Madhya Pradesh ki Pramukh Yojanaen 2021 in Hindi

मध्यप्रदेश सरकार की वर्ष 2021 की प्रमुख योजनाएं

नमस्कार! दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे (Madhya Pradesh ki Pramukh Yojanaen 2021 in Hindi) मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में प्रारंभ की गई प्रमुख योजनाएं और अभियान से संबंधित सूची, साथी हम योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी भी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जो कि आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2021,MPPSC आदि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि परीक्षाओं में इन योजनाओं से संबंधित एक से दो प्रश्न अवश्य ही पूछे जाते हैं तो आइए जानते हैं मध्य प्रदेश द्वारा शुरू की गई प्रमुख योजनाओं के बारे में जो किस प्रकार है-

Can Read Also:-

List of MP Government Scheme 2021 in Hindi

रोजगार सेतु योजना

  • मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कुशल श्रमिकों के लिए रोजगार हेतु योजना का शुभारंभ किया है।
  • योजना का शुभारंभ 25-26 मई 2020 को किया गया।
  • इस प्रकार की योजना बनाकर लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने बेरोजगार प्रवासियों के लिए उनके कौशल से संबंधित क्षेत्रों में नौकरियों की तलाश करने और पंजीकृत करने के लिए एक नए पोर्टल MP रोजगार सेतु पोर्टल को भी शुरू किया गया है।

रोको टोको अभियान

  • मध्य प्रदेश सरकार ने एक विशेष अभियान रोको टोको भी शुरू किया गया है।
  • रोको टोको अभियान जुलाई 2020 से शुरू किया गया है।
  • यह अभियान उन लोगों को लक्षित करेगी जो मास्क नहीं पहनते हैं।
  • रोको टोको अभियान के अंतर्गत उन लोगों को मास्क बांटेगी जो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनते हैं।

जीवन शक्ति योजना

  • मध्य प्रदेश सरकार ने 25 अप्रैल 2020 को महिलाओं के लिए जीवन शक्ति योजना शुरू की है।
  • इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों की महिलाएं घर पर मास्क बनाकर पैसा कमा सकती हैं।
  • प्रदेश की सरकार प्रति मास की कीमत ₹11 का भुगतान करेगी।
  • महिलाओं द्वारा निर्मित मास्क मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित दर पर जिला स्तर पर खरीदे जाएंगे।
  • जैसे ही वे मास्क वितरित करते हैं भुगतान करने की प्रक्रिया उसी दिन या अगले दिन अपने खाते में भुगतान प्राप्त करेंगे।

इंतजार आपका सोशल मीडिया अभियान

  • मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यटन बोर्ड (MPTB) इंतजार आपका नामक एक नया अभियान 5 जुलाई 2020 को शुरू किया गया है।
  • यह अभियान राज्य के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री स्व निधि योजना (पीएम स्ट्रीट वेंडर)

  • स्ट्रीट वेंडर के लिए शुरू की गई आत्मनिर्भर निधि (प्रधानमंत्री स्वर निधि योजना) के कार्यान्वयन मैं मध्य प्रदेश सरकार अन्य राज्यों की तुलना में शीर्ष स्थान पर है।
  • इस योजना से वर्तमान में राज्य में 378 नगरीय निकायों को लाभान्वित किया जा रहा है।
  • इसके अंतर्गत रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को छोटी राशि का कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा जिससे उन्हें अपना व्यवसाय जारी रखने में मदद मिलेगी।
  • इसके तहत 1 साल के लिए ₹10000 की ब्याज मुक्त कार्यशील पूंजी भी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत ऋण राशि पर 7% का ब्याज अनुदान केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा जबकि शेष राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

किल कोरोना अभियान

  • मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए 1 जुलाई 2020 से किल कोरोना अभियान शुरू करने की घोषणा की है।
  • इस अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर सर्वेक्षण किया जाएगा और नागरिकों का कोविड-19 के साथ-साथ अन्य बीमारियों का भी परीक्षण किया जाएगा।
  • इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान 2.5 लाख परीक्षण किए गए जिसमें 15000 से 20000 नमूने प्रतिदिन एकत्रित किए गए।

