हरियाणा:Current Affairs (September 2019)
नमस्कार! दोस्तों Studysuffer.com में आपका स्वागत है।आज हम इस आर्टिकल में आपके साथ हरियाणा (Haryana Current Affairs September 2019) का सितंबर माह का current affairs आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इससे संबंधित प्रश्न हरियाणा स्टेट के सभी एग्जाम HSSC, Haryana Police and HTET Exams में पूछे जाते हैं।इन प्रश्नों के अध्ययन से आपको आने वाले सभी एग्जाम में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्नों को हल करने में मदद मिलेगी।
हरियाणा राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई किंतु विशिष्ट ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक इकाई के रूप में हरियाणा का अस्तित्व प्राचीन काल से मान्य रहा है।यह राज्य आदि काल से ही भारतीय संस्कृति और सभ्यता की धुरी रहा है। हरियाणा (Haryana Current Affairs September 2019) के विषय में वैदिक साहित्य में अनेक उल्लेख मिलते हैं सिंधु घाटी की सभ्यता और मोहनजोदड़ो संस्कृति का विकास भी यहीं पर हुआ था।
हरियाणा करंट अफेयर्स 2019
प्रश्न :- एशिया का पहला एग्री वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर हरियाणा के किस जिले में स्थापित किया गया है?
उत्तर :- हिसार जिले से
प्रश्न :-हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार के लिए किन जिलों को सम्मानित किया गया है ?
उत्तर:- भिवानी और महेंद्रगढ़ जिलों को
प्रश्न :- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को सफलतापूर्वक लागू करने तथा लिंगानुपात में सुधार के लिए हरियाणा सहित कितने राज्यों को सम्मानित किया गया है?
उत्तर:- पांच राज्यों को
प्रश्न:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 7 सितंबर को बेंगलुरु से स्थित इसरो मुख्यालय में हरियाणा के कितने बच्चों ने chandrayaan-2 की लैंडिंग देखी ?
उत्तर :- 2 बच्चों ने
प्रश्न:- पशुओं की नस्ल सुधार के लिए उनका पंजीकरण एवं प्रमाणीकरण करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर :- हरियाणा राज्य
प्रश्न: हरियाणा में दुग्ध उत्पादक दाम बढ़ाने के लिए किस मोबाइल ऐप को लांच किया गया है?
उत्तर:- हर पशु का ध्यान ऐप को
प्रश्न : किस हरियाणवी ने 10,000 सूर्य नमस्कार का नया रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर: संदीप आर्य ने
प्रश्न :- “मलेरिया मुक्त मेवात” अभियान का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर:- : अनिल विज ने
प्रश्न :- हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने चीन में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स 2019 में कितने पदक जीते?
उत्तर:- 17 पदक
प्रश्न:- हरियाणा के किस जिले में “एयर शटल” सेवा की शुरुआत की गई है?
उत्तर: हिसार जिले में
प्रश्न:- हिसार जिले से किस कंपनी ने हवाई सेवाएं सबसे पहले शुरू की?
उत्तर: स्पाइस जेट कंपनी ने
प्रश्न :- कौन रोजर फेडरर को किसी सेट में हराने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं?
उत्तर:- सुमित नागल
प्रश्न:- हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए “ई विन सेफ” डिलीवरी एप तथा “आशा सॉफ्ट मोबाइल एप्लीकेशन” का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर:- अनिल विज ने
प्रश्न :- अंबाला से दिल्ली के बीच कितने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर स्टेशन लगाए गए हैं?
उत्तर :- 6 स्टेशन
प्रश्न :-उड़ान योजना के तहत राजकोषीय सहायता के माध्यम से एयर सटल सेवाएं शुरू करने वाला हरियाणा देश का कौन सा राज्य है?
उत्तर:- पहला राज्य
प्रश्न:- हरियाणा के किस किसान को इंडोनेशिया में इंटरनेशनल अवार्ड मिला है ?
उत्तर:- करण जीत सिंह अवॉर्ड
प्रश्न :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में कितने आयुष स्वास्थ्य एवं बैलेंस सेंटरों का उद्घाटन किया है
उत्तर:- 10 सेंटरों का
प्रश्न:- हरियाणा में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने हेतु महिला ई हाट नामक पहल को किन जिलों में पायलट आधार पर शुरू की गई है?
