CTET EVS Previous Year Question: सीबीएसई के द्वारा सीटेट परीक्षा के 17 वे संस्करण का आयोजन अगस्त माह की 20 तारीख को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। यदि आप भी शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, और इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए विगत वर्ष दिसंबर में आयोजित हुई सीटेट परीक्षा में पूछे गए पर्यावरण के कुछ चुनिंदा सवाल लेकर आए हैं। जिसका अध्ययन आपको एक बार जरूर कर लेना चाहिए। जिससे कि आप परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के लेबल को जान पाए।
पर्यावरण एनसीईआरटी के ऐसे प्रश्न जो विगत वर्ष में पूछे जा चुके हैं—EVS Previous Year Question For CTET Exam
1. जब किसी एक कपड़े पर दूध को उड़ेलते है मलाई उस पर ही रह जाती है। पृथक्करण की यह प्रक्रिया है.
1. निस्पंदन
2. चालन
3. अवसादन
4. निस्तारण
Ans- 1
2. तीन राज्यों का वह समूह, जिनके किसी किनारे पर बंगाल की खाड़ी हैं, कौन- सा है?
1. आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु
2. ओडिशा, केरल, तमिलनाडु
3. ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
4. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु
Ans- 3
3. मान लीजिए आप मध्य प्रदेश में हैं। इस राज्य के सापेक्ष किस दिशा में हमारे देश के सर्वाधिक घने जंगल है?
1. ठीक उत्तर
2. उत्तर-पूर्व
3. उत्तर-पश्चिम
4. दक्षिण पश्चिम
Ans- 2
5. “खेजड़ी वृक्ष के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-
A. यह वृक्ष मुख्यतः रेगिस्तान क्षेत्रों में पाया जाता है।
B. इसे उगने के लिए अधिक जल की आवश्यकता नहीं होती।
C. यह वृक्ष अपने तने से जल संचित करता है जिसका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर किया जाता है।
D. इस वृक्ष की छाल का उपयोग दवाइयों के बनाने में होता है तथा इसकी लकड़ी पर कीटों का प्रभाव नहीं पड़ता है।
E. इस वृक्ष में बहुत कम पत्तियाँ होती है।
इसमें सही कथन है-
1. A, B और D
2. A., B और C
3. B, C 3 और D
4. A, C और E
Ans- 1
6. किसी छात्र द्वारा नीचे दिए गए कथन पर विचार कीजिए- “मैं जिस क्षेत्र से आया हूँ वहां बारिश बहुत कम होती है। गर्मी बहुत पड़ती है। हमारे घर मिट्टी के बने होते हैं। घरों की दीवारें बहुत मोटीहोती हैं और इन्हें मिट्टी से ही पोतकर सुंदर किया जाता है घरों की छतें कंटीली झाड़ियों से बनायी जाती हैं। “यह छात्र निम्नलिखित में से किस राज्य से आया हो सकता है?
1. लद्दाख
2. असम
3. राजस्थान
4. उत्तर प्रदेश
Ans- 3
7. किसी सभा में अपना परिचय देते समय किसी छात्र के कथन पर विचार कीजिए- “मैं जिस जगह से आया हूँ वहाँ के अधिकतर लोग सरसों के तेल में बनी (पकी) मछली खाना पसन्द करते हैं। “यह छात्र किस जगह से आया हो सकता है-
1. गोवा
2. केरल
3. कश्मीर
4. मिज़ोरम
Ans- 3
8. एक समूह को चुनिए जिस का प्रयोग पुनः चक्रण के पश्चात किया जा सकता है।
1. पोलीथिन वेग, कागज, बेटरी, मोबाइल फोन
2. चादरें, समाचार पत्र, प्लास्टिक बोतल, बैटरी
3. लोहे की कीले, काँच की बोतल, स्टील मग, गत्ते का डिब्बा
4. चमड़े का बैग, लकड़ी का मेज, प्लास्टिक फूलदान, चादरें
Ans- 3
9. अपनी कक्षा IV के पर्यावरण अध्यक्ष के विद्यार्थियों के रचनात्मक आकलन के लिए उपयुक्त कार्य का चुनाव कीजिए-
1. तैरने और डूबने के पाठ पर प्रश्न उत्तर लिखना
2. डूबने और तैरने की प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए क्रियाकलाप करना
3. तैरने और डूबने की परिभाषा की व्याख्या करना
4. जो वस्तुएँ डूबती और तैरती हैं, उनकी सूची याद करना
Ans- 2
10. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में कला एवं कौशल का समावेश करना चाहिए. क्योंकि वह प्रोत्साहित करता है.
A. सृजनात्मकता को
B. सहपाठी सीखने को
C. कक्षा में अनुशासन को
D. समावेशन को
1. A और D
2. A और B
3. A, B और C
4. A, B और D
Ans- 4
11. कक्षा IV के विद्यार्थियों को थीम आश्रय के लिए कौन-सी युक्ति पूछ ताछ को प्रोत्साहित करती है?
1. विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के घरों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना
2. विभिन्न प्रकार के आश्रयों के चित्र साझा करना
3. विभिन्न मकान निर्माण स्थलों पर जाने के उपरान्त विद्यार्थियों को अपने अनुभवों को सुनाने के लिए कहना
4. देश के विभिन्न आश्रयों पर एक पावर पॉइंट प्रस्तुति दिखाना
Ans- 3
12. प्राथमिक कक्षाओं का पर्यावरण अध्ययन वह विषय क्षेत्र है जिसमें एकीकरण है.
1. विज्ञान एवं पर्यावरणीय शिक्षा के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का
2. सामाजिक विज्ञान के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का
3. विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का
4. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरणीय शिक्षा के संप्रत्ययों एवं मुद्दों का
Ans- 4
13. निम्न में से प्राथमिक स्तर के पर्यावरण अध्ययन का क्या उद्देश्य है:
1. लैंगिक भेदभाव से संबंधित मुद्दों पर सीखने वालों को संवेदनशील बनाना
2. स्थानीय उपलब्ध सामग्रियों से सरल प्रारूपों का विकास करना
3. विद्यार्थियों को उच्च प्राथमिक विज्ञान संप्रत्ययों के लिये क्रमिक रूप से तैयार करना
4. विद्यार्थियों को उनके आस पड़ोस में उपलब्ध व्यावसायिक विकल्पों की ओर अभिमुख करना
Ans- 1
14. शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों को भोजन के रूप में ग्रहण किये जाने वाले पौधों के विभिन्न भागों जैसे जड़, तना एवं पुष्पों के नाम जाननेके लिए अपने परिवार के सदस्यों से परामर्श करने के लिए कहा। इस क्रियाकलाप की अभिकल्पना की गई है–
1. अनुभवात्मक सीखने को प्रोत्साहित करने के लिए
2. भोजन से संबंधित संप्रत्ययों के सीखने को प्रोत्साहित करने के लिए।
3. पाठ को अधिक आनन्ददायी ओर रुचिपूर्ण बनाने के लिए
4. विद्यार्थियों को भोजन के विषय में खुले मन से खोज करने के लिये अनुमति देना
Ans- 1
15. दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने के लिए निम्र में से कौन- सी पुक्ति सर्वाधिक उपयुक्त है।
1. कक्षा में मिश्रित सहपाठी समूह बनाएँ
2. किसी कार्य को पूरा करने के लिए अधिक समय दें
3. किसी भी कार्य को भागों में बाँटें और प्रत्यक भाग को अलग पढ़ाएँ।
4. स्पर्शी शिक्षण अधिगम सामग्री का अधिक उपयोग करें
Ans- 4
Read More:-
परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.