निष्ठा विद्युत मित्र योजना

  • मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPMKVVCL) ने महिला सशक्तिकरण के लिए निष्ठा विद्युत मित्र योजना का शुभारंभ 10 जून 2020 को किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाएं स्व सहायता समूह निष्ठा विद्युत मित्र के रूप में सेवाएं देंगे।
  • यह योजना कंपनी के राजस्व को बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को अतिरिक्त आय जुटाने में मदद करें करने के लिए शुरू की गई है।
  • यह योजना भोपाल, नर्मदा पुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के सभी 16 जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में कंपनी के अधिकार क्षेत्र में लागू की गई है।

दीदी वाहन योजना

  • मध्यप्रदेश के आदिवासी झाबुआ जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा दीदी वाहन सेवा शुरू की गई है।
  • यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव के लिए शुरू की गई है,जो आदिवासी क्षेत्रों में गर्भवती ग्रामीण महिलाओं के लिए एक जीवन रेखा साबित हो सकती है।
  • ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं झाबुआ के पेटलावद विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों के 29 गांव में शुरू की गई दीदी वाहन सेवा के तहत पूरी तरह से फ्री वाहन प्रदान कर रही है।
  • दीदी वाहन सेवा का खर्च महिलाओं द्वारा अपनी बचत पर अर्जित ब्याज के माध्यम से वहन किया जाता है।

एक मास्क अनेक जिंदगी

  • 1 से 15 अगस्त तक चलाए जाने वाले जन जागरूकता अभियान एक मास्क अनेक जिंदगी का शुभारंभ मध्य प्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा किया गया है।
  • यह अभियान कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किया गया है।
  • इस अभियान के अंतर्गत एक मास्क बैंक की स्थापना की गई है जहां लोग मासिक दान कर सकते हैं जो बाद में गरीब लोगों को फ्री में दिया जाएगा।

थैंक्स मॉम योजना

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय और विकलांग कल्याण निदेशालय के परिसर में थैंक यू मॉम नामक एक वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है।
  • आयुक्त रेणु तिवारी ने बताया कि इस अवधि के द्वारा लगाए जाने वाले सभी पौधों को प्रत्येक कर्मचारी की मां के नाम पर पट्टी का के साथ लगाया जा रहा है।
  • कर्मचारी अपनी मां की तरह ही पौधे की देखभाल करेंगे परिसर में नीम अमरूद, आम, चांदनी, पारिजात और तुलसी के पौधे लगाएंगे।
  • इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अन्य लोगों के बीच ऑनलाइन चित्रकला और चर्चा का आयोजन भी किया गया है।

हमारा घर हमारा विद्यालय अभियान

  • 6 जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश सरकार ने कॉमेडी 19 महामारी के कारण लगे देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान छात्रों की शैक्षणिक नियमितता को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल प्लेटफार्म पर हमारा घर हमारा विद्यालय अभियान शुरू किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत अब छात्रों के घर के अंदर स्कूल की घंटी सुनाई देगी और शिक्षण घंटे के बाद छात्रों की कक्षा शुरू करेंगे।
  • यह योजना ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अपने घर पर पड़ा है जाने वाले बच्चों के लिए स्कूल जैसा माहौल प्रदान करेगी।

(Madhya Pradesh ki Pramukh Yojanaen 2021 in Hindi)

लाइट हाउस प्रोजेक्ट योजना

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर सहित छह राज्यों के 6 स्थानों पर ग्लोब हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया (जी एच टी सी इंडिया) के तहत हल के मकान से जुड़ी परियोजनाओं (लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स) की आधारशिला रखी।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर में 128 करोड रुपए लागत की लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। आवास निर्माण की एक नई तकनीक है।
  • लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) का निर्माण जीएसटीसी इंडिया के तहत किया जा रहा है जो आवास निर्माण के क्षेत्र में नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए एक समग्र परिवेश तैयार करने की परिकल्पना है।