उत्तर:- करनाल और पंचकूला जिलों में
प्रश्न :-हरियाणा सरकार ने सहकारी बैंकों के ऋणी किसानों की ब्याज व जुर्माने की कितनी राशि माफ करने की घोषणा की?
उत्तर:- 4750 करोड़ रुपए
प्रश्न:- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने “मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना” का शुभारंभ किस जिले से किया गया?
उत्तर:- पंचकूला जिले से
प्रश्न:- हरियाणा पुलिस को स्कॉच शिखर सम्मेलन 2019 के दौरान किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर:- कांस्य पुरस्कार स्कॉच से
प्रश्न:- इंडोनेशिया की बाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए डॉक्टर सोमबीर मूल रूप से हरियाणा के किस जिले से संबंध रखते हैं?
उत्तर:- रेवाड़ी जिले से
प्रश्न:- ब्राजील में आयोजित शूटिंग वर्ल्ड में मनु भाकर ने मिक्स इवेंट में कौन सा पदक जीता?
उत्तर:- स्वर्ण पदक
प्रश्न:- हरियाणा के किस जिले की शूटर अश्वनी में शूटिंग वर्ल्ड में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर:- पानीपत
प्रश्न:- मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति किन्हें बनाया गया है?
उत्तर :- कपिल देव को
प्रश्न:- हरियाणा पुलिस के दुर्गा शक्ति एप को कौन सा पुरस्कार दिया गया?
उत्तर :- आईटी उत्कृष्टता पुरस्कार
प्रश्न:- इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड 2019 में हरियाणा के कौन से दो खिलाड़ी वेस्ट खिलाड़ी चुने गए?
उत्तर :- बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट
प्रश्न:- कौन हरियाणवी पहलवान 86 किलोग्राम वेट कैटेगरी में दुनिया के नंबर वन रेसलर 1 गए हैं?
उत्तर :- दीपक पुनिया
प्रश्न:- हरियाणा के किस जिले में तेरहवीं रैंकिंग ऑफ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया?
उत्तर :- हिसार जिले में
प्रश्न:- भारत सरकार द्वारा दिए गए 8 करोड़ गैस कनेक्शनों में से हरियाणा को कितने मिले?
उत्तर:- 7 लाख कनेक्शन
प्रश्न :- अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतेह करने वाले पर्वत रोही वरुण हरियाणा के किस जिले से संबंध रखते हैं?
उत्तर:- भिवानी जिले से
प्रश्न :- पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी समेत कितने जजों को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाया गया है?
उत्तर :- 4 जजों को
प्रश्न:- हरियाणा कला परिषद द्वारा राज्य के किन शहरों में युवा उत्सव 2019 का आयोजन किया गया?
उत्तर :- रोहतक और गुड़गांव जिले में
प्रश्न:- हरियाणा में ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 3500 से बढ़ाकर अब कितना कर दिया गया है?
उत्तर :- 7000रुपए
प्रश्न:- हरियाणा में ग्रामीण चौकीदारों को संबंधित क्षेत्रों में हुई मृत्यु की सूचना पंजीकृत करवाने की एवज में कितने रुपए दिए जाएंगे?
उत्तर :- 500 रुपए
प्रश्न:- देश की पहली इको फ्रेंडली रैली का आयोजन हरियाणा के किस जिले में किया गया?
उत्तर :- रोहतक जिले में
प्रश्न:- रेसलर योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने किस पार्टी को ज्वाइन किया?
उत्तर :- भाजपा पार्टी को
प्रश्न:- एच ए यू विश्वविद्यालय कृषि विश्वविद्यालयों में किस स्थान पर पहुंच गया है?
उत्तर :- दूसरे स्थान पर
प्रश्न:- वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर कौन बने हैं?
उत्तर:- अमित पंघाल
प्रश्न:- किस हरियाणवी बेटी ने सेवन समिट अभियान के तहत नेपाल की मना शूल चोटी को फतह किया?
उत्तर :- अनीता कुंडू
दोस्तों इस पोस्ट में हमने हरियाणा के सितंबर माह के करंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों (Haryana Current Affairs September 2019) का अध्ययन किया जो हरियाणा के सभी एग्जाम्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आशा है कि यह पोस्ट आपके लिए सहायक सिद्ध होगी।आपको आने वाले सभी एग्जाम के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं!!!!!!!