CTET & Teaching

CTET 2023: नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर ‘गणित पेडागोजी’ के महत्वपूर्ण प्रश्न यहां पढ़ें!

Pedagogy of Mathematics MCQ For CTET: जुलाई 2023 में आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा में अब कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। बता दें कि देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक मानी जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे लिहाजा यह कहा जा सकता है। कि अभ्यर्थियों के मध्य प्रतिस्पर्धा कड़ी रहने वाली है।

यदि आप भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो आपको बेहतर परिणाम के लिए रणनीति के तहत पढ़ाई पर फोकस करना बेहद आवश्यक हो जाता है। जिससे कि परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल हो सके। इस आर्टिकल में गणित पेडागोजी के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न आपके लिए लेकर आए हैं, जो कि परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों का अभ्यास अभ्यर्थियों को एक बार जरूर कर लेना चाहिए। जिससे कि वह जान पाए कि पेपर में किस लेवल के प्रश्न पूछे जाते हैं।

परीक्षा में पूछे जाने वाले गणित पेडागोजी के संभावित प्रश्न—Mathematics Pedagogy Important Questions For CTET Exam

1. कक्षा VI की पाठ्य-पुस्तक से निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए

“प्रबल ने 5% प्रति वर्ष की दर से ब्याज पर बैंक में 5,000 रु. जमा किए। दो वर्ष बाद उन्होंने 3,500 रु. पढ़ने वाली मेज खरीदने के लिए निकाले। उसने अपने पास बची राशि को अन्य दो वर्षों के लिए 5% प्रति वर्ष ब्याज दर पर जमा करा दिया। दो वर्ष बाद वह कितनी राशि प्राप्त करेगा?” इस प्रश्न के माध्यम से शिक्षार्थियों में कौन-सा मूल्य विकसित किया जा सकता है?

(a) सादगी और दूसरों की सहायता करना

(b) ईमानदारी

(c) पैसे बचाने और समझदारी से खर्च करने की आदत

(d) निष्ठा

Ans- c 

2. हस्त-परख प्रतिमान, स्थिर चित्र, लिखित प्रतीक, मौखिक और लिखित भाषा, वास्तविक संसार की स्थितियाँ अथवा संदर्भ —————-  को दर्शाने के पाँच तरीके हैं।

(a) गणित की पाठ्यचर्या 

(b) गणितीय शब्द-भंडार

(c) गणितीय चिंतन एवं विचार

(d) ज्यामितीय प्रमाण

Ans- c 

3. एन.सी.एफ (2005) मानता है कि गणित में ‘सोचने एवं तर्क का एक निश्चित तरीका’ निहित है। नीचे दिए गए कथनों में से वह कथन चुनिए जो उपर्युक्त सिद्धांत का पालन नहीं करताः

(a) पाठ्यपुस्तकों में प्रस्तुत सामग्रियों के लिखने का तरीका 

(b) कक्षा के लिए चुने गए क्रियाकलाप एवं अभ्यास 

(c) उसे पढ़ाने की विधि 

(d) आंकिक प्रश्नों को हल करने के लिए

Ans- d 

4. विद्यार्थियों को निर्धारित सूत्र बताना छोटे बच्चों में गणितीय विचार निम्न क्रम में विकसित किए जा सकते हैं:

(a) चित्र, संकेत, ठोस वस्तुएँ। 

(b) संकेत, चित्र, ठोस वस्तुएँ 

(c) ठोस वस्तुएँ, चित्र, संकेत 

(d) ठोस वस्तुएँ, संकेत, चित्र

Ans- c 

5. कक्षा में गणितीय वार्तालाप को प्रोत्साहित करने का सबसे उपयुक्त उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा हो सकता है?

(a) गणित से डरने वाले बच्चों को कक्षा में आपस में बातचीत करने में सक्षम होना चाहिए।

(b) गणित के विषयों के बारे में कक्षा में बहस आयोजित की जानी चाहिए।

(c) बच्चों को गणित की कक्षा में प्रमेय और सूत्रों के वाचन (recite) में सक्षम होना चाहिए।

(d) गणितीय विवरणों के बारे में बात करते हुए और उनका उपयोग करते समय बच्चों को एक सटीक भाषा का उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए।

Ans- d

6. छात्र गणितीय गणना में गति प्राप्त कर सकते हैं-

(a) चर्चा या वाद-विवाद द्वारा 

(b) मौखिक कार्य द्वारा

(c) लिखित कार्य द्वारा

(d) अभ्यास द्वारा

Ans- b 

7. एक बच्चे से यह पूछने पर कि “क्षेत्रफल क्या है?” उसने लंबाई X चौड़ाई उत्तर दिया। क्षेत्रफल की अवधारणा के बारे में बच्चे की समझ के बारे में आप क्या कह सकते हैं?

