Uttar Pradesh Mantrimandal List 2020 in Hindi

UP Cabinet Minister List 2020 (जून 2020 तक)|| UP Lekhapal Exams 2020

नमस्कार! दोस्तों आज के आर्टिकल में हम आपके साथ उत्तर प्रदेश के (Uttar Pradesh Mantrimandal List 2020 in Hindi) कैबिनेट मंत्रियों की सूची सांझा करने जा रहे हैं जोकि उत्तर प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे संबंधित प्रश्न परीक्षा में अवश्य पूछे जाते है ।

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री पद की 19 मार्च 2017 को शपथ ग्रहण की। जिन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्रियों सहित 22 मंत्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 13 राज्यमंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया था। उसके बाद 21 अगस्त 2019 को अपने पहले विस्तार में 23 मंत्रियों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल की सूची कुछ इस प्रकार है-

उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल की सूची

आदित्यनाथ योगी (मुख्यमंत्री) – गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबन्धन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुर्नवास, लोक सेवा, प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप। (कुल 37 विभाग)

डाॅ. दिनेश शर्मा (उप मुख्यमंत्री) – माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी

केशव प्रसाद मौर्य (उप मुख्यमंत्री) – लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर और सार्वजनिक उद्यम

केबिनेट मंत्री

  • सिद्धार्थनाथ सिंह – खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग, सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन
  • मुकुट बिहारी वर्मा – सहकारिता
  • आशुतोष टंडन – नगर विकास, शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
  • नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’– नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
  • डा. महेंद्र सिंह – जलशक्ति विभाग
  • सुरेश राणा – गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
  • भूपेंद्र सिंह चौधरी – पंचायती राज
  • अनिल राजभर – पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन शक्तिकरण
  • राम नरेश अग्निहोत्री – आबकारी व मद्य निषेध
  • कमला रानी वरुण – प्रावधिक शिक्षा
  • सूर्य प्रताप शाही – कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
  • सुरेश खन्ना – वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • स्वामी प्रसाद मौर्या – श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय
  • सतीश महाना – औद्योगिक विकास
  • दारा सिंह चैहान – वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं उद्यान
  • रमापति शास्त्री – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
  • जय प्रताप सिंह – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
  • बृजेश पाठक – विधायी एवं न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी – पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास
  • चेतन चैहान – सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा
  • श्रीकांत शर्मा – ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत्र
  • राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) – ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • कपिल देव अग्रवाल – व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास
  • सतीश द्विवेदी – बेसिक शिक्षा
  • अशोक कटारिया – परिवहन संसदीय कार्यमंत्री से संबद्ध
  • श्रीराम चौहान – उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात
  • रवींद्र जायसवाल – स्टांप एवं न्याय शुल्क एवं पंजीयन
  • उपेंद्र तिवारी – खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार में, पंचायती राज राज्यमंत्री
  • डा. धर्म सिंह सैनी – आयुष विभाग स्वतंत्र प्रभार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन में राज्यमंत्री
  • स्वाति सिंह – महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार

उत्तर प्रदेश में कौन क्या है ? 2020

क्रमांक पद का नाम मंत्री का नाम
1. उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत
2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी
3. उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा
4. उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया
5. उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
6. उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
7. उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी
8. उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
9. उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी
10. उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी
11 उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह
12. उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष 2020? विमला बाथम
13. उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष 2020 विशेष गुप्ता

दोस्तों उपरोक्त आर्टिकल में हमने उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की एक सूची (Uttar Pradesh Mantrimandal List 2020 in Hindi) आपके साथ साझा की है जो की परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में यूपी लेखापाल, जेल वार्डन आदि के एग्जाम आयोजित होने वाले हैं जिसमें स्टैटिक जीके के साथ-साथस्टैटिक करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं आशा है आप इस सूची का ध्यान पूर्वक अध्ययन करेंगे और परीक्षा में अपनी सफलता सुनिश्चित करेंगे।

Related Article:-

  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले और महोत्सव Click Here
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियां Click Here

Leave a Comment