ल की कमी से होने वाले रोग – एनीमिया , पेचिस रोग। फॉलिक अम्ल के स्रोत – दाल, यकृत, सब्जियां, अंडा, सेम। |
विटामिन B12रासायनिक नाम – साएनोकबालामीन विटामिन B12 की कमी से होने वाले रोग – एनीमिया, पांडुरोग विटामिन B12 के स्रोत – मांस , कलेजी, दूध। |
विटामिन B7रासायनिक नाम – बायोटिन विटामिन B7 की कमी से होने वाले रोग – लकवा, शरीर मे दर्द, बालो का गिरना। विटामिन B7 के स्रोत्र – मांस, अंडा, यकृत, दूध। |
विटामिन B6रासायनिक नाम – पाइरिडॉक्सिन विटामिन B6 की कमी से होने वाले रोग – एनीमिया, त्वचा रोग। विटामिन B6 के स्रोत्र – यकृत, मांस, अनाज |
विटामिन B5रासायनिक नाम – निकोटिनैमाइड या नियासिन विटामिन B5 की कमी से होने वाले रोग – पेलग्रा या 4-D- सिंड्रोम। विटामिन B5 के स्रोत्र – मांस ,मूंगफली ,आलू,टमाटर, पत्ती व सब्जियां। |
विटामिन B3रासायनिक नाम – पैंटोथेनिक अम्ल। विटामिन की B3 कमी से होने वाले रोग -बाल का सफेद होना, मंदबुद्धि होना। विटामिन B3 के स्रोत – मांस ,दूध ,मूंगफली ,गन्ना, टमाटर। |
विटामिन B2रासायनिक नाम – राइबोफ्लेविन विटामिन B2 की कमी से होने वाले रोग – त्वचा का फटना आंखों का लाल होना ,जीभ का फटना विटामिन B2 के स्रोत – खमीर ,कलेजी ,मांस,हरी सब्जियां दूध। |
विटामिन Aरासायनिक नाम – रेटिनोल विटामिन ए की कमी से होने वाला रोग – रतौंधी, संक्रमणों का खतरा,जिरोपथैलमिया। विटामिन A के स्रोत – दूध ,सब्जियां, मछलीयुक्त तेल। |
विटामिन B1रासायनिक नाम – थायमिन विटामिन B1 की कमी से होने वाले रोग – बेरी – बेरी। विटामिन B1 के स्रोत – मूंगफली, तिल, सूखी मिर्चे, बिना घुली दाल, यकृत अंडा या सब्जियां। |
Read Also:- Physics Objective Type Question for Class 12th Click Here
science gk
Difference Between Prokaryotic and Eukaryotic Cell || for Class 9

15 Difference Between Prokaryotic and Eukaryotic Cell || Science Question
नमस्कार! अभ्यर्थियों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे (Difference Between Prokaryotic and Eukaryotic Cell) प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर जोकि परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं परीक्षा में अक्सर यह प्रश्न पूछा जाता है तो आइए जानते हैं यूकैरियोटिक और प्रोकैरियोटिक कोशिका में क्या अंतर होता है
प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर
s.no | प्रोकैरियोटिक कोशिका | यूकैरियोटिक कोशिका |
1. | इनमें प्रारंभी अविकसित केंद्रक होता है | | इनमें पूर्ण विकसित केंद्रक होता है | |
2. | यह आदिम कोशिकाएं हैं | | ये सुविकसित कोशिकाएँ है | |
3. | कोशिका द्रव्य पूर्ण कोशिका में फैला रहता है | | कोशिका एवं कोशिका कला के बीच सीमित रहता है | |
4. | केंद्रक कला तथा केंद्रिका अनुपस्थित होती है | | केंद्रक कला तथा केंद्रिका उपस्थित होती है | |
5. | डीएनए हिस्टोन प्रोटीन रहित होता है | | डीएनए हिस्टोन प्रोटीन जुड़ी होती है | |
6. | गॉल्जी तंत्र, अन्त: प्रद्रव्यी जालिका, लवक तथा माइट्रोकांड्रिया अनुपस्थित होते हैं | | गॉल्जी तंत्र, अन्त: प्रद्रव्यी जालिका, लवक तथा माइट्रोकांड्रिया उपस्थित होते हैं |(लवक केवल पादप कोशिका में) | |