(a) बच्चे ने किसी भी बंद आकार के क्षेत्रफल के सामान्य विचार को आयत के क्षेत्रफल के रूप में उपयोग किया।

(b) बच्चा सही कह रहा है कि क्षेत्रफल लंबाई X चौड़ाई है।

(c) बच्चा क्षेत्रफल और परिमाप की अवधारणा के बीच उलझन में है।

(d) बच्चे को क्षेत्रफल की अवधारणा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Ans- a

8. एक बच्चा संख्याओं, संक्रियाओं, और संकेतों, घड़ी के दो काँटों, विभिन्न सिक्कों आदि में अन्तर करने में कठिनाई। प्रदर्शित करता है। इसका निहितार्थ है कि विशिष्ट बाधाएँ उसके सीखने को प्रभावित कर रही हैं, वे हैं –

(a) कमजोर गतिक कौशल, पढ़ना और लिखना कौशल 

(b) कमजोर शाब्दिक, चाक्षुष श्रव्य और कार्यकारी स्मृति 

(c)  कमजोर चाक्षुष-प्रक्रमण योग्यता, जैसे चाक्षुष विभेदीकरण, स्थानिक संगठन और चाक्षुष समन्वयन 

(d) कमजोर भाषा प्रक्रमण योग्यता, जैसे अभिव्यक्ति, शब्द- भण्डार और श्रव्य प्रक्रमण

Ans- c 

9. मानसिक गणित सम्बन्धी गतिविधियाँ महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह निम्नलिखित में से किसी एक के अवसर उपलब्ध कराती हैं? 

(a) मानसिक संगणना सम्बन्धी प्रक्रियाओं का विकास, क्योंकि शिक्षार्थी तेज गति से संख्याओं के परिकलन के बीच सम्बन्धों की पहचान करने की कोशिश करता है।

(b) पेपर-पेंसिल का उपयोग करते हुए कक्षा में प्रक्रियाओं को सीखने में निपुणता प्राप्त करना

(c) कलन विधि (एल्गोरिथ्म) को सीखना निपुणता प्राप्त करना और कम समय में अधिक संख्या में समस्याओं का अभ्यास करना, 

(d) परिकलन में परिशुद्धता के साथ उनकी गति को बढ़ाने और परीक्षाओं के साथ उनकी गति को बढ़ाने और परीक्षाओं में उनके निष्पादन में सुधार करने में मदद करना।

Ans- a 

10. प्राथमिक कक्षा का एक बच्चा संख्या संक्रिया चिन्हों सिक्कों एवं घड़ी की सुईयों में अन्तर स्थापित नहीं कर पाता है। यह तथ्य इंगित करता है कि इस बच्चे को निम्नलिखित में से किस प्रक्षेत्र में समस्या है।

(a) श्रवण स्मृति 

(b) प्रक्रिया स्मृति

(c) दृश्य प्रक्रमण

(d)  भाषा प्रक्रमण

Ans- c

11. कक्षा II के विद्यार्थियों को एक शिक्षक ‘योग’ (जोड़) सिखा रहा है। निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति का अनुसरण सर्वाधिक उपयुक्त है?

(a) कक्षा II में शाब्दिक प्रश्नों को न कराया जाए 

(b) शाब्दिक प्रश्नों का प्रयोग केवल मूल्यांकन हेतु किया जाना चाहिए।

(c) योग (जोड़) को शाब्दिक प्रश्नों द्वारा प्रस्तुत करना चाहिए। 

(d) शाब्दिक प्रश्नों को अध्याय के अन्त में कराया जाना चाहिए।

Ans- c 

12. जब राजन के सामने शाब्दिक समस्याएँ आती हैं, तो वह प्रायः पूछता है “मैं जमा करूँ या घटा? “मैं गुणा करूँ या भाग?” इस तरह के प्रश्न बताते हैं कि

(a) राजन जोड़ और गुणा नहीं कर सकता

(b) राजन कक्षा में बांधा डालने के लिए अवसर खोजता है 

(c) राजन को भाषा समझने में कठिनाई होती है 

(d) राजन संख्या-संक्रियाओं को नहीं समझता

Ans- d 

13. ‘2X3 का मान 8 के बराबर नहीं है’ को गणितीय भाषा में किस प्रकार लिखेंगे?

(1) 2 × 3 ≤ 8

(2) 2 × 3 ≥ 8

(3) 2 × 3≠8 

(4) 2 × 3 = 8

Ans- 3 

14. ∑ चिह्न प्रदर्शित करता है

(1) दी गई संख्याओं का योगफल 

(2) प्रदत्त वस्तुओं की संख्या 

(3) दी गई संख्याओं का गुणनफल 

(4) उक्त कोई नहीं

Ans- 1 

15. यदि दिया है a > b, तो इसका आशय है-

(1) a,b से बड़ा है।

(2) ab के बराबर है।

(3) a, b से बड़ा है या बराबर है।

(4) a, b से बड़ा है पर बराबर नहीं है।

Ans- 3 

Read More:-

CTET 2023: ‘CDP’ के इन प्रश्नों पर मजबूत पकड़ दिलाएगी सीटेट परीक्षा में बेहतर परिणाम अभी पढ़ें!

CTET 2023: EVS NCERT के अंतर्गत ‘विषाणु जीवाणु जनित रोग’ से जुड़े प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जाते हैं!

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button