सेफ सिटी कार्यक्रम योजना

  • मध्य प्रदेश में महिलाओं लड़कियों और बच्चों पर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा और उत्पीड़न को रोकने और उन्हें सुरक्षित करने के उद्देश्य से सेफ सिटी कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया गया है।
  • वर्ष 2021 223 सेफसिटी कार्यक्रम की वार्षिक थीम “लड़कियों और महिलाओं के प्रति सम्मान पूर्वक नजरिए एवं व्यवहार देना तथा छेड़छाड़ मुक्त शहर का निर्माण करना है”
  • शिव सिटी कार्यक्रम का क्रियान्वयन 6 शहरों गोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, छतरपुर और छिंदवाड़ा में किया जा रहा है।हाल ही में मंत्री परिषद द्वारा इसकी मंजूरी दी गई है महिला बाल विकास इस कार्यक्रम के नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा।

(Madhya Pradesh ki Pramukh Yojanaen 2021 in Hindi)

नशा विरोधी विशेष अभियान

  • देश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भारत सरकार द्वारा 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक नशा विरोधी विशेष अभियान चलाया गया।

पाठशाला की पौधशाला योजना

  • वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा है कि वन विभाग द्वारा प्रदेश के 28 जिलों के 35 शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में पाठशाला की पौधशाला योजना का क्रियान्वयन इस वर्ष से प्रारंभ किया जा रहा है।
  • युवा पीढ़ी में पौधरोपण के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से यह योजना शुरू की गई है।
  • वन मंत्री श्री शाह ने बताया कि आगामी 4 वर्षो में इस योजना का विस्तार करते हुए अन्य विद्यालयों को भी शामिल किया जाएगा।

हेल्प डेस्क सेवा योजना

  • ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर इंदौर शहर के सभी बिजली जोड़ों पर हेल्पडेस्क प्रारंभ की गई है।
  • यहां बिजली कर्मचारी आगंतुक उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी शिकायतों के समाधान में मदद करेंगे।
  • कंपनी क्षेत्र में इंदौर के पांच देवास के दो उज्जैन के दो रतलाम के दो जॉन पर हेल्पडेस्क सुविधा प्रारंभ की जा रही है।

लोकल फॉर दिवाली अभियान

  • हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा लोकल फॉर दिवाली अभियान का शुभारंभ 9 नवंबर को किया गया है।
  • मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा दीपावली के अवसर पर स्थानीय सरकारों द्वारा उत्पादित मिट्टी के दियों सूती रेशमी हथकरघा वस्त्रों के विकास को बढ़ावा देने के लिए लोकल फॉर दिवाली हैश टैग अभियान का शुभारंभ किया गया है।
  • इसके साथ ही निगम द्वारा भोपाल ग्वालियर जबलपुर इंदौर पर सागर में दीपोत्सव मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है।

मिलावट से मुक्ति अभियान

  • मिलावट से मुक्ति अभियान का शुभारंभ 11 नवंबर 2020 को मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।
  • भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने इस का शुभारंभ किया गया है।
  • इस अभियान के तहत नौ चलित प्रयोगशाला रवाना की गई है, जो अलग-अलग स्थानों पर जाकर खाद्य सामग्री की जांच करेगी।

एक जिला एक उत्पाद योजना

  • आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद की योजना शुरू की गई है।
  • इसमें प्रत्येक जिले के एक उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। जिलों में पैदा होने वाली फल सब्जी और फसलों की ग्रेडिंग पैकिंग तथा बेहतर मार्केटिंग के लिए अगले 4 साल में 7440 करोड रुपए खर्च कर आवश्यक नेटवर्क विकसित किया जाएगा।
  • एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत की बुरहानपुर में केला एक्सपोर्ट्स क्लस्टर बनाया जाएगा।
  • बुरहानपुर के किले को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। बुरहानपुर में अकेला आधारित उद्योगों की स्थापना की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

1. मध्य प्रदेश के प्रमुख जलप्रपात Click Here
2. मध्य प्रदेश के प्रमुख अनुसंधान केंद्रों की सूची Click Here
3. मध्य प्रदेश की नदियाँ और उनके उदगम स्थल Click Here
4. मध्यप्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान Click Here
5. मध्य प्रदेश के प्रमुख समाधि स्थल एवं मकबरे Click Here

Leave a Comment