REET EVS Level 1: रीट परीक्षा में पूछे जाते हैं ‘सामाजिक बुराइयों’ पर आधारित एक से दो सवाल यहां पढ़े संभावित प्रश्न

REET Level 1 EVS Social Evils MCQ: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जुलाई माह की 23 और 24 तारीख को रीट 2022 का आयोजन करने जा रहा है। वे अभ्यर्थी जो राजस्थान के शासकीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। बता दें कि यह एक पात्रता परीक्षा होती है । जिसमें पास अभ्यर्थियों को राजस्थान की शासकीय विद्यालयों में होने वाली शिक्षकों की भर्ती में आवेदन करने का मौका मिलता है। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो यहां पर दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाली है।

हमारे द्वारा रीट 2022 के लिए रोजाना सभी विषयों से संबंधित प्रैक्टिस सेट शेयर किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में आज हम पर्यावरण अध्ययन के अंतर्गत पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक सामाजिक बुराइयों पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं। जो की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

सामाजिक बुराइयों पर आधारित ऐसे प्रश्न जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं— EVS Social Evils MCQ For REET Level 1 Exam 2022

Q. देश में बाल विवाह पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर किया गया प्रथम सरकारी प्रयास था

[a] शारदा एक्ट

[b] सती प्रथा उन्मूलन एक्ट

[c] मानवाधिकार घोषणा

[d] उक्त सभी

Ans:- (a)

Q. दहेज प्रथा पर प्रतिबंध लगाने हेतु देश में दहेज निरोधक अधिनियम कब लागू किया गया –

[a] 1 जनवरी, 1961 से

[b] 1 अप्रैल, 1961 से

[c] 20 मई, 1961 से

[d] 5 जून, 1961 से

Ans:- ©

Q. दहेज हत्या का मामला सम्बन्धित है?

[a] संवैधानिक कानून से

[b] दीवानी कानून से

[c] फौजदारी कानून से

[d] उपर्युक्त में से किसी से नहीं

Ans:- ©

Q. किस मौलिक अधिकार में यह कहा गया है कि 14 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे को किसी कारखाने या खदान या किसी अन्य खतरनाक व्यवसाय में काम पर नहीं रखा जा सकता –

[a] समानता का अधिकार

[b] शोषण के विरूद्ध अधिकार

[c] स्वतंत्रता का अधिकार

[d] धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

Ans:- (b)

Q. बाल श्रम का कारण है?

[a] गरीबी

[b] काम की तलाश में प्रव्रजन

[c] अशिक्षा

[d] उपरोक्त सभी

Ans:- (d)

Q. यूनिसेफ द्वारा बालश्रम निरोध दिवस मनाया जाता है?

[a] 1 मई

[b] 30 अप्रैल

[c] 12 जून

[d] 8 मार्च

Ans:- (c)

Q. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद प्रारम्भिक शिक्षा को प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार बताता है?

[a] 20-ए

[b] 21-ए

[c] 45

[d] 45-ए

Ans:- (b)

Q. किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) 10:03 अधिनियम, 2015 की धारा 2(12) के अधीन ‘बालक’ से अभिप्रायः उस व्यक्ति से है, जिसने पूर्ण नहीं की है.

[a] 21 वर्ष की आयु

[b] 18 वर्ष की आयु

[c] 14 वर्ष की आयु

[d] 16 वर्ष की आयु

Ans:- ©

Q. कौनसे अधिनियम के दौरान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन किया गया?

[a] बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005

[b] बाल अधिकार संरक्षण आयोग कानून, 2008

[c]  सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005

[d] इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a)

Q. बालक के जीने के अधिकार में शामिल नहीं है?

[a] न्यूनत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करने का अधिकार

[b]  दुनियां में आने का अधिकार

[c] उचित शिक्षा का अधिकार

[d] भोजन, आवास, वस्त्र पाने का अधिकार

Ans:- (c)

Read More:-

REET 2022 Child Psychology: जुलाई माह में आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ‘बाल मनोविज्ञान’ से संबंधित ऐसे प्रश्न

REET 2022 EVS (Solar System): ‘सौरमंडल’ पर आधारित कुछ ऐसे प्रश्न जो रीट परीक्षा में अक्सर पूछे जाते रहे हैं

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Leave a Comment