7. | श्वसन तंत्र जीवद्रव्य कला में उपस्थित होता है | | श्वसन तंत्र माइट्रोकांड्रिया में उपस्थित होता है | |
8. | प्रकाश संश्लेषण क्रोमेटोफोर में होता है | | प्रकाश-संश्लेषण पादप कोशिका के हारितलवक में होता है | |
9. | राइबोसोम 70 S प्रकार के होते हैं | | राइबोसोम 70 S तथा 80 S प्रकार के होते हैं | |
10. | कशाभिका में सूक्ष्म तंतुओं की (9+2) व्यवस्था नहीं होती है | | कशाभिका में सूक्ष्म तंतुओं की (9+2) व्यवस्था होती है | |
11. | रिक्तिका अनुपस्थित होती है | | रिक्तिका उपस्थित होती है | |
12. | लयनकाय का लाइसोसोम अनुपस्थित होते हैं | | जन्तु कोशिका में उपस्थित होते है | |
13. | सूत्री कोशिका विभाजन नहीं होता है | | सूत्री कोशिका विभाजन होता है | |
14. | कोशिका भित्ति पतली होती है | | इनमें कोशिका भित्ति मोटी होती है | |
Read Also:- Physics Objective Type Question for Class 12th Click Here |
science gk
All Chemical Formulas List pdf in Hindi || For Class 10th

List of Chemical Formulas and their Common Names|| For Class 10th
नमस्कार! दोस्तों इस आर्टिकल में आज हम Science GK का एक महत्वपूर्ण टॉपिक (All Chemical Formulas List pdf in Hindi) आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जिसमें हमने विज्ञान के सभी रासायनिक यौगिकों के रासायनिक सूत्र शामिल किए हैं जो कि कक्षा 10वीं और कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि परीक्षा में रासायनिक सूत्र व उनका व्यापारिक नाम से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं विभिन्न योगिक के रासायनिक सूत्र जिनकी सूची इस प्रकार है-
रासायनिक पदार्थों के नाम एवं उनके सूत्र
व्यापारिक नाम | रासायनिक नाम | रासायनिक सूत्र |
चाक | कैल्शियम कार्बोनेट | CaCO3 |
सुहागा | बोरेक्स | Na2B4O7.10H2O |
फिटकरी | पोटैसियम एलुमिनियमसल्फेट | K2SO4Al2(SO4)3.24H2O |
जिप्सम | कैल्शियम सल्फेट | CaSO4.2H2O |
नीला थोथा | कॉपर सल्फेट | CuSO4 |
हरा कसीस | फैरिकसल्फेट | Fe2(SO4)3 |
शुष्क बर्फ | ठोस कार्बन- डाई- आक्साईड | CO2 |
कास्टिक पोटाश | पोटेशियम हाईड्राक्साईड | KOH |
स्प्रिट | मैथिलएल्कोहल | CH3OH |
एल्कोहल | एथिलएल्कोहल | C2H5OH |
खाने का सोडा | सोडियम बाइकार्बोनेट | NaHCO3 |
धोने का सोडा | सोडियम कार्बोनेट | Na2CO3 |
शोरा | पोटैसियमनाइट्रेट | KNO3 |
बुझाचूना | कैल्सियम हाईड्राक्साईड | Ca(OH)2 |
लाफिंग गैस | नाइट्रस ऑक्साइड | N2O |
लालदवा | पोटैसियम परमैगनेट | KMnO4 |
चूना | कैल्सियम आक्साईड | CaO |
लाल सिंदूर | लैडपरआक्साईड | Pb3O4 |
नौसादर | अमोनियमक्लोराईड | NH4Cl |
टी.एन.टी. | ट्राईनाईट्रोटालीन | C6H2CH3(NO2)3 |
मंड | स्टार्च | C6H10O5 |
अंगूरकासत | ग्लूकोज | C6H12O6 |
सिरका | एसिटिक एसिड का तनुघोल | CH3COOH |
स्लेट | सिलिका एलुमिनियम आक्साईड | Al2O32SiO2.2H2O |
गैसों के रासायनिक सूत्र
रासायनिक गैसों के नाम | रासायनिक गैसों के सूत्र |
ब्यूटेन | C4H10 |
प्रोपेन | C3H8 |
मीथेन | CH4 |
क्लोरीन | Cl₂ |
क्लोरीन डाइऑक्साइड | ClO₂ |
कार्बन मोनोऑक्साइड | CO |
कार्बन डाइऑक्साइड | CO₂ |
हाइड्रोजन | H₂ |
हाइड्रोजन सल्फाइड | H₂S |
हाइड्रोजन क्लोराइड | HCL |
हाइड्रोजन सायनाइड | HCN |
नाइट्रोजन डाइऑक्साइड | NO2 |
अमोनिया | NH3 |
सल्फर डाइऑक्साइड | SO₂ |
नाइट्रिक ऑक्साइड | NO |
फास्फीन | PH3 |
ओजोन | O3 |
एथेनॉल | C2H5OH |
एथिलीन ऑक्साइड | C2H4O |
हेक्सेन | C6H14 |
पैंटेन | C5H12 |
रासायनिक यौगिक और अम्ल रासायनिक सूत्र
रासायनिक यौगिक और अम्ल |
रासायनिक सूत्र |
सल्फ्यूरिक अम्ल | H₂SO₄ |
सलफ्युरस अम्ल | H₂SO₃ |
हाइड्रो क्लोरिक अम्ल | HCL |
ऑक्सेलिक अम्ल | C₂H₂O₄ |
एसिटिक अम्ल | CH₃COOH |
बेंजोइक अम्ल | C7H6O2 |
टार्टरिक अम्ल | C₄H₆O₆ |
फार्मिक अम्ल | CH₂O₂ |
मार्शल अम्ल | H₂S₂O₈ |
लेक्टिकअम्ल | C₃H₆O₃ |
ईथेनाल अम्ल | C₂H₆O |
नाइट्रिक अम्ल | HNO₃ |
नाइट्रस अम्ल | HNO₂ |
फास्फोरिक अम्ल | H₃O₄P |
फास्फोरस अम्ल | H₃PO₃ |
बोरिक अम्ल | H₃BO₃ |
कार्बोनिक | H₂CO₃ |
एस्कार्बिक | C₆H₈O₆ |
कार्बोक्स्लिक अम्ल | R–COOH |
फोलिकअम्ल | C19H19N7O6 |
यूरिक अम्ल | C5H4N4O3 |
दोस्तों उपरोक्त आर्टिकल में हमारे द्वारा शेयर की गई (All Chemical Formulas List pdf in Hindi) रासायनिक सूत्रों की सूची आशा है आपके लिए मददगार साबित होगी आप इनका अध्ययन करके परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर सकेंगे
Can Read Also:-
1. | MCQ Questions for Class 10 Sanskrit Chapter 1 | Click Here |
2. | Paryayvachi Shabd in Sanskrit for Class 10 | Click Here |
3. | फलों के नाम संस्कृत में | Click Here |
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET 2023: ‘गणित पेडागोजी’ के ऐसे ही प्रश्न पूछे जाएंगे अगले माह होने वाली सीटेट परीक्षा में!
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET 2023: सीटेट परीक्षा में ‘लेव वाइगोत्सकी’ के सिद्धांत से पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न यहां पढ़ें!
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET EVS MCQ: महज कुछ ही दिनों बाद आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘पर्यावरण पेडागोजी’ के संभावित प्रश्न!
-
Sanskrit3 years ago
Fruits Name in Sanskrit Language|| फलों के नाम संस्कृत में
-
Uncategorized11 months ago
संस्कृत में मम परिचय | Mam Parichay Sanskrit Mein Class 10th
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET August 2023: ‘हिंदी पेडगॉजी’ पर आधारित कुछ इस लेबल के प्रश्नों का अध्ययन भी एक बार अवश्य करें!
-
CTET & Teaching1 month ago
CTET 2023: ‘जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत’ पर आधारित परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न यहां पढ़ें!
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET 2023: पर्यावरण के अंतर्गत ‘आश्रय’ (Shelter) से संबंधित कुछ ऐसे प्रश्न जो परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं!