राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan)
दोस्तों इस पोस्ट में हम आपके साथ राजस्थान सामान्य ज्ञान का एक (Climate of Rajasthan important questions in Hindi) महत्वपूर्ण टॉपिक राजस्थान की जलवायु के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर शेयर कर रहे हैं जो आपकी आगामी परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है । राजस्थान की जलवायु से संबंधित प्रश्न राजस्थान के स्टेट लेवल के एग्जाम में पूछ लिया जाता है । हमारे इस आर्टिकल से आपको इन प्रश्नों को हल करने में काफी मदद मिलेगी।
भारत का एक अनोखा राज्य राजस्थान उत्तरी अक्षांश एवं पूर्वी देशांतर में स्थित है। (राजस्थान GK : राजस्थान की जलवायु Important Questions) यहां की जलवायु आमतौर पर शुष्क या अर्ध शुष्क है ।राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23 डिग्री 3 उत्तरी अक्षांश से 30 डिग्री 12 उत्तरी अक्षांश तक है तथा देशांतरीय विस्तार 69 डिग्री 30 पूर्वी देशांतर से 78 डिग्री17 पूर्वी देशांतर तक है।
राजस्थान में गर्मियों में स्थानीय चक्रवात के कारण जो धूल भरे बवंडर बनते हैं ।उन्हें भ्बुल्या कहा जाता हैआधे जिला झालावाड़ है जबकि राज्य का सबसे आदर्श स्थल सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू है ,जबकि सबसे शुष्क जिला जैसलमेर है।
राजस्थान की जलवायु के महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न कौन सी सम वर्षा रेखा राजस्थान को जलवायु की दृष्टि से दो भागों में बांटती है?
उत्तर 50 सेंटीमीटर सम वर्षा रेखा
प्रश्न राजस्थान का कौनसा जिला उपआर्द्र जलवायु प्रदेश के अंतर्गत नहीं आता?
उत्तर जोधपुर
प्रश्न ग्रीष्म ऋतु में सर्वाधिक रानियां किस जिले में चलती हैं?
उत्तर श्रीगंगानगर
प्रश्न राजस्थान का कौन सा क्षेत्र नगण्य वर्षा वाला है?
उत्तर उत्तरी पश्चिमी
प्रश्न राजस्थान का तापमान शीतकाल में कितना रहता है?
उत्तर 12 से 17 डिग्री सेंटीग्रेड
प्रश्न राजस्थान में सतही जल की उपलब्धता किस नदी में सर्वाधिक है?
उत्तर चंबल
प्रश्न वनस्पति रहित क्षेत्र सम गांव किस जिले में है?
उत्तर जैसलमेर
प्रश्न ग्रीष्म ऋतु में राज्य का औसत तापमान कितना रहता है
उत्तर 40-45डिग्री सेंटीग्रेड
प्रश्न राजस्थान के किस क्षेत्र में तापांतर सर्वाधिक होता है?
उत्तर पश्चिमी
प्रश्न BWHW प्रदेश में जिले आते हैं
उत्तर जैसलमेर- बीकानेर- हनुमानगढ़
प्रश्न भारत में सबसे कम वर्षा कहां होती है?
उत्तर जैसलमेर
प्रश्न नक्की झील कहां स्थित है?
उत्तर माउंट आबू
प्रश्न राजस्थान कौनसे कटिबंध में स्थित है?
उत्तर उपोष्ण
प्रश्न पवन की दिशा में विचलन किसके कारण होता है?
उत्तर तापमान
प्रश्न राजस्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाला आधारभूत तत्व है
उत्तर समुद्र से दूर
प्रश्न शीत ऋतु में पश्चिमी राजस्थान में अधिक ठंड पड़ने का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर रेतीला धरातल होना
प्रश्न राजस्थान में लौटते मानसून का समय क्या है?
उत्तर अक्टूबर से दिसंबर
प्रश्नराजस्थान में मरुस्थलीकरण की प्रक्रिया कौन सी है?
उत्तर वनस्पति अवनयन
प्रश्न बीकानेर शहर किस प्रकार की जलवायु प्रदेश का प्रतिनिधि शहर है?
उत्तर BwHw प्रदेश
प्रश्न वर्षा ऋतु में वायुमंडल में सर्वाधिक आद्रता विद्यमान रहती है?
उत्तर मध्याह्न के समय
प्रश्न शीतकाल में पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली वर्षा का राजस्थान में नाम है?
उत्तर मावठ
प्रश्न राजस्थान में शीतकाल में वर्षा करने वाले विक्षोभ को की उत्पत्ति होती है?
उत्तर भूमध्य एवं कैस्पियन सागर में
प्रश्न राजस्थान में सर्दियों की वर्षा मुक्ता होती है?
उत्तर उत्तर-पश्चिमी हवाओं से
प्रश्न पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी रेतीला मैदान की पूर्वी सीमा कौन सी सम वर्षा रेखा बनाती है?
उत्तर 40 सेंटीमीटर
प्रश्न राजस्थान में जून माह में न्यूनतम वायुदाब किस जिले का रहता है?
उत्तर जैसलमेर
प्रश्न राजस्थान का सबसे शुष्क स्थान फलोदी किस जिले में स्थित है?
उत्तर जोधपुर
प्रश्न सामान्यतया राजस्थान को कितने जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है?
उत्तर 5
प्रश्न राजस्थान में सर्वाधिक वार्षिक वर्षा किस स्थान पर होती है?
उत्तर माउंट आबू
प्रश्न राजस्थान में होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदाई ग्रीष्मकालीन मानसूनी पवने किस महासागर से आती है?
उत्तर हिंद महासागर
प्रश्न इस दिशा में राजस्थान में वर्षा की मात्रा में वृद्धि होती है?
उत्तर उत्तर-पश्चिम से दक्षिण पूर्व
प्रश्न राजस्थान में वार्षिक वर्षा का औसत कितना है?
उत्तर 57 से 58 सेंटीमीटर
प्रश्न राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा कृषि जलवायु खंड है?
उत्त आद्र दक्षिण मैदान क्षेत्र
प्रश्न मानसून शब्द किस भाषा के शब्द से बना है?
उत्तर अरबी
प्रश्न भारत में उपलब्ध परिस्थितियों में से राजस्थान में सर्वाधिक रूप से उपलब्ध है?
उत्तर वर्षा में बहुत अधिक विषमता
प्रश्न मानसून पवने ग्रीष्म ऋतु में बहती है?
उत्तर समुद्र से स्थल
प्रश्न राजस्थान का वह जिला जिसमें औसत वर्षा सबसे अधिक होती है?
उत्तर झालावाड़
प्रश्न अति आद्र जलवायु प्रदेश के अंतर्गत कौन से जिले आते हैं?
उत्तर झालावाड़, बांसवाड़ा
प्रश्न ग्रीष्म ऋतु में सर्वाधिक आंधियां किस जिले में चलती हैं?
उत्तर गंगानगर
प्रश्न लू शब्द से क्या तात्पर्य है?
उत्तर धूल भरी एवं शुष्क हवाएं
प्रश्न राज्य का आद्र जिला कहलाता है?
उत्तर झालावाड़
प्रश्न कोपेन द्वारा प्रस्तुत जलवायु प्रदेशों में से राजस्थान में कौन सा जिला शामिल नहीं है ?
उत्तर उत्तरी राजस्थान
प्रश्न 1000 मिली बार कीसमदाब रेखा जुलाई माह में गुजरती है?
उस सिरोही उदयपुर प्रतापगढ़ और झालावाड़ से
प्रश्न राजस्थान में कम वर्षा का कारण अरावली पर्वतमाला की कौन सी स्थिति के कारण हैं?
उत्तर इसका मानसून के समानांतर